BPSC 70th Interview Date:- बीपीएससी 70वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का इंटरव्यू डेट जारी, सफल उम्मीदवारों की संख्या 5,401

बहुत से अभ्यार्थी बीपीएससी 70वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का इंतजार है। कि BPSC 70th Interview Date कब जारी किया जाएगा। तो आप सभी अभ्यर्थियों को बता दे कि आप सभी अभ्यर्थियों का इंतजार और उम्मीद हुआ खत्म जी हां आप सही सुन रहे हैं। क्योंकि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के द्वारा 70वीं संयुक्त मुख्य लिखित परीक्षा का इंटरव्यू डेट जारी कर दी गई है।BPSC 70th Interview Date

BPSC 70th Interview Date बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के द्वारा जारी कर दी गई है। और सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू की प्रक्रिया जनवरी महीने में शुरू की जाएगी। जिसकी जानकारी हम आप सभी को आधिकारिक नोटिस के अनुसार स्टेप बाय स्टेप बताने वाला हूं।

इतने पदों होगी भर्तीया

आप सभी अभ्यर्थियों को आपके सूचना के लिए बता दे की बीपीएससी 70वीं भर्ती के लिए कुल 2035 पदो पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें बिहार प्रशासनिक सेवा एसडीओ (SDO) और बिहार पुलिस सेवा डीएसपी (DSP) राज्य कर सहायक आयुक्त और अन्य राज्य राजपत्रित पदो पर नियुक्ति होने वाली है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

परीक्षा का आयोजन

आयोग की ओर से बीपीएससी 70वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा जो उम्मीदवारों से लिया वह पटना के 32 केंद्रों पर 25 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 के बीच परीक्षा का आयोजन करवाया गया था। आपको बता दे की 25 अप्रैल को दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया गया था। पहली पाली 9:30 से 12:30 तक और दूसरी पाली का पेपर 2 बजे से 5 बजे तक करवाया गया। इसके बाद 26 28 और 30 को सिर्फ एक ही पाली में परीक्षा का आयोजन 10 बजे से 1 बजे तक चला और 29 अप्रैल को परीक्षा का जो आयोजन हुआ वह दो पालियों में कराया गया। पहली पाली का पेपर 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली का पेपर 2 से 5 बजे तक चली।

इसके अलावा आप सभी अभ्यर्थियों को बता दे की इस भर्ती की परीक्षा में कुल 20,034 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिसमें से 5,401 उम्मीदवार बीपीएससी 70वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा में सफल हुए हैं। और इन सफल अभ्यर्थियों की इंटरव्यू डेट भी जारी कर दी गई है। जिसकी जानकारी आप सभी उम्मीदवारों को जारी अधिकारी नोटिस के अनुसार बताने वाला हूं।

चयन प्रक्रिया

बीपीएससी 70वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को प्रतिदिन इंटरव्यू के लिए 10 से 20 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। और जो अभ्यर्थियों से इंटरव्यू होगा वह 120 अंक का रहने वाला है। इसके अलावा इस भर्ती की चयन प्रक्रिया जो होगी अंतिम मेरिट सूची के आधार पर तैयार की जाएगी और अंतिम में सूची मुख्य परीक्षा जो 900 अंक का हुआ है। और जो इंटरव्यू 120 अंक का होगा। इन दोनों अंकों को मिलाकर 1020 अंकों पर अंतिम मेरी सूची तैयार की जाएगी। यदि दो अभ्यर्थियों का कुल अंक समान हो जाता है। तो उन दोनों अभ्यर्थियों में से जिस अभ्यर्थी ने मुख्य परीक्षा में अधिक अंक लाए होंगे उनके आधार पर उस अभ्यर्थी को प्राथमिकता दिया जाएगा।

इंटरव्यू की तारीख

इस इंटरव्यू में सिर्फ वही अभ्यर्थी शामिल होंगे जो बीपीएससी 70वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा में सफल हुए हैं और इंटरव्यू की जो तारीख अधिकारी के नोटिस के अनुसार जो निर्धारित की गई है। वह 21 जनवरी 2026 (बुधवार) से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

जरूरी निर्देश

आयोग के द्वारा सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है। कि इंटरव्यू शेड्यूल की विस्तृत जानकारी और एडमिट के जानकारी के लिए आपको आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है। कि इंटरव्यू से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 17 जनवरी 2026 तक पूरी कार ली जाएगी। इसलिए यह भी सलाह दी गई है। कि उन सभी उम्मीदवारों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित समय सीमा पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

FAQ

प्रश्न:- BPSC में उम्र क्या है?

उतर:- बीपीएससी के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र आरक्षित वर्ग के लिए 37 वर्ष अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 40 से 42 वर्ष होनी चाहिए

प्रश्न:- बीपीएससी पास करने बाद कौन सी नौकरी मिलती है?

उतर:- बीपीएससी 70वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा पास करने के बाद बिहार प्रशासनिक सेवा एसडीओ (SDO) और बिहार पुलिस सेवा डीएसपी (DSP) राज्य कर सहायक आयुक्त और अन्य राज्य राजपत्रित पदो पर उम्मीदवारों को चयनित किया जाता हैं।

और पढ़े

Bihar Vidhan Parishad Answer Key 2026

JKSSB Constable Vacancy 2026

OICL Admit Card 2026

Leave a Comment