अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। तो अब आप सभी अभ्यार्थियों को इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। क्योंकि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने फॉरेस्ट गार्ड, वनपाल, सर्वेयर के पदों पर बम्फर भर्ती का घोषणा कर दिया गया है। और Forest Guard Bharti 2026 खासकर उन उम्मीदवारों के लिए निकाली जा रही है। जो उम्मीदवार 10वीं और 12वीं पास किए हुए हैं। तो अगर आप राजस्थान के वन विभाग में काम करना चाहते हैं। एक अच्छे पद पर तो आप सभी अभ्यार्थियों के लिए यह एक बहुत ही बेहतरीन अवसर है।

आपको बता दें। कि अभी फिलहाल में Forest Guard Bharti 2026 का राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा सिर्फ संक्षिप्त नोटिफिकेशन ही जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी का लाभ दिया जाएगा। इस लेख के जरिए संक्षिप्त नोटिफिकेशन में जो भी जानकारी इस भर्ती के बारे में दी गई है। वह सब मैं आपको बताने वाला हूं। तो आप बस इस लेख को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से जरूर पढ़िएगा।
Forest Guard Bharti 2026 Total Post
आधिकारिक सूचना के अनुसार इस भर्ती के टोटल 785 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें फॉरेस्ट गार्ड के 483 पद, फॉरेस्ट (वनपाल) के 259 पद और सर्वेयर के 43 पद शामिल है। और इन पदों में महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट अपना आवेदन कर सकते हैं।
Forest Guard Bharti 2026 Age Limit
पात्र अभ्यार्थियों को बता दें। कि फॉरेस्ट गार्ड पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तक रखी गई है। वही वनपाल और सर्वेयर पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक निर्धारित किया गया है। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार एज लिमिट में छूट भी दी जाएगी।
Forest Guard Bharti 2026 Qualification
राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड के पद में अपना आवेदन देने के लिए आप किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास किए होने चाहिए। वनपाल पद में आपको आवेदन देने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। और सर्वेयर पद में आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास के साथ सिविल सर्वे में आईटीआई सर्टिफिकेट या आप सभी अभ्यार्थियों के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। और इसके अलावा आपके पास देवनागरी लिपि हिंदी का ज्ञान और राजस्थान संस्कृत का समझ होना अनिवार्य है। तभी आप इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं।
Forest Guard Bharti 2026 Application Fee
इस भर्ती में आपको आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। तभी आप राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड या अन्य पद में अपना आवेदन कर पाएंगे। जनरल, ओबीसी, एमबीसी के तहत आने वाली उम्मीदवारों के लिए ₹600 एप्लीकेशन फीस रखी गई है। वही एससी, एसटी, ओबीसी (एनसीएल), दिव्यांग और ईडब्ल्यूएस के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए ₹400 आवेदन फीस निर्धारित किया गया है।
Forest Guard Bharti 2026 Salary
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को बता दें। की जो अभ्यार्थी इस भर्ती में चयनित हो जाते हैं। उनको 7वे वेतन आयोग के तहत पे लेवल-4 के मुताबिक दिया जाएगा। आप सभी उम्मीदवारों को अनुमान के तौर पर बताऊं तो आपको ₹20,200 से ₹65,000 प्रति महीना सैलरी दी जा सकती है।
Forest Guard Bharti 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। फिर उसके बाद शारीरिक मापन परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण किया जाएगा। इन चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। और अंत में मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले उम्मीदवारों को चयनित कर लिया जाएगा।
- Written Exam
- PET/PST
- Document Verification
- Medical Test
- Final Merit List
Forest Guard Bharti 2026 Exam Pattern
सभी उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती की लिखित परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से कराई जाएगी। जिसमें कुल 100 एमसीक्यू टाइप क्वेश्चंस आएंगे। जो पूरे 100 अंक के होंगे। और आपकी परीक्षा के लिए टाइम 2 घंटे का दिया जाएगा। और आपकी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है। अगर आप एक प्रश्न गलत करते हैं। तो आपके सही प्रश्न में से एक-तिहाई अंक काट लिए जाएंगे। और आपकी परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, रीजनिंग और गणित के विषयो से प्रश्न पूछे जाएंगे।
Forest Guard Bharti 2026 Physical Test
आप सभी उम्मीदवारों को बता दें। कि इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग शारीरिक परीक्षा रखी गई है। पुरुष अभ्यार्थियों को लंबी दूरी की पैदल चाल, ऊंचाई और सीन की माप से गुजरना होगा। वहीं महिला उम्मीदवारों को वॉकिंग टेस्ट और शारीरिक माप से गुजरना होगा। इससे भी अधिक विस्तृत जानकारी आपको इस भर्ती के फुल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद मालूम पड़ जाएगा।
Forest Guard Bharti 2026 Apply Dates
अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती का अभी आवेदन करने की तिथि जारी नहीं की गई है। क्योंकि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा अभी इस भर्ती का संक्षिप्त नोटिफिकेशन ही जारी किया गया है। जब इसका विस्तृत और फुल नोटिफिकेशन जारी हो जाता है। तब इसका आवेदन की तिथि जारी किया जाएगा।
Forest Guard Bharti 2026 Apply Online
फुल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसके अधिकारी के वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पूरा कर सकते हैं। आप सभी अभ्यार्थियों को सलाह दी जाती है। कि इसके आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें। और आप लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक परीक्षण का भी तैयारी करते रहें। क्योंकि बहुत ही जल्द इस भर्ती का फुल नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा।
FAQ
प्रश्न.1 फॉरेस्ट गार्ड के लिए आयु सीमा क्या है?
उत्तर- सभी युवाओं को बता दें कि फॉरेस्टर के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तक निर्धारित किया गया है।
प्रश्न.2 फॉरेस्ट गार्ड की सैलरी कितनी होती है?
उत्तर- फॉरेस्ट गार्ड में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन लेवल 4 के मुताबिक सैलरी दी जाती है। अनुमान के तौर पर ₹22,200 से ₹65,000 प्रति महीना।