अगर आप बैंकिंग सेक्टर में एक अच्छे पद पर अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। तो आप सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। जी हां आपने सही पढ़ा, आप सभी उम्मीदवारों के लिए सेंट्रल बैंक आफ इंडिया (CBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर बम्फर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। और CBI SO Recruitment 2026 खासकर उन अभ्यार्थियों के लिए निकाली गई है। जो अभ्यर्थी ग्रेजुएशन की डिग्री किए हुए हैं। तो अगर आप नए साल के साथ बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं। तो आपके लिए यह बहुत ही बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।

इस भर्ती के जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार CBI SO Recruitment 2026 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। और इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 यानी कि आज से ही शुरू कर दिया गया है। इस लेख के माध्यम से मैं आपको इस भर्ती के नंबर ऑफ पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां है। वह सब मैं आपको बताने वाला हूं। तो आप बस इस लेख को ध्यान से पढ़िएगा।
CBI SO Recruitment 2026 Total Post
आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक स्पेशलिस्ट ऑफिसर के टोटल 350 पोस्ट निकाले हैं। जिसमें मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-1) के 300 पद और फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल-3) के 50 पद शामिल हैं। और यह सारे पद सरकारी आरक्षण नियमों के अनुसार विभिन्न श्रेणियां में बांटा गया है।
CBI SO Recruitment 2026 Age Limit
जो भी अभ्यार्थी मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-1) के पद में आवेदन करना चाहते हैं। तो उनका न्यूनतम उम्र 22 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तक होना चाहिए। और फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल-3) के पद में आवेदन करने के लिए अभ्यार्थियों का न्यूनतम उम्र 25 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष तक होना चाहिए। इसके अलावा एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी और इसके अलावा अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दिया जाएगा।
CBI SO Recruitment 2026 Qualification
मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-1) के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। और साथ में मान्यता प्राप्त संस्थान से 2 वर्ष का एमबीए या पीजीडीएम में मार्केटिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा बैंकिंग या फाइनेंस में मार्केटिंग का अनुभव होना जरूरी है।
फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल-3) पद के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। और सीए, सीएफए या एमबीए जैसे काम का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। साथ ही विदेशी मुद्रा या ट्रेड फाइनेंस में अनुभव भी होना चाहिए। तभी आप इस पद के योग्य होंगे।
CBI SO Recruitment 2026 Application Fee
पात्र अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। पीडब्ल्यूबीडी, दिव्यांग और महिला कैंडीडेट्स के लिए ₹175+GST रखा गया है। वहीं अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए ₹850+GST निर्धारित किया गया है।
CBI SO Recruitment 2026 Salary
इच्छुक अभ्यार्थियों को बता दें कि जो उम्मीदवार मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-1) के पद में चयनित होते उनको ₹48,480 से ₹85,920 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा। और फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल-3) के पद में चयनित उम्मीदवारों को ₹85,920 से ₹1,05,280 प्रति महीना मिलेगा।
CBI SO Recruitment 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया की बात करे तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन रिटन एग्जाम लिया जाएगा। और फिर इसके बाद पर्सनल इंटरव्यू होगा। अंत में फाइनली उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा।
- Online Written Exam
- Personal Interview
- Final Selection
CBI SO Recruitment 2026 Apply Dates
उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 से शुरू कर दिया गया है। और 3 फरवरी 2026 तक आवेदन प्रक्रिया चलने वाला है। तो आपको हमारी तरफ से यह ही सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय से पहले ही अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर ले।
CBI SO Recruitment 2026 Apply Online
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया (CBI) में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।
- सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज से आपको “Recruitment” या “Career” के सेक्शन में चले जाना है।
- इसके बाद आप Central Bank of India Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- सबसे पहले आप अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। और आवेदन फॉर्म भरे।
- फार्म में जो भी डिटेल्स मांगी जाए उसे सही-सही भरे।
- इसके बाद आप अपना आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन करो अपलोड करें।
- ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन फीस का भुगतान करें।
- अंत में आवेदन फार्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।