DSSSB Recruitment 2026:- दिल्ली में निकली 216 पदों पर पटवारी सहित अन्य पदों पर भर्ती, सैलरी ₹1,42,400, जल्द करें आवेदन

दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने के लिए इधर-उधर भटक रहे उम्मीदवारों को अब भटकने की जरूरत नहीं है। क्योंकि दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से सहायक प्रबंधक, पटवारी, स्टेनोग्राफर, रेडियोग्राफी सहित अन्य पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती में पद के अनुसार योग्यता रखने वाले उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। DSSSB Recruitment 2026 अभियान के तहत कुल 216 रिक्तियां भरे जाएंगे। अगर आप दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा करना चाहते है। तो आप सभी अभ्यार्थियों के लिए बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है।

DSSSB Recruitment 2026

इस भर्ती के जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक DSSSB Recruitment 2026 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष दोनों कैंडीडेट्स अपना आवेदन इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम के जरिए कर सकते हैं। इसका आवेदन प्रक्रिया आज यानी की 27 फरवरी 2026 से शुरू हो गया है। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी के पास इस भर्ती का संपूर्ण ज्ञान होना जरूरी है। इसीलिए मैं आपको इस भर्ती के जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी देने वाला हूं। तो आपसे अनुरोध है। कि इस लेख को ध्यान से जरूर पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

DSSSB Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB)
कुल पद 216
पद का नाम सहायक प्रबंधक, पटवारी, स्टेनोग्राफर, आदि
योग्यता पद के अनुसार
अप्लाई मोड ऑनलाइन (महिला/पुरुष)
आवेदन तिथि 27 फरवरी 2026
अंतिम तिथि 28 मार्च 2026
सैलरी ₹21,700 – ₹1,42,400/- (पदानुसार)
ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in

DSSSB Recruitment 2026 Total Post

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के टोटल 216 पोस्ट निकाले गए है। और इन पोस्टों में कई विभिन्न विभागों के पद शामिल है। सभी पदों का विस्तृत जानकारी नीचे टेबल में दिया गया है। ध्यानपूर्वक अच्छे से पढ़ें।

पद का नाम पदों की संख्या
सहायक प्रबंधक 18
सहायक श्रेणी – प्रथम (आईटी) 06
रेडियोग्राफर 96
ऑप्टोमेट्रिस्ट 15
जूनियर रेडियोग्राफर 10
मीटर और रिले परीक्षण ग्रेड – 2 34
रिपोर्टर 10
पटवारी 15
कातिब (कैलीग्राफर) 01
रासायनिक सहायक 02
स्टेनोग्राफर ग्रेड-1 03
कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक 02
कनिष्ठ विधि अधिकारी 01
पुस्तक बाइंडर 02
सहायक माइक्रोफोटोग्राफर 01
कुल पद 216

DSSSB Recruitment 2026 Age Limit

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि असिस्टेंट मैनेजर (टूरिज्म) के पद में आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों का अधिकतम उम्र 30 वर्ष, असिस्टेंट मैनेजर (अकाउंटेंट) पद के लिए अधिकतम उम्र 32 वर्ष, रेडियोग्राफर पद के लिए अभ्यार्थियों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 27 वर्ष तक होनी चाहिए। पटवारी पद के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 27 वर्ष वही रिपोर्टर पद के लिए अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा छूट मिलने वाला है।

DSSSB Recruitment 2026 Qualification

  • असिस्टेंट मैनेजर (टूरिज्म) के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास रिज्यूम में मास्टर की डिग्री या पीजी डिप्लोमा होनी चाहिए। इसके अलावा आपके पास 3 साल का अनुभव भी होना अनिवार्य है।
  • असिस्टेंट मैनेजर (अकाउंटेंट) पद के लिए उम्मीदवारों के पास सीए या सीएमए की डिग्री होनी चाहिए। और साथ में आप सभी के पास 3 साल का अनुभव भी होना बहुत जरूरी है।
  • रेडियोग्राफर पद में शामिल होने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने चाहिए साइंस विषय से और साथ ही रेडियोग्राफी में डिप्लोमा या बीएससी की डिग्री होनी चाहिए।
  • पटवारी के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय का संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री किए होने चाहिए।
  • रिपोर्टर पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और साथ में शॉर्टहैंड 100 शब्द प्रति मिनट के हिसाब से होना अनिवार्य है। और भी अधिक जानकारी के लिए इसके जारी किए गए नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ें।

DSSSB Recruitment 2026 Application Fee

पात्र अभ्यार्थियों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी देनी होगी। एप्लीकेशन फीस श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। फीस के बारे में पूरी जानकारी जानने के लिए ध्यान पूर्वक नीचे दिए गए टेबल को देखें।

श्रेणी फीस
Gen/OBC/EWS 100
SC/ST/PWD/Female निःशुल्क

DSSSB Recruitment 2026 Salary

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग सैलरी दी जाएगी। और असिस्टेंट मैनेजर और रिपोर्टर के पद में चयनित कैंडिडेट्स को ₹49,900 से ₹1,42,400 प्रति महीना सैलरी मिलेगी। असिस्टेंट मैनेजर ग्रेट 1 पद के लिए ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रति महीना, रेडियोग्राफर पद के लिए ₹25,500 से ₹81,100 प्रति महीना, ऑप्टोमेट्रिस्ट पद में चयनित होने वाले को ₹29,200 से ₹92,300 प्रति महीना, वही पटवारी के पद में चयनित कैंडिडेट्स को ₹21,700 से ₹69,100 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है।

DSSSB Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में सबसे पहले उम्मीदवारों से रिटेन एग्जाम लिया जाएगा। रिटेन एग्जाम में पास करने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कर इस भर्ती में चयनित कर लिया जाएगा।

  • Written Exam
  • Document Verification
  • Final Selection

DSSSB Recruitment 2026 Qualifying Marks

रिटेन एग्जाम में जनरल, ओबीसी के तहत आने वाले कैंडिडेट्स को 40% अंक लाना अनिवार्य है। और दिल्ली के ओबीसी के तहत आने वाले अभ्यार्थियों को 35% अंक लाना जरूरी है। वही एससी एसटी फ उम्मीदवारों को एग्जाम में क्वालीफाई करने के लिए 30% अंक लाना जरूरी है।

DSSSB Recruitment 2026 Apply Dates

इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से लेकर 28 मार्च 2026 तक चलने वाला है। तो आप सभी कैंडिडेट्स को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय सीमा के भीतर ही अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा करें। वरना समय खत्म होने के पश्चात आपको दोबारा आवेदन के लिए मौका नहीं दिया जाएगा।

DSSSB Recruitment 2026 Apply Online

जितने भी कैंडीडेट्स दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से निकाली गई इस नई भर्ती में आवेदन करना चाहते है। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर “Recruitment” का सेक्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  3. यहां पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब आप अपना डीटेल्स दर्ज करें।
  5. आपसे मांगी गई सभी डाक्यूमेंट्स स्कैन कर अपलोड करें।
  6. इसके बाद आप अपने श्रेणी के अनुसार आवेदन फीस का भुगतान करें।
  7. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए रख ले।

Notice- इच्छुक एवं पात्र अभ्यार्थियों से यह अनुरोध है कि इस भर्ती में आवेदन करने से पहले इसके जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से पढ़ें और नोटिफिकेशन पढ़ने के पश्चात ही अपना आवेदन इस भर्ती में करें।

Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का सपना रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से एक और नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 216 रिक्तियां भरे जाएंगे। इसमें 12वीं पास से लेकर डिप्लोमा और ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार भी अपना आवेदन कर सकते हैं। इसका आवेदन 27 फरवरी 2026 से लेकर 28 मार्च 2026 तक चलने वाला है।

FAQ

प्रश्न.1 डीएसएसएसबी में कितनी उम्र होनी चाहिए?

उत्तर- डीएसएसएसबी की ओर से निकल गई इस नई भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 27, 30, 32 वर्ष इसके अलावा अन्य पद के लिए अलग अलग अधिकतम उम्र निर्धारित किया गया है।

प्रश्न.2 Dsssb की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर- डीएसएसएसबी की इस नई भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग सैलरी दी जाएगी। सभी पदों की सैलरी के बारे में विस्तृत जानकारी जानने के लिए इसके जारी किए गए नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

और पढ़े

NPCIL Apprentice Recruitment 2026

GSSSB Recruitment 2026

MCL Recruitment 2026

Leave a Comment