आप सभी अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी जो विद्यार्थी बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती की पीईटी/ पीएसटी का एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तो वह उम्मीदवारों के इंतजार अब हुई खत्म क्योंकि आप सभी के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) के द्वारा BSF Tradesman Admit Card 2025 का पीईटी/पीएसटी परीक्षा के कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

सीमा सुरक्षा बल के द्वारा कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड बहुत ही जल्द जारी कर दिए गए हैं। अब वह उम्मीदवार जो इस भर्ती का आवेदन पहले से ही किए हुए थे। अब वे उम्मीदवार इस भर्ती की प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड आसानी से कर सकते है।
बीएसएफ ट्रेडसमैन भर्ती की कुल पोस्ट
आप सभी अभ्यर्थियों को बता दे कि बीएसएफ ट्रेडसमैन की कुल 3558 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें रसोईया, नाई, धोबी, बढ़ई, इलेक्ट्रीशियन सहित अन्य पदो भी इसमें शामिल है।
बीएसएफ ट्रेडसमैन PET और लिखित परीक्षा एग्जाम पैटर्न
बीएसएफ ट्रेडसमैन शारीरिक दक्षता परीक्षा की बात करें तो इसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए जो रनिंग कराई जाएगी। वह 24 मिनट में 5 किलोमीटर की रनिंग तय करनी होगी और महिलाओं की जो रनिंग होगी वह 1600 मीटर की रनिंग होगी। इसके लिए 8:30 मिनट का समय उन लोगों को दिया जाएगा। जो उम्मीदवार सफल होते हैं। उन्हें अगले चरण लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
अब आप सभी को बीएसएफ ट्रेडसमैन लिखित परीक्षा की बारे में बता दे कि देखिए लिखित परीक्षा में आप सभी उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान, गणित और अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता से जुड़े प्रश्न आप सभी के एग्जाम के 100 अंकों के पूछे जाएंगे। यानी 100 प्रश्न दिए जाएंगे और एक प्रश्न एक नंबर रहेगा। और इसके लिए आप सभी को टाइमिंग दो घंटा का दिया जाएगा। और जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होते हैं। उनको दस्तावेज सत्यापन के लिए और मेडिकल एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा।
जाने कितनी मिलेगी सैलरी
कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती में चयनित उम्मीदवारों की सैलरी की बात करें तो देखिए इस भर्ती में आप सभी का वेतन मैट्रिक्स लेवल- 3 के अनुसार 21700 से 69000 प्रतिमाह आपकी सैलरी मिलने वाली है। और इसके अलावा अन्य सुविधा भी इस भर्ती में दिया जाएगा। जैसे मेडिकल सुविधा, यात्रा, राशन, हाउस टेंट अलाउंस (HRA) इत्यादि जो भी सरकारी लाभ है। वो आपको मिलने वाला है।
बीएसएफ ट्रेड्समैन पीईटी/ पीएसटी एडमिट कार्ड करे डाउनलोड
अगर आप भी बीएसएफ ट्रेड्समैन पीईटी /पीएसटी परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करना चाहते हैं। तो आप घबराइए नहीं नीचे बताए गए सारे स्टेप को फॉलो कर इसके आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in से आसानी से आप अभी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं
- अब आपको होम पेज पर इस भर्ती से संबंधित PET / PST Admit Card लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड और जो भी कैप्चा है। उसे दर्ज करना है।
- इसके बाद लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें।
FAQ
प्रश्न:- बीएसएफ ट्रेडमैन का एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
उतर:- सीमा सुरक्षा बल (BSF) ट्रेड्समैन पीईटी /पीएसटी प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती का आवेदन किए हुए थे। वह उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रश्न:- बीएसएफ 2025 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उतर:- बीएसएफ ट्रेड्समैन पीईटी /पीएसटी प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.inपर चले जाना है। जाने के बाद अब आपको PET /PST Admit Card 2025 लिंक क्लिक करना है। अब आप अपना ईमेल और पासवर्ड और कैप्चा कोड डालें सब चीज डालने के बाद आप सबमिट करें इसके बाद आपके स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिख जाएगा। आप उसे डाउनलोड करें उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखें।
और पढ़े
बीएसएफ हेड कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड हुआ जारी, घर बैठे करे ऐसे डाउनलोड
पुलिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, 12वी पास के लिए सुनहरा मौका