HPRCA Recruitment 2026:- हिमाचल प्रदेश में पंचायत सचिव सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

हिमाचल प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों के लिए वर्ष 2026 में नौकरी पाने का शानदार मौका है। क्योंकि हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने पंचायत सचिव, ऑपरेशन थिएटर सहायक, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। जो HPRCA Recruitment 2026 भर्ती कुल 300 से ज्यादा पदों पर निकाली गई है। जिसका आवेदन (महिला/पुरुष) दोनों उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट पर अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

HPRCA Recruitment 2026

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार HPRCA Recruitment 2026 भर्ती की कुल पोस्ट, आयु सीमा, योग्यता, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें, इससे संबंधित सारी जानकारी साझा करने वाला हूं। इसलिए आप सभी से अनुरोध हैं। कि इस आर्टिकल के सभी लेख को स्टेप बाय स्टेप अवश्य पढ़े।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

HPRCA Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA)
कुल पोस्ट 331
पदों का नाम पंचायत सचिव, ऑपरेशन थिएटर सहायक, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट समेत कई पद
योग्यता पद के अनुसार
आयु सीमा 18 से 38 वर्ष और पद के लिए (18 से 45 वर्ष)
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट
प्रारंभिक तिथि 10 मार्च 2026
अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2026
ऑफिसियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in

HPRCA Recruitment 2026 Total Post

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती कुल 331 पदो पर निकाली गई है। जिसमें पंचायत सचिव, ऑपरेशन थिएटर सहायक, रेडियोग्राफर और फार्मासिस्ट समेत कई पद शामिल है। और पद के अनुसार पोस्ट भी निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।

पोस्ट का नाम पदों की संख्या
पंचायत सचिव 119
चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता 02
मनोचिकित्सीय सामाजिक कार्यकर्ता 05
ऑपरेशन थिएटर सहायक 176 (145+ 31)
रेडियोग्राफर 10 (5+5)
फार्मासिस्ट/ फार्मेसी ऑफिसर 04
वाक् चिकित्सक 03
वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन/MLT/ ग्रेड-2 10
ऑडियोमेट्रिक तकनीशियन 01
लिथो आर्टिस्ट 01
कुल पदो की संख्या 331

HPRCA Recruitment 2026 Eligibility

इस भर्ती में अलग-अलग पद निकाले गए हैं। और पद के अनुसार एजुकेशनल क्वालीफिकेशन भी निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।

पंचायत सचिव (प्रशिक्षु):- इस पद के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट को किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री की होनी चाहिए और कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 30 या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग आनी चाहिए।

चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता:- आवेदक उम्मीदवारों को समाजशास्त्र या सामाजिक विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन की होनी चाहिए।

मनोचिकित्सीय सामाजिक कार्यकर्ता:- इस पद के लिए आवेदक कैंडिडेट को मनोविज्ञान या समाज कार्य में पोस्ट ग्रेजुएशन की होनी चाहिए।

ऑपरेशन थिएटर सहायक:- मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास साइंस (PCB) में कम से कम 50% अंक होने चाहिए इसके साथ ही ओटी कोर्स या संबंधित बीएससी डिग्री और पैरामेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है।

रेडियोग्राफर:- आवेदक कैंडिडेट को बारहवीं पास विज्ञान विषय से होना चाहिए। साथ ही रेडियाोलॉजी में बीएससी डिग्री होनी चाहिए और पैरामेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है।

फार्मासिस्ट/ फार्मेसी ऑफिसर:- आवेदक उम्मीदवारों को 12वीं पास विज्ञान विषय से होना चाहिए और फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है।

वाक् चिकित्सक:- इस पद के लिए कैंडिडेट को स्पीच और हियरिंग में बीएससी डिग्री की होनी चाहिए।

प्रयोगशाला तकनीशियन (MLT):- 12वीं पास विज्ञान विषय के साथ होना चाहिए और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में बीएससी डिग्री होनी चाहिए। पैरामेडिकल काउंसिल में भी रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

ऑडियोमेट्रिक तकनीशियन:- आवेदक कैंडिडेट को इस पद के लिए स्पीच और हियरिंग में बीएससी डिग्री की होनी चाहिए।

लिथोग्राफर:- कैंडिडेट को 12वीं पास, ललित कला में 3 साल का डिप्लोमा और डिजाइनिंग क्षेत्र में 3 साल का अनुभव भी जरूरी है। तब ही इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

HPRCA Recruitment 2026 Age Limit

जो भी आवेदक कैंडिडेट इस भर्ती में आवेदन करते हैं। तो उनकी न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष तक रहनी चाहिए और SC/ ST/OBC/PWBD/ Ex-Servicemen कैंडिडेट को हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

HPRCA Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी श्रेणी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी निर्धारित की गई है। जो परीक्षा शुल्क ₹100 और प्रोसेसिंग शुल्क 700 रुपए निर्धारित की गई है। और आवेदन (ORA) में किसी भी तरह की त्रुटि का सुधार करना चाहते हैं। तो आपको ₹100 आवेदन शुल्क जमा करने होंगे।

Category Examination Fee Processing Fee Total Fee
All Category ₹100 ₹700 ₹800
सुधार शुल्क ( ORA परिवर्तन के लिए) ₹100

HPRCA Recruitment 2026 Selection Process

आवेदन करने वाले आवेदक उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के लिए सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा या लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा ली जाएगी। इस परीक्षा में एमसीक्यू क्वेश्चन कुल 120 अंकों के रहेंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए आपको एक अंक मिलेंगे। परीक्षा समय की अवधि 1.5 घंटे निर्धारित की गई है।

टाइपिंग टेस्ट:- लिखित परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट को पंचायत सचिव पद के लिए टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा। यह केवल क्वालीफाई परीक्षा होगी। इसमें आवेदक कैंडिडेट को कंप्यूटर पर अंग्रेजी में कम से कम से 30% शब्द मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग करनी होगी।

HPRCA Recruitment 2026 Salary

जो भी आवेदक उम्मीदवार इस भर्ती में सेलेक्ट हो जाते हैं। तो उनकी सैलरी निर्धारित सरकार के नियम अनुसार दी जाएगी। जो पद के अनुसार अलग-अलग भी हो सकती है। अधिक जानकारी के लिए इसका ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़िए।

HPRCA Recruitment 2026 Important Documents

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए। जिसकी जानकारी नीचे है। उसे पढ़िए।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र ( 10वीं, 12वीं, स्नातक/ डिप्लोमा)
  • जाति प्रमाण पत्र (हिमाचल प्रदेश के निवासी के लिए)
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

HPRCA Recruitment 2026 Apply Date

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू कर दी जाएगी। और आवेदन की आखिरी तारीख 4 अप्रैल 2026 तक रहने वाली है। इसलिए आवेदक कैंडिडेट निर्धारित समय सीमा के अंदर अपना आवेदन अवश्य करें। तभी आपका आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

HPRCA Recruitment 2026 Apply Now

अगर आप भी इस भर्ती में अपना आवेदन देना चाहते हैं। तो आपको सिर्फ नीचे बताएं गए सभी प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करनी है। क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही आसान भाषा में बताई गई है।

  1. सबसे पहले आप इसके अधिकारी वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं
  2. रजिस्ट्रेशन OTR करने के लिए “साइन अप” पर क्लिक करें
  3. व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता संबंधित जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें
  4. इसके बाद अपनी पद के अनुसार अप्लाई आवेदन लिंक पर क्लिक करें
  5. अब आप अपना पसंदीदा परीक्षा जिले का नाम चुने।
  6. इसके बाद अपना आवेदन संबंधित विवरण को जांचे और आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  7. अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें ताकि भविष्य के लिए काम दें।

Notice:- इस भर्ती में आवेदन करने से पहले इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन ओपन करके इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी ध्यान पूर्वक अच्छे से पढ़कर ही आवेदन करें।

Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Apply Now Coming Soon

निष्कर्ष

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। तो आपके लिए वर्ष 2026 में नौकरी पाने का शानदार मौका है। जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। क्योंकि हिमाचल प्रदेश में पंचायत सचिव सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसका आवेदन 10 मार्च 2026 से शुरू हो जाएगा। इस भर्ती में (महिला और पुरुष) दोनों कैंडिडेट भाग ले सकते हैं। इसमें चयन प्रक्रिया आवेदक कैंडिडेट का लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के जरिए किया जाएगा।

और पढ़े

MP Jail Prahari Vacancy 2026

Bihar Police Vacancy 2026

UPPCB Recruitment 2026

Leave a Comment