Bihar Police Recruitment 2026:- बिहार पुलिस में निकली एक और नई भर्ती, 12वीं पास के लिए शानदार मौका, यहाँ पढ़े पुरी जानकारी

बिहार में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे। अभ्यार्थियों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। जी हां, बिहार में एक और नई पुलिस भर्ती का घोषणा कर हुआ है। केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) की ओर से बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर के पदों पर शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया गया है। यह भर्ती खास 12वीं पास अभ्यार्थियों के लिए निकाली जा रही है। Bihar Police Recruitment 2026 के तहत कुल 900 से भी ज्यादा पदों पर उम्मीदवारों का नियुक्ति किया जाएगा। तो अगर आप बिहार पुलिस की वर्दी पहनना चाहते हैं। तो यह भर्ती आप सभी के लिए बेहतरीन साबित हो सकती है।

Bihar Police Recruitment 2026

केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर के पदों पर जारी की गई शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार Bihar Police Recruitment 2026 में महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है। इसका आवेदन प्रक्रिया 01 मार्च 2026 से शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 को निर्धारित किया गया है। इस भर्ती के बारे में पूरी जानकारी जानने के लिए इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Police Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC)
कुल पद 993
पद का नाम कांस्टेबल ऑपरेटर
योग्यता 12वीं पास (PCM)
अप्लाई मोड ऑनलाइन (महिला/पुरुष दोनों के लिए)
आवेदन तिथि 01 मार्च 2026
अंतिम तिथि 31 मार्च 2026
सैलरी लेवल-3 (₹21,700 से ₹69,100/-)
चयन प्रक्रिया Written Exam + PET/PST + Document Verification + Medical Examination + Final Merit List
ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in

Bihar Police Recruitment 2026 Total Post

इस भर्ती के जारी किए गए अधिसूचना के मुताबिक बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर के कुल 993 रिक्तियां निकाली गई है। और ये सारी रिक्तियां कैटेगिरीज वाइज अलग-अलग बाटी गई है। नीचे वैकेंसी की पूरी जानकारी दी गई है।

कैटेगिरी कुल पद
बीसी 113
बीसी महिला 31
अनारक्षित 408
ईडब्ल्यूएस 99
ईबीसी 175
एससी 157
एसटी 10
कुल पद 993

Bihar Police Recruitment 2026 Age Limit

आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों का न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तक होनी चाहिए। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दिया जाएगा।

Bihar Police Recruitment 2026 Qualification

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 साइंस में फिजिक्स या केमिस्ट्री या मैथमेटिक्स (PCM) सब्जेक्ट से न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास होने चाहिए। और एससी, एसटी के तहत आने वाले कैंडिडेट्स के पास अगर 45% भी अंक है। तो इस भर्ती में अपना आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Police Recruitment 2026 Application Fee

आप सभी उम्मीदवारों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी देनी होगी। खुशी की बात यह है। की सभी श्रेणी के महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों के लिए सिर्फ ₹100 ही एप्लीकेशन फीस निर्धारित किया गया है।

Bihar Police Recruitment 2026 PET/PST

हाइट:- सामान्य और बीसी पुरुष उम्मीदवारों के लिए हाइट 165 सेमी होनी चाहिए। वही ईबीसी, एससी, एसटी के तहत आने वाले अभ्यार्थियों का हाइट 160 सेमी होना चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए हाइट 155 सेमी निर्धारित की गई है।

सीना:- सामान्य, बीसी और ईबीसी के तहत आने वाले पुरुष उम्मीदवारों का सीना 81 से 86 सेमी होना चाहिए। वही एससी, एसटी के उम्मीदवारों का सीना 79 से 84 सेमी होना अनिवार्य है।

दौड़:- पुरुषों के लिए 1600 मीटर की रनिंग होगी। और इस रनिंग को पूरा करने के लिए 6 मिनट का टाइम दिया जाएगा। वही महिला के लिए 1 किमी का रनिंग किया जाएगा। रनिंग को पूरा करने के लिए 5 मिनट का समय दिया जाएगा।

गोला फेक:- पुरुष अभ्यार्थियों को 16 पाउंड का गोला फेंकना होगा 16 फीट की दूरी पर और महिलाओं को 12 पाउंड का गोला 12 फिट की दूरी पर फेकना होगा।

लॉन्ग जंप:- पुरुष कैंडिडेट को 4 फीट की लॉन्ग जंप लगानी होगी। वहीं महिला कैंडिडेट्स को 3 फीट की लॉन्ग जंप लगानी होगी।

Bihar Police Recruitment 2026 Salary

इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल 3 के अनुसार ₹21,700 से ₹69,100 प्रति महीना सैलरी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते का भी लाभ दिया जाएगा।

Bihar Police Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर के पद में उम्मीदवारों का कई चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा, दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षण, तीसरे चरण में दस्तावेज सत्यापन और चौथे चरण में मेडिकल एग्जामिनेशन कर उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा।

  • Written Exam
  • PET/PST
  • Document Verification
  • Medical Examination
  • Final Merit List

Bihar Police Recruitment 2026 Apply Dates

केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से निकाली गई बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2026 से लेकर 31 मार्च 2026 तक चलने वाला है। तो आप सभी अभ्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती का आवेदन शुरू होते ही अपना फार्म इस भर्ती में अप्लाई कर दें।

Bihar Police Recruitment 2026 Apply Online

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया बहुत ही जल्द शुरू होने वाला है। ऐसे में आपकी सहायता के लिए नीचे आवेदन करने की प्रक्रिया दी गई है। जिसे फॉलो करके अपना आवेदन आसानी से कर सकते हैं।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर विजित करें।
  2. होम पेज पर इस भर्ती से संबंधित लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  3. अगर आप इस वेबसाइट पर नए आए हैं तो अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. रजिस्ट्रेशन होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड से इस वेबसाइट को लॉगिन करें।
  5. अब आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  6. फार्म में मांगी गई सभी डिटेल्स सही-सही भरे।
  7. इसके बाद आप अपना पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर इत्यादि स्कैन कर अपलोड करें।
  8. अब आप निर्धारित एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  9. अंत में फॉर्म को सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।

Notice- आप सभी उम्मीदवारों से यह अनुरोध है। कि इस भर्ती में आवेदन करने से पहले इसके जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से पढ़ें। और नोटिफिकेशन पढ़ने के पश्चात ही अपना आवेदन करें।

Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Apply Now Coming Soon

निष्कर्ष

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। जो बिहार पुलिस का वर्दी पहनना चाहते हैं। या जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है। उनके लिए भी यह बहुत सुनहरा मौका है। केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) की ओर से बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर के कुल 993 रिक्तियां जारी की गई हैं। इस भर्ती में चयनित कैंडिडेट्स को ₹21,700 से ₹69,100 प्रति महीना सैलरी मिलेगी। और यह भारती खास 12वीं पास कर चुके अभ्यार्थियों के लिए निकल गई है। इसका आवेदन 1 मार्च 2026 से शुरू होकर 31 मार्च 2026 तक चलने वाला है।

FAQ

प्रश्न.1 बिहार पुलिस के लिए आयु सीमा क्या है?

उत्तर- केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) की और से निकल गई बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर की भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तक होनी चाहिए। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

प्रश्न.2 बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?

उत्तर- बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर की भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं साइंस में फिजिक्स या केमिस्ट्री या मैथ विषय से पास होने चाहिए।

प्रश्न.3 कांस्टेबल की 1 महीने की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर- केंद्रीय चयन पर्षद की ओर निकली गई बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर की भर्ती में चयनित अभ्यार्थियों को ₹21,700 से ₹69,000 प्रति महीना सैलरी मिलेगी। और इसके अलावा अन्य भत्ते का लाभ भी दिया जाएगा।

और पढ़े

PNRD Assam Recruitment 2026

Rajasthan Professor Vacancy 2026

UPSC CAPF AC Recruitment 2026

Leave a Comment