जिस भर्ती का उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे थे अब उनका इंतजार हुआ खत्म। क्योंकि Bihar Gramin Chowkidar Bharti 2025 का शॉर्ट नोटिफिकेशन का घोषणा कर दिया गया है। और बिहार ग्रामीण चौकीदार भर्ती की घोषणा ने बिहार राज्य के उन सभी 10वीं पास लाखों उम्मीदवारों के मन में एक उम्मीद जगा दी है। और यह सरकारी नौकरी उनके लिए निकाली गई है जो बिहार के उम्मीदवार हैं और कम पड़े-लिखे हैं लेकिन फिर भी सरकार की सेवा में अपना योगदान देना चाहते हैं। बिहार राज्य के सरकार द्वारा जो Bihar Gramin Chowkidar Bharti 2025 की सूची जारी की गई है। इसके अनुसार बिहार ग्रामीण चौकीदार की कुल 10,000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती होने वाली है।

सभी उम्मीदवारों को बता दें कि अगर आप बिहार में अपने करियर को बनाने के लिए एक अच्छा सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं। तो आप सभी के लिए यह एक बेहतरीन अपॉर्चुनिटी हो सकता है। इसीलिए मैं आपको इस आर्टिकल में इस भर्ती से जुड़ी छोटी-बड़ी सब जानकारी देने वाला हूं। जैसे— आयु सीमा, योग्यता, आवेदन फीस, सैलरी, चयन प्रक्रिया और साथ ही यह भी बताने वाला हूं कि इस भर्ती का आवेदन कब से शुरू होने वाला है। और इस भर्ती में क्या-क्या आवश्यक दस्तावेज लगने वाले हैं। तो आप बस इस लेख को स्टेप बाय स्टेप ध्यान से और अंत तक पढ़िएगा।
बिहार ग्रामीण चौकीदार भर्ती 2025 का कुल पद
हम आप सभी उम्मीदवारों को बता दें। की आपको तो मालूम ही होगा कि जब इस भर्ती का पेपर कटिंग रिलीज किया गया था। तो उसमें बताया गया था कि यह भर्ती 20 हजार पदों पर होने वाली है। लेकिन इसे घटकर 10,800 पदों पर कर दिया गया। और बचे हुए पद को अगले बहाली के लिए तय कर दिया गया। अभी फिलहाल में यह भर्ती 10,800 पदों पर होने वाली है।
बिहार ग्रामीण चौकीदार भर्ती 2025 का आयु सीमा
अगर इस भर्ती की आयु सीमा के बारे में बात करें तो जो उम्मीदवार सामान्य ( पुरुष ) वर्ग के तहत आते हैं उनका न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होना चाहिए। और वही सामान्य वर्ग के महिला की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष होना चाहिए। और जो उम्मीदवार ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के तहत आते हैं उनके लिए भी 18 से 40 वर्ष की उम्र रखा गया है। और इसके अलावा एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए 18 से 42 वर्ष उम्र रखा गया है।
बिहार ग्रामीण चौकीदार भर्ती 2025 का योग्यता
इस भर्ती की योग्यता के बारे में बात करें तो जो भी उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास किए हुए हैं। तो वह सारे उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन कर सकते हैं। लेकिन 10वीं पास के साथ ही आपके पास साइकिल चलाने का ज्ञान होना चाहिए। आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती के शर्त में महिलाओं को छूट भी दी जाएगी।
बिहार ग्रामीण चौकीदार भर्ती 2025 का आवेदन फीस
हम आप सभी महिला पुरुष उम्मीदवारों को बता दें कि आप सभी के लिए बहुत ही बड़ी खुशी की बात है कि आप किसी भी श्रेणी से आते हो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एक भी रुपए नहीं लगने वाले हैं बिल्कुल फ्री में इस भर्ती में अपना आवेदन कर सकते हैं।
बिहार ग्रामीण चौकीदार भर्ती 2025 का सैलरी
आप सभी उम्मीदवारों को बता दे कि जब इस भर्ती में आपका चयन हो जाता है। तो आपको सैलरी लेवल- 1 के अनुसार दी जाएगी और इस भर्ती का सैलरी बिहार राज्य सरकार के नियमानुसार तय की जाएगी। मैं अपने अनुमान के तौर पर बताऊं तो आपकी सैलरी बहुत ही शानदार रहने वाली है।
बिहार ग्रामीण चौकीदार भर्ती 2025 का चयन प्रक्रिया
हम आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती में आपसे किसी भी तरह का एग्जाम नहीं लिया जाएगा। बस आप सभी उम्मीदवारों का मेरीट बेसिस के आधार पर चयन किया जाएगा। और मेरिट लिस्ट आपके 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
बिहार ग्रामीण चौकीदार भर्ती 2025 का आवश्यक दस्तावेज
आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि अगर आप बिहार ग्रामीण चौकीदार भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो आपके पास यह आवश्यक दस्तावेज रहना बहुत ही जरूरी है। अगर आपके पास या सारे जरूरी दस्तावेज नहीं है तो आप इस भर्ती में अपना आवेदन नहीं कर पाएंगे। इसीलिए सारे दस्तावेज को जल्द से जल्द बनवा ले।
- 10वीं का मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो )
- आधार कार्ड
- दिव्यांग प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो )
- चालू आचरण प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो )
- साइकिल चलाने संबंधित स्वयं घोषणा पत्र
- स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो )
- हाल ही का दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
बिहार ग्रामीण चौकीदार भर्ती 2025 का आवेदन तिथि
अगर इस भर्ती के आवेदन तिथि के बारे में बात करें तो मैं आप सभी उम्मीदवारों को बता दूं कि अभी इस भर्ती का आवेदन तिथि जारी नहीं किया गया है। लेकिन सरकार ने संकेत दिया है की बहुत ही जल्द इस भर्ती का आवेदन शुरू किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को समाचार पत्र पर नजर बने रखनी होगी।
बिहार ग्रामीण चौकीदार भर्ती 2025 का आवेदन कैसे करें
आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि जब इस भर्ती का आवेदन शुरू हो जाएगा। तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इस भर्ती में अपना आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले इसके अधिकारी की वेबसाइट state.bihar.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद नोटिस को पढ़ें।
- आवेदन फार्म को डाउनलोड करें या ऑनलाइन माध्यम से भरे।
- और सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें या साथ में लगाए।
- आप फॉर्म को सबमिट करें और इसके फाइनल पेज को डाउनलोड करके या प्रिंट आउट करके रख ले।
और पढ़े
दसवीं पास के लिए नगर निगम की निकली बंपर पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
दसवीं पास के लिए 400 से अधिक पद पर भर्ती, सिंगल परीक्षा वाली भर्ती