BPSC Stenographer Recruitment 2026;- बिहार स्टेनोग्राफर की निकली बम्फर भर्ती, सैलरी प्रतिमाह ₹81,100

बिहार राज्य में सरकारी नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे उम्मीदवारों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। आप सभी उम्मीदवारों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से स्टेनोग्राफर के पदों पर बम्फर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और BPSC Stenographer Recruitment 2026 खासकर उन अभ्यार्थियों के लिए निकाला गया है। जो अभ्यार्थी 12वीं पास कर चुके हैं। तो अगर आप बिहार में एक अच्छा सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं। तो आप सभी उम्मीदवारों के लिए यह बहुत ही बेहतरीन अवसर है।

BPSC Stenographer Recruitment 2026

ऑफिसियल नोटिफिकेशन के मुताबिक BPSC Stenographer Recruitment 2026 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी उम्मीदवारों के पास इस भर्ती का पूरा ज्ञान होना जरूरी है। इसलिए मैं आपको इस भर्ती के क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, एप्लीकेशन फीस, नंबर ऑफ पोस्ट, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। वह सब मैं आपको इस आर्टिकल में बताने वाला हूं। तो आप बस इस आर्टिकल को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BPSC Stenographer Recruitment 2026 Total Post

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से स्टेनोग्राफर के टोटल 15 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें महिला एवं पुरुष दोनों कैंडिडेट अपना आवेदन कर सकते हैं।

BPSC Stenographer Recruitment 2026 Age Limit

पात्र अभ्यार्थियों को बता दें कि जो उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। उनका न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष से कम और महिला उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। और आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर किया जाएगा। आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

BPSC Stenographer Recruitment 2026 Qualification

बिहार स्टेनोग्राफर के पद में आवेदन करने के लिए आप किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास होने चाहिए। साथ ही हिंदी और अंग्रेजी में स्टेनो और कंप्यूटर टाइपिंग का डिप्लोमा सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। तभी आप इस भर्ती के योग्य होंगे।

BPSC Stenographer Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती में उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सिर्फ ₹100 ही एप्लीकेशन फीस निर्धारित किया गया है। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट भी मिलेगी।

BPSC Stenographer Recruitment 2026 Salary

बिहार लोक सेवा आयोग के स्टेनोग्राफर पद में चयनित उम्मीदवारों को पे स्केल लेवल 4 के अनुसार ₹25,500 से ₹81,100 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा।

BPSC Stenographer Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में सबसे पहले उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा होगा। और फिर स्किल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का इस भर्ती में चयन कर लिया जाएगा।

  • Written Exam
  • Skill Test
  • Final Selection

BPSC Stenographer Recruitment 2026 Apply Dates

आप सभी उम्मीदवारों को बता दे कि इस भर्ती के आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से शुरू कर दी जाएगी और 2 फरवरी 2026 तक इस भारती का आवेदन चलने वाला है तो आप सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाएगी। कि इस भर्ती के निर्धारित समय सीमा से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर ले। वरना निर्धारित किए गए समय खत्म होने पर दोबारा आवेदन करने का मौका नहीं दिया जाएगा।

BPSC Stenographer Recruitment 2026 Apply Online

जितने भी उम्मीदवार बिहार स्टेनोग्राफर के पद में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आप उसके आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर आपको “Announcements” के सेक्शन में चले जाना है।
  3. यहां पर अब आप स्टेनोग्राफर भर्ती का नोटिफिकेशन देखें।
  4. अब आप अपना डीटेल्स दर्ज कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
  5. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  6. अब आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें और जो डिटेल्स मांगा जाए उसे सही-सही भरें।
  7. डीटेल्स दर्ज करने के बाद अपना आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
  8. अंत में अपना आवेदन फीस भुगतान करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  9. और इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रखें।

FAQ

प्रश्न.1 स्टेनोग्राफर कि शुरुआती सैलरी कितनी होती है?

उत्तर- आप सभी अभ्यर्थियों को बता दें कि बीपीएससी स्टेनोग्राफर पद में चयनित उम्मीदवारों का शुरुआती सैलरी ₹25,500 से ₹81,100 प्रति महीना रहती है।

प्रश्न.2 स्टेनोग्राफर का पेपर कितने नंबर का होता है?

उत्तर- बीपीएससी स्टेनोग्राफर के लिखित परीक्षा टोटल 600 अंक का होता है?

और पढ़े

HSSC Group C Recruitment 2026

Gujarat Police Recruitment 2026

AMC Recruitment 2026

Leave a Comment