बिहार पुलिस दरोगा (SI) की प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थीयो के लिए बड़ी अच्छी खबर है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) के द्वारा बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस सब इंस्पेक्टर पदो पर नियुक्ति के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा (Bihar Police SI Result 2026 OUT) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो परीक्षा में भाग लेने वाले (महिला और पुरुष) अभ्यर्थी आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

आप सभी अभ्यर्थियों को (Bihar Police SI Result 2026 OUT) से संबंधित सारी जानकारी साझा करने वाला हूं। और आप सभी को बता दे कि बिहार पुलिस दरोगा प्रारंभिक परीक्षा का जो आयोजन हुआ था। वह 18 जनवरी और 21 जनवरी 2026 को दो पालीयों में आयोजित किया गया था। जिसमें कुल 10,36,702 (महिला और पुरुष) अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन दिए हुए थे।
Bihar Police SI Result 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती संस्था | बिहार पुलिस अधिनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) |
| पद का नाम | सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) |
| विज्ञापन संख्या | 05/2025 |
| कुल पोस्ट | 1799 |
| प्रारंभिक परीक्षा तिथि | 18 और 21 जनवरी 2026 |
| नेगेटिव मार्किंग | 0.2 |
| रिजल्ट जारी तिथी | 16 मार्च 2026 |
| ऑफिसियल वेबसाइट | bpssc.bihar.gov.in |
प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की संख्या
जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बिहार दरोगा प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की कुल 7,26,231 संख्या है। जबकि मूल्यांकन के दौरान 29,272 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया। आपको बता दे की अयोग्य ठहरने जाने का मुख्य कारणों में कदाचार (14 मामले) ओएमआर शीट पर गलत रोल नंबर भरना (14,591), गलत प्रश्न पुस्तिका दर्ज करना (9,992) और हस्ताक्षर न करना जबकि कई अभ्यर्थियों ने तो ओएमआर शीट पर हिंदी या अंग्रेजी में निर्धारित अनुच्छेद भी नहीं लिखे थे। जिसके कारण उनका उत्तर पुस्तिका रद्द किया गया।
बिहार दरोगा भर्ती का कुल पोस्ट
बिहार पुलिस दरोगा के लिए कुल 1799 पदो पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें (महिला और पुरुष) दोनों अभ्यर्थियों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। महिला के लिए कुल 614 पद आरक्षित हैं। इसलिए श्रेणीवार पद का पूरा विवरण नीचे दी गई है। उसे ध्यान से पढ़िए।
- आनारक्षित (सामान्य) उम्मीदवारों के लिए 850 पद आरक्षित है। जबकि महिलाओं के लिए 298 पद।
- अनुसूचित जाति (SC) के लिए कुल 210 पद आरक्षित है। जबकि महिलाओं के लिए 74 पद।
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 273 पद और महिलाओं के लिए 96 पद आरक्षित हैं।
- पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 222 पद जबकि महिलाओं के लिए 78 पद आरक्षित है।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 180 पद जबकि महिलाओं के लिए 63 पद आरक्षित हैं। और ट्रांसजेंडर के लिए 7 पद।
सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण में भाग लेने होंगे
जितने भी अभ्यर्थी बिहार दरोगा प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए हैं। तो उन सभी अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा में भाग लेना होगा। आप सभी अभ्यर्थियों को जानकारी के लिए बता दे की मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी बहुत ही जल्द आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
इसलिए अभ्यर्थियों से अनुरोध है। कि बिहार दरोगा मुख्य परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। बस आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना है।
बिहार पुलिस दरोगा का रिजल्ट कैसे करें चेक
आयोग के द्वारा बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट 16 मार्च 2026 को जारी कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लिए हुए थे। वह आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट पीडीएफ फ्रॉम में डाउनलोड कर अपना रोल नंबर मेरिट लिस्ट में देख सकते हैं। रिजल्ट देखने का पूरा प्रोसेस नीचे बताई गई है। उसे स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें।
- सबसे पहले आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट bpssc bihar.gov.in पर जाएं
- अब आपको होम पेज पर “Result-Ref, Advt.No.- 05/2025: Result of Preliminary Written Examination for the Post of Police Sub- Inspector in Home (Police) Dept.,Govt of Bihar संबंधित लिंक पर क्लिक करें
- अब आपके स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट ओपन हो जाएगी।
- अब आप पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
निष्कर्ष
बिहार पुलिस SI प्रीलिम्स एग्जाम में पास होने वाले अभ्यर्थियों को अब दूसरे चरण मेंस एग्जाम में भाग लेना होगा। इसलिए आप किसी भी दलालों के चक्कर में ना आए। अपनी तैयारी खुद आज सही करना शुरू कर दें। और मुख्य परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।