IAF Agniveervayu Recruitment 2026:- भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 10 मार्च तक ऐसे करें जल्द आवेदन

जितने भी अभ्यर्थियों का सपना देश की सेवा करने का है। तो उन सभी अभ्यर्थियों के लिए IAF Agniveervayu Recruitment 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। क्योंकि भारतीय वायुसेना (IAF) ने अग्निपथ योजना के तहत Agniveervayu Intake 01/2027 के लिए पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

IAF Agniveervayu Recruitment 2026

तो जितने भी इच्छुक महिला और पुरुष अभ्यर्थी देश की सेवा चार सालों तक करना चाहते हैं। तो वह सभी अभ्यर्थी IAF Agniveervayu Recruitment 2026 भर्ती में भाग ले सकते हैं। तो चलिए जारी विज्ञापन के अनुसार आप सभी अभ्यर्थियों को इस भर्ती की योग्यता, आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवेदन कैसे करें इससे संबंधित सारी जानकारी साझा करने वाला हूं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IAF Agniveervayu Recruitment 2026 Qualification

भारतीय वायु सेना अग्निवीर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ की होनी चाहिए और अंग्रेजी में 50% अंक के साथ इसके अलावा मैकेनिक, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रेनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस आदि विषयों में इंजीनियरिंग डिप्लोमा पास किया हो और इसके साथ दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स 50% अंकों के साथ पास किया हो वो अभ्यर्थि इस भर्ती में भाग ले सकते हैं।

IAF Agniveervayu Recruitment 2026 Age Limit

जारी विज्ञापन के अनुसार आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों की आयु सीमा चाहे वह महिला अभ्यर्थी हो या पुरुष अभ्यर्थी हो उनकी जन्म 1 जनवरी 2006 से 1 जुलाई 2009 के बीच होनी चाहिए और आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष रहनी चाहिए और जो महिला और पुरुष अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग लेंगे। उन सभी पुरुष और महिला को अविवाहित रहना चाहिए इसके अलावा इस भर्ती में चयन होने के बाद देश की चार साल सेवा करने के दौरान आपको अविवाहित ही रहना होगा।

IAF Agniveervayu Recruitment 2026 Selection Process

भारतीय वायु सेना अग्निवीर 2027 भर्ती की सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो जारी विज्ञापन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा ली जाएगी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षण, अनुकूल परीक्षण और अंत में चिकित्सा परीक्षण ली जाएगी। इसके बाद परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की स्टेट वाइज शॉर्ट लिस्टिंग की जाएगी और जिस भी उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट में नाम आ जाता है। उसे इस भर्ती के लिए चयनित कर लिया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण
  • अनुकूल परीक्षण
  • चिकित्सा परीक्षण
  • फाइनल मेरिट

IAF Agniveervayu Recruitment 2026 Salary

भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों की सैलरी प्रतिमाह ₹30,000 मिलने वाली है। और इस सैलरी में हर साल बढ़ोतरी भी की जाएगी और 4 साल देश की सेवा करने के बाद जब उम्मीदवार रिटायर होंगे तो उन सभी उम्मीदवारों की सेवा निधि पैकेज के रूप में 10.04 लाख रुपए मिलेगा।

IAF Agniveervayu Recruitment 2026 Application Fee

भारतीय वायु सेना अग्निवीर 2026 भर्ती का आवेदन करने वाले इच्छुक योग्य (पुरुष और महिला) सभी वर्ग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस ₹550 निर्धारित की गई है। और इस आवेदन फीस को आपको ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होगा।

IAF Agniveervayu Recruitment 2026 Apply Date

इस भर्ती में आवेदन करने वाले पुरुष और महिला अभ्यर्थी जारी विज्ञापन के अनुसार अपना आवेदन 12 जनवरी 2026 सुबह 11:00 बजे से 10 मार्च 2026 रात 11 बजे तक कर सकते हैं।

IAF Agniveervayu Recruitment 2026 Apply Online

जितने भी महिला और पुरुष अभ्यर्थी देश की सेवा चार सालों तक करना चाहते हैं। तो वह सभी अभ्यर्थी अपना आवेदन भारतीय वायुसेना अग्निवीर 2026 भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो नीचे इस भर्ती की आवेदन करने की प्रक्रिया का पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप बताया गया है। उसे फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आप इसके अधिकारी वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं
  2. अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर IAF AGNIVEERVAYU INTAKE 01/2027 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें
  3. इसके बाद आपको नए पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया कर लेनी है।
  4. अब आप लॉगिन कर अपना आवेदन फार्म सही से भरें
  5. अब आप अपना आवेदन फीस पर करें
  6. इसके बाद अब आप अपना आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

FAQ

प्रश्न:- अग्निवीर वायु सेना के लिए पात्रता मापदंड क्या है?

उतर:- भारतीय वायुसेना (IAF) ने अग्निपथ योजना के तहत Agniveervayu Intake 01/2027 भर्ती के लिए पुरुष और महिला अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था बोर्ड से 12वीं पास 50% अंकों के साथ की होनी चाहिए और उनकी अधिकतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए

प्रश्न:- एयरफोर्स की 1 महीने की सैलरी कितनी होती है?

उतर:- भारतीय वायुसेना (IAF) ने अग्निपथ योजना के तहत Agniveervayu Intake 01/2027 भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की सैलरी प्रतिमाह ₹30,000 दी जाती है। और हर साल सैलरी में बढ़ोतरी भी की जाती है। इसके अलावा 4 साल सेवा करने के बाद रिटायर के समय अभ्यर्थियों को देश सेवा निधि पैकेज के रूप में उन्हें 10.04 लाख रुपए दिया जाता हैं।

और पढ़े

MPPSC SSE 2026

NHAI Deputy Manager Recruitment 2026

SSC GD Constable Vacancy 2026

Leave a Comment