BPSC Recruitment 2026;- बीपीएससी की ओर से निकली प्रोजेक्ट मैनेजर के पदों पर भर्ती, ऐसे करें जल्द आवेदन

जितने भी उम्मीदवार बिहार में एक अच्छी नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। तो अब आपको नौकरी की तलाश में भटकने की जरूरत नहीं है। और ना ही टेंशन लेने की जरूरत है। क्योंकि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और BPSC Recruitment 2026 के लिए आवेदन 8 जनवरी 2026 यानी की आज से एक दिन पहले ही शुरू हो गए है। तो अगर आप एक अच्छे पद पर बिहार में काम करना चाहते हैं। और नए साल के साथ अपना नया फ्यूचर बनाना चाहते हैं। तो आप सभी अभ्यार्थियों के लिए यह बहुत ही बेहतरीन अवसर है।

BPSC Recruitment 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक BPSC Recruitment 2026 के लिए योग्य एवं इच्छुक महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। लेकिन बिहार में बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर के पदों पर आवेदन करने से पहले आपके पास इस भर्ती का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। इसलिए मैं आपको इस भर्ती के क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, सिलेक्शन प्रोसेस, कट ऑफ, सैलरी, इंर्पोटेंट डेट्स और इनके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां है। वह सब मैं आपको इस लेख में बताने वाला हूं। तो आप बस इस लेख को ध्यान से पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BPSC Recruitment 2026 Total Post

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई प्रोजेक्ट मैनेजर के टोटल 09 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

BPSC Recruitment 2026 Age Limit

पात्र अभ्यार्थियों को बता दे कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम आयु 21 वर्ष और पुरुष के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष तक निर्धारित किया गया है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं अनारक्षित महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है। और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष तक निर्धारित किया गया है। इसके अलावा इस भर्ती में उम्मीदवारों का गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर किया जाएगा।

BPSC Recruitment 2026 Qualification

इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपके पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/ टेक्सटाइल इंजीनियरिंग/ सिविल इंजीनियरिंग/ कंप्यूटर इंजीनियरिंग/ केमिकल इंजीनियरिंग/ इलेक्ट्रिकल एवं टेली कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग/ मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग/ इंजीनियर के किसी भी अन्य शाखा में कम से कम द्वितीय श्रेणी की या समकक्ष में डिग्री होनी चाहिए।

या किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स या मैथ या सांख्यिकी या फिजिक्स या केमिस्ट्री मैं आप सभी उम्मीदवारों के पास काम से कम द्वितीय श्रेणी का डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अन्य भी बहुत सारी क्वालिफिकेशन दी गई है। जिसे आप जाकर के इस भर्ती के नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

BPSC Recruitment 2026 Application Fee

आप सभी अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको आवेदन फीस भी जमा करनी होगी। इस भर्ती में खास बात यह है। कि सारे श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सिर्फ ₹100 ही एप्लीकेशन फीस रखी गई है।

BPSC Recruitment 2026 Salary

बिहार बताओ प्रोजेक्ट मैनेजर के बाद में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लगभग ₹53,100 से ₹1,67,800 प्रति महीना सैलरी मिल सकती है। और इसके अलावा इस भर्ती में अन्य भत्ते का भी लाभ उम्मीदवारों को मिलने वाला है।

BPSC Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का सबसे पहले लिखित परीक्षा होगा। और लिखित परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा। अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले उम्मीदवारों का इस भर्ती में चयन कर लिया जाएगा।

  • Written Exam
  • Interview
  • Final Merit List

BPSC Recruitment 2026 Exam Pattern

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर के पद के परीक्षा में टोटल 150 अंक के प्रश्न आएंगे जिसमें। भारतीय अर्थशास्त्र एवं उद्योग विषय से 70 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। समसामयिक घटना और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विषय से टोटल 40 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। और मांस क्षमता जांच से 40 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। और इस भर्ती के परीक्षा के लिए 2 घंटे 15 मिनट का टाइमिंग दिया जाएगा।

BPSC Recruitment 2026 Cut Off

उम्मीदवारों को पास होने के लिए अंको की बात करें। तो सामान्य वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों को 40% अंक लाने होंगे। और पिछड़ा वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों को 36.5% अंक, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34% अंक लाने होंगे। और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 32% अंक लाना अनिवार्य है।

BPSC Recruitment 2026 Apply Dates

आपको बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 8 जनवरी 2026 से शुरू हो गया है। और 29 जनवरी 2026 तक इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया चलने वाला है। तो आप सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय सीमा के भीतर ही अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर ले।

BPSC Recruitment 2026 Apply Online

जो भी उम्मीदवार बिहार के बतौर जिला में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर जा करके सबसे पहले आप अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
  3. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप अपना डिटेल्स भरकर आवेदक प्रक्रिया को पूरा करें।
  4. आवेदन पूरा होने के बाद आप अपना एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  5. अंत में इस फॉर्म को सबमिट कर दें। और इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रखें।

FAQ

प्रश्न.1 प्रोजेक्ट मैनेजर की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर- बिहार के बतौर जिले में निकल गए प्रोजेक्ट मैनेजर के पद के लिए लगभग ₹53,000 से ₹1,67,800 प्रति महीना सैलरी मिल सकती है।

प्रश्न.2 बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर के लिए योग्यता क्या है?

उत्तर- बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर पद के लिए आपके पास इंजीनियरिंग के किसी भी शाखा में कम से कम द्वितीय श्रेणी या इसके समकक्ष में डिग्री आपके पास होनी चाहिए।

और पढ़े

South Indian Bank Vacancy 2026

OSSSC Junior Assistant Bharti 2026

ECHS Recruitment 2026

Leave a Comment