Bihar Police Result 2025:- बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती का रिजल्ट जारी, ऐसे करें जल्द चेक

जितने भी अभ्यार्थी कांस्टेबल ड्राइवर Bihar Police Result 2025 का इंतजार कर रहे थे। उन सभी उम्मीदवारों का इंतजार हुआ खत्म क्योंकि केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार (CSBC) के द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

Bihar Police Result 2025

बिहार ड्राइवर कांस्टेबल Bihar Police Result 2025 में सफल उम्मीदवारों की संख्या 15,000 से अधिक विद्यार्थी पास हुए हैं। और यह सभी सफल अभ्यार्थी पीईटी परीक्षा में भाग लेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसलिए इस भर्ती के लिए कुल कितने पदों पर उम्मीदवारों को चयन किया जाएगा, पीईटी के लिए सफल उम्मीदवार की संख्या, लिखित परीक्षा कब हुई थी, रिजल्ट कब जारी हुआ, कुल कितने आवेदन किए गए थे, परीक्षा में कितने अभ्यार्थी शामिल थे, रिजल्ट कैसे देखे, सारी जानकारी आप सभी को इस आर्टिकल के लेख में आप सभी को बताया जाएगा।

बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती का कुल पोस्ट

बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती में कुल 4361 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती का एग्जाम तारीख

आप सभी उम्मीदवारों को आपके सूचना के लिए बता दे की बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती की लिखित परीक्षाएं 10 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। और इस भर्ती का रिजल्ट 30 दिसंबर 2025 को जारी किया गया। जिसमें सफल उम्मीदवारों की संख्या 15,516 है। यह सभी सफल उम्मीदवार अब पीईटी परीक्षा में भाग लेंगे।

बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती की परीक्षा में शामिल अभ्यार्थि

आप सभी को बता दे कि (CSBC) के द्वारा जारी रिजल्ट के अनुसार बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल परीक्षा के लिए 1,64,168 विद्यार्थियों ने अपना आवेदन दिए हुए थे। जिसमें सिर्फ 1,16,534 अभ्यार्थी परीक्षा में शामिल थे।

बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती का रिजल्ट कैसे देखें?

अगर आप भी कांस्टेबल ड्राइवर Bihar Police Result 2025 का देखना चाहते हैं। तो आप सभी को बता दे की बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर का रिजल्ट पीडीएफ फ्रॉम में जारी किया गया है। सफल हुए उम्मीदवारों का सिर्फ उसमें रोल नंबर दर्ज किया गया है। इसलिए अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आप सभी उम्मीदवारों को इसके ऑफिशल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाना है।
  2. इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर बिहार पुलिस ड्राइवर सेक्शन पर क्लिक करें
  3. अब आपको Result Of Written Examination For PET Of Bihar Police Driver पर क्लिक करिए
  4. जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपका रिजल्ट पीडीएफ फॉर्म में खुल जाएगा उसे डाउनलोड कर अपने मोबाइल में सेव कर ले।
  5. या उसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें ताकि भविष्य के लिए काम दे।

सफल उम्मीदवारों की आगे की प्रक्रिया

जो भी अभ्यार्थी बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती के रिटेन एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को अब फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट से गुजरना होगा। फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम कराया जाएगा। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी जिसमें सफल उम्मीदवारों के नाम होंगे।

FAQ

प्रश्न:- बिहार ड्राइवर भर्ती 2025 कब होगी?

उतर:- बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के लिए कुल 4361 पदों पर भर्ती निकल गई थी। जिसमें 1,64,168 अभ्यार्थि परीक्षा के लिए आवेदन दिए हुए थे। जिसमे 1,16,534 अभ्यार्थि परीक्षा में शामिल थे। और इस भर्ती का रिजल्ट 30 दिसंबर 2025 को जारी कर दिया गया है। जिसमें सफल उम्मीदवारों की संख्या 15, 516 है।

प्रश्न:- बिहार पुलिस ड्राइवर परीक्षा कब होगी?

उतर:- इस भर्ती का एग्जाम का आयोजन 10 दिसंबर 2025 को अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित करवाया गया था।

प्रश्न – कांस्टेबल की 1 महीने की सैलरी कितनी होती है?

उतर:- कांस्टेबल के पदो पर चयनित उम्मीदवारों की सैलरी प्रतिमाह वेतन और भत्ते को जोड़कर ₹30,000 से ₹40,000 तक सैलरी मिलती है। इससे थोड़ी कम और बेसी हो सकती है।

और पढ़े

CBSE Recruitment 2025

UP LT Grade Teacher Correction Date 2025

UP Police Recruitment 2026

Leave a Comment