जितने भी उम्मीदवार सरकारी यूनिवर्सिटी में नौकरी ढूंढ रहे हैं तो उन सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा, आप सभी उम्मीदवारों के लिए छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी (CSJMU), कानपुर की ओर से प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बम्फर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और CSJMU Recruitment 2026 खासकर उन उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। जो उम्मीदवार मास्टर्स की डिग्री किए हुए हैं। तो अगर आप सरकारी यूनिवर्सिटी में फैकल्टी की काम करना चाहते हैं। तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक CSJMU Recruitment 2026 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यार्थी अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। साथ ही यूनिवर्सिटी को हार्ड कॉपी भी भेजनी होगी। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी अभ्यर्थियों के पास इस भर्ती का संपूर्ण ज्ञान होना बहुत ही जरूरी है। इसलिए मैं आपको इस भर्ती के नंबर ऑफ पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। वह सब मैं आपको बताने वाला हूं। तो आप बस इस आर्टिकल को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।
CSJMU Recruitment 2026 Total Post
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल 54 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें प्रोफेसर एसोसिएट, प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल है। और इन पदों के लिए योग्य एवं इच्छुक महिला और पुरुष दोनों कैंडीडेट्स अपना आवेदन कर सकते हैं।
CSJMU Recruitment 2026 Age Limit
आप सभी अभ्यार्थियों को बता दे कि इस भर्ती का एज लिमिट जारी नहीं किया गया है। और ना ही इसके नोटिफिकेशन में कोई जानकारी दिया गया है। लेकिन उम्मीदवारों की आयु सीमा यूसीजी के अनुसार ही निर्धारित किया जाएगा।
CSJMU Recruitment 2026 Qualification
असिस्टेंट प्रोफेसर के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही NET या SLET या SET या पीएचडी किए होने चाहिए।
एसोसिएट प्रोफेसर के लिए उम्मीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। साथ में 8 साल का टीचिंग या रिसर्च का अनुभव होना चाहिए। और न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री पूरी किए होना जरूरी है।
प्रोफेसर के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीएचडी डिग्री के साथ 10 साल का अनुभव होना चाहिए। और योग्यता से संबंधित कोई भी जानकारी के लिए इसके नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
CSJMU Recruitment 2026 Application Fee
इच्छुक अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। एससी, एसटी के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए ₹2,000 एप्लीकेशन फीस रखी गई है। इनके अलावा अन्य सभी कैंडिडेट्स के लिए ₹2,500 एप्लीकेशन फीस निर्धारित किया गया है।
CSJMU Recruitment 2026 Salary
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को यूसीजी के नियमों के अनुसार सैलरी दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इसके नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
CSJMU Recruitment 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों को निम्न चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। फेज-1 में एकेडमिक स्कोर साथ ही API स्कोर और लिखित परीक्षा होगा। फेज-2 में टीचिंग स्किल असेसमेंट के साथ इंटरव्यू होगा।
CSJMU Recruitment 2026 Apply Dates
पात्र अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 14 जनवरी 2026 से शुरू कर दिया गया है। और 23 फरवरी 2026 तक इस भर्ती के आवेदन प्रक्रिया चलने वाला है। और आवेदन पत्र की हॉट कॉफी भेजना का तिथि 28 फरवरी 2026 तक निर्धारित किया गया है।
CSJMU Recruitment 2026 Apply Online
जो भी उम्मीदवार सरकारी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद में आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।
- सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट csjmu.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर आपको “Recruitment” सेक्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।
- अब आप अपना सही-सही डिटेल्स भरना शुरू करें।
- साथ में आवश्यक डॉक्यूमेंट भी स्कैन कर अपलोड करें।
- एप्लिकेशन फीस का भुगतान करे और फॉर्म को सबमिट करें।
- और इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख ले।