आप सभी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी की बात है। कि जिस विद्यार्थीयो ने CTET 2026 टेस्ट के लिए अपना रजिस्ट्रेशन आवेदन नहीं किए हुए थे। तो उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक बार फिर से मौका सीबीएसई के द्वारा दी गई है। अब आप भी CTET 2026 टेस्ट के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से उन सभी विद्यार्थियों को मौका दिया गया है। जो विद्यार्थी किसी कारणवश CTET 2026 टेस्ट का आवेदन नहीं कर पाए थे। तो चलिए हम आप सभी को बताएंगे कि आखिर इसका आवेदन कब से कब तक होगा, कुल कितने फॉर्म भरे गए हैं, आवेदन फीस, आपको आवेदन किस तरह करना है। सारी जानकारी आप सभी को स्टेप बाय स्टेप बताने वाला हूं।
सीबीएसई सीटेट टेस्ट 2026 का आवेदन फीस
आप सभी अभ्यार्थियों को बता दे की सीबीएसई सीटेट का एप्लीकेशन फॉर्म का आवेदन करने के लिए आवेदन फीस भी आपको पे करनी होगी। और यह आवेदन फीस कैटिगरी वाइज रखी गई है। जो उम्मीदवार जनरल /ओबीसी के तहत आते हैं। तो उन सभी अभ्यार्थियों का एक पेपर के लिए आवेदन फीस है ₹1000 और दोनों पेपर के लिए आवेदन फीस ₹1200 और एससी/ एसटी और पीडब्ल्यूडी के अभ्यार्थियों के लिए एक पेपर के लिए आवेदन फीस ₹500 और दोनों पेपर के लिए आवेदन फीस ₹600 निर्धारित की गई है।
सीबीएसई सीटेट टेस्ट का आवेदन तिथि
देखिए आप सभी अभ्यर्थियों को बता दे कि सीटेट टेस्ट 2026 के लिए सीबीएसई के द्वारा आवेदन रजिस्ट्रेशन करने के लिए जो विंडो खोला गया था। वो 27 नवंबर 2025 से 18 दिसंबर 2025 तक निर्धारित की गई थी। लेकिन फिर से (CBSE) ने छात्रों को राहत दे दी है। क्योंकि सीबीएसई के द्वारा आवेदन करने के लिए तारीख को बढ़ाई गई है। इसका रजिस्ट्रेशन विंडो फिर से 27 दिसंबर 2025 को खोल दी जाएगी। और 30 दिसंबर 2025 तक चलने वाली है।
सीबीएसई सीटेट टेस्ट कुल आवेदन की संख्या
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के अनुसार आप सभी उम्मीदवारों को बता दे की सीबीएसई सीटेट टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन जो विंडो खोला गया था। वह 27 नवंबर 2025 से 18 दिसंबर 2025 तक खोला गया था। और इस दौरान कुल 25,30,581 उम्मीदवारों ने इसमें आवेदन दिए और आवेदन के आखिरी एक से दो दिन में कुल 3,53,218 और 4,14,981 उम्मीदवारों ने अपना एप्लीकेशन फॉर्म अच्छे से भरे।
सीबीएसई सीटेट टेस्ट 2026 के लिए कोई नया पंजीकरण नहीं
सीबीएसई सीटेट टेस्ट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो उन्हीं अभ्यार्थियों के लिए खोला जाएगा। जिस अभ्यार्थियों को आवेदन करते समय कई प्रकार के दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। सर्वर फेल हो रही थी। एप्लीकेशन पूरा होने के बाद पेमेंट फेल हो रहे थे। फार्म सही से नहीं भर पाया था। उन्हीं सब अभ्यार्थियों को 27 दिसंबर 2025 से रजिस्ट्रेशन विंडो खोला जाएगा। ताकि यह सभी विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन सही से कर पाए इसमें कोई भी नया रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। ये बोर्ड ने साफ साफ बताया है। कुल विद्यार्थियों की बात करें तो 1,16,127 इसमें रजिस्ट्रेशन अधूरे हुए हैं। इन्हीं विद्यार्थियों को मौका दोबारा दिया गया है।
आवेदन कैसे करें
अगर आप भी सीबीएसई सीटेट 2026 से के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे बहुत ही आसान भाषा और आसान तरीका से आवेदन करने की प्रक्रिया बताई गई है।
- सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
- जैसे ही विंडो ओपन होती है उसके बाद CBSE CTET 2025 संबंधित रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
- अब आपको सीटेट का एप्लीकेशन फॉर्म अच्छे से भरना है।
- इसके बाद मांगे जो जो डाक्यूमेंट्स है उसे स्कैन करें और अपलोड कर दें।
- अब आप अपना कैटिगरी वाइज आवेदन फीस पे करें
- इसके बाद अपना आवेदन फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रखें।