अगर आप एक अच्छे सरकारी नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं। तो अब आपको भटकने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से पशु चिकित्सक के पदों पर बम्फर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार HPSC Veterinary Surgeon Vacancy 2026 में 20 जनवरी से ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। तो अगर आप एक अच्छे नौकरी के तलाश में जुटे हुए हैं। तो आप सभी उम्मीदवारों के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई पशु चिकित्सक की भर्ती बहुत ही बेहतरीन साबित हो सकती है।

इस भर्ती के जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक HPSC Veterinary Surgeon Vacancy 2026 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष दोनों कैंडीडेट्स अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी अभ्यार्थियों के पास इस भर्ती का संपूर्ण ज्ञान होना बहुत ही जरूरी है। इसीलिए मैं आपको इस भर्ती के क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, चयन प्रक्रिया, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। वह सब मैं आपको बताने वाला हूं। तो आप बस इस लेख को स्टेप बाय स्टेप पढ़िएगा
HPSC Veterinary Surgeon Vacancy 2026 Total Post
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार पशु चिकित्सक के टोटल 162 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 46 पद, डीएससी के लिए 21 पद, बीसी-ए के लिए 46 पद, बीसी-बी के लिए 12 पद, ओएससी के लिए 21 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 16 पद शामिल है। इन पदों में इच्छुक एवं योग्य महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
HPSC Veterinary Surgeon Vacancy 2026 Age Limit
इच्छुक अभ्यार्थियों को बता दें कि जो उम्मीदवार पशु चिकित्सक के पद में अपना आवेदन करना चाहते हैं। उनका 1 जुलाई 2025 तक न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 42 वर्ष होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों को हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार एज लिमिट में छूट भी दी जाएगी।
HPSC Veterinary Surgeon Vacancy 2026 Qualification
पशु चिकित्सक के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पशु चिकित्सक विज्ञान और पशुपालन में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार भारतीय पशु चिकित्सा परिषद या राज्य पशु चिकित्सा परिषद में अपना नाम रजिस्टर किए होने चाहिए। तभी आप इस भर्ती में शामिल हो सकेंगे।
HPSC Veterinary Surgeon Vacancy 2026 Application Fee
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। जनरल और हरियाणा के बाहर के पुरुष उम्मीदवारों के लिए ₹1,000 एप्लीकेशन फीस रखा गया है। वही हरियाणा के एससी, एसटी, बीसी-ए, बीसी-बी, ईडब्ल्यूएस और सभी महिलाओं (सभी स्टेट) के लिए सिर्फ ₹250 एप्लीकेशन फीस निर्धारित किया गया है।
HPSC Veterinary Surgeon Vacancy 2026 Salary
आप सभी आवेदकों को बता दें कि इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतनमान के अनुसार आकर्षक मूल वेतन दिया जाएगा। और इसके साथ ही अन्य भत्ते का लाभ भी आप सभी उम्मीदवारों को मिलने वाला है।
HPSC Veterinary Surgeon Vacancy 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया की बात करें इस भर्ती में उम्मीदवारों को कई चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। पहले चरण में रिटन एग्जाम होगा। दूसरे चरण में स्क्रीनिंग टेस्ट, तीसरे चरण में इंटरव्यू और चौथे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। अंत में उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा।
- Written Exam
- Screening Test
- Interview
- Document Verification
- Final Selection
HPSC Veterinary Surgeon Vacancy 2026 Apply Dates
जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 से शुरू कर दिया जाएगा। और 19 फरवरी 2026 तक इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया चलने वाला है। तो आप सभी उम्मीदवारों को हमारे तरफ से यह सलाह दी जाएगी कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लीजिएगा।
HPSC Veterinary Surgeon Vacancy 2026 Apply Online
जितने भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए और स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक कर देना है।
- अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो सबसे पहले आप अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- अब आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें और जो भी डिटेल्स मांगा जाए उसे सही-सही भरें।
- डीटेल्स भरने के बाद आपको अपना आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
- इसके बाद आप अपने श्रेणी के मुताबिक आवेदन फीस का भुगतान करें।
- अंत में आवेदन फार्म को सबमिट कर दें और सबमिट कन्फर्मेशन का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।
और पढ़े
HPSC Senior Scientific Officer Recruitment 2026