BPSC Recruitment 2026:- बिहार सरकार की ओर से निकली सहायक वन संरक्षक की भर्ती, ऐसे करें जल्द आवेदन

जितने भी अभ्यर्थी बिहार में रहकर बिहार में ही सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। तो उन सभी महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए BPSC Recruitment 2026 के तहत सहायक वन संरक्षक पदो पर भर्ती की नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। और इस भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से शुरू भी कर दी गई हैं। आवेदन करने वाले जो भी उम्मीदवार हैं। वह आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

BPSC Recruitment 2026

BPSC Recruitment 2026 के तहत सहायक वन संरक्षक पदो की भर्ती की कुल पोस्ट, योग्यता, सैलरी, आयु सीमा, आवेदन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, आवेदन कैसे करें इससे संबंधित सारी जानकारी जारी अधिसूचना के मुताबिक आप सभी अभ्यर्थियों को बताने वाला हूं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BPSC Recruitment 2026 Total Post

आप सभी अभ्यर्थियों को बता दे की जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से सहायक वन संरक्षण के पदो के लिए कुल 12 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें आरक्षित वर्ग के लिए कुल 03 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कुल 01 पद, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए कुल 02 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 04 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए कुल 01 पद, पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए कुल 01 पद निर्धारित किया है।

BPSC Recruitment 2026 Qualification

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान से कम से कम वनस्पति शास्त्र, रसायन शास्त्र, वानिकी, भू-गर्भ शास्त्र, सांख्यिकी एवं प्राणी विज्ञान, गणित, भौतिकी आदि किसी एक विषय के साथ स्नातक की डिग्री की होनी चाहिए और इसके साथ ही उम्मीदवारों को कृषि में स्नातक या अभियांत्रिक में स्नातक डिग्री धारक प्राप्त की होनी चाहिए तभी वे सभी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

BPSC Recruitment 2026 Age Limit

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए और पुरुष अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष और महिलाओं की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए और इस भर्ती में सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी और आप सभी की आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।

BPSC Recruitment 2026 Application Fee

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आवेदन फीस की बात करें तो महिला और पुरुष सभी वर्गों के लिए आवेदन फीस ₹100 निर्धारित की गई है। और इस आवेदन फीस को आपको ऑनलाइन माध्यम से पे करना होगा।

BPSC Recruitment 2026 Selection Process

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों की शारीरिक जांच परीक्षण एवं इंटरव्यू लिया जाएगा और अंत में फाइनल मेरिट तैयार की जाएगी।

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक जांच परीक्षण
  • इंटरव्यू
  • फाइनल मेरिट

BPSC Recruitment 2026 Salary

इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों की सैलरी प्रतिमाह Level-9 के अनुसार दी जाएगी।

BPSC Recruitment 2026 Apply Date

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से सहायक वन संरक्षक के पदों की भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से शुरू कर दी गई है। और आवेदन की आखिरी तारीख 2 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।

BPSC Recruitment 2026 Apply Online

सहायक वन संरक्षक के पदों के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को बता दे कि इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है। उसे फलों पर अपना आवेदन इस भर्ती के लिए कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं
  2. अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर Apply Online लिंक पर क्लिक करें
  3. इसके बाद आप सबसे पहले पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें
  4. रजिस्ट्रेशन करने के बाद अन्य डिटेल्स भरकर आवेदन की प्रक्रिया को पूरी करें
  5. अब आप अपना आवेदन शुल्क जमा करें
  6. इसके बाद अपना आवेदन फार्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें ताकि भविष्य के लिए काम दे।

और पढ़े

NHAI Deputy Manager Recruitment 2026

SSC GD Constable Vacancy 2026

Indian Post GDS Recruitment 2026

Leave a Comment