अगर आप एक अच्छे इंस्टिट्यूट में नौकरी करने की सोच रहे हैं। तो आप सभी के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। आप सभी उम्मीदवारों के लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (IIITDM), कर्नूल ने नॉन टीचिंग स्टॉफ के विभिन्न पदों पर बम्फर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। और IIITDM Kurnool Recruitment 2026 का आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी 2026 तक चलने वाला है। तो अगर आप एक अच्छे इंस्टिट्यूट में नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर काम करना चाहते हैं। तो आपके लिए यह बहुत ही बेहतरीन अवसर है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार IIITDM Kurnool Recruitment 2026 में योग्य महिला एवं पुरुष दोनों कैंडिडेट अपना आवेदन ऑफलाइन माध्यम से कर सकते हैं। और उम्मीदवारों का चयन ग्रुप-ए, बी और सी के पद में किया जाएगा। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी उम्मीदवारों के पास इस भर्ती का संपूर्ण ज्ञान होना जरूरी है। इसीलिए मैं आपको इस लेख के माध्यम से इस भर्ती के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं। जो कि आपको जानना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। तो आप बस इस लेख को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।
IIITDM Kurnool Recruitment 2026 Total Post
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के टोटल 16 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें टेक्निकल ऑफिसर ग्रुप-A के 02 पद, अस्सिटेंट रजिस्ट्रार ग्रुप-A के 01 पद, जूनियर सुपरीटेंडेंट ग्रुप-B के 02 पद, जूनियर टेक्निकल सुपरीटेंडेंट ग्रुप-B के 02 पद, स्टाफ नर्स ग्रुप-B के 01 पद, जूनियन टेक्नीशियन ग्रुप-C के 05 पद, फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर ग्रुप-B के 01 पद और जूनियन असिस्टेंट ग्रुप-C के 02 पद शामिल हैं। और इन पदों में महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
IIITDM Kurnool Recruitment 2026 Age Limit
इच्छुक अभ्यार्थियों को बता दें कि जो उम्मीदवार ग्रुप-A के पद में अपना आवेदन करना चाहते हैं। उनका अधिकतम उम्र 45 वर्ष से कम होना चाहिए। ग्रुप बी के पद में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का अधिकतम उम्र 23 वर्ष से कम होना चाहिए। और ग्रुप-C के पद में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का अधिकतम उम्र 27 वर्ष से कम होना चाहिए। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों को एज लिमिट में छूट भी दी जाएगी।
IIITDM Kurnool Recruitment 2026 Qualification
आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती में पद के अनुसार अलग-अलग क्वालिफिकेशन रखा गया है। जो उम्मीदवार बैचलर्स डिग्री या बी. ई या बीटेक या एमएससी या एमसीए या एमई या एमटेक या डिप्लोमा या आईटीआई फर्स्ट क्लास के साथ किए हुए हैं। तो वह उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए इस भर्ती के नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
IIITDM Kurnool Recruitment 2026 Application Fee
पात्र अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए ₹500 एप्लीकेशन फीस रखी गई है। वही एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला कैंडिडेट के लिए निशुल्क रखा गया है।
IIITDM Kurnool Recruitment 2026 Salary
आपको बता दें कि जो उम्मीदवार ग्रुप-A के पद में चयनित होते हैं। उनको लेवल-10 पे स्केल के मुताबिक ₹56,100 से ₹1,77,500 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा। ग्रुप-B के पद में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल-6 पे स्केल के अनुसार ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। वही ग्रुप-C के पद में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल-3 पे स्केल के अनुसार ₹21,700 से ₹69,100 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा। और इसके अलावा अन्य भत्ते का भी लाभ मिलने वाला है।
IIITDM Kurnool Recruitment 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया की बात कर दो सबसे पहले इस भर्ती में संभावित लिखित परीक्षा होगा। और फिर उसके बाद इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले उम्मीदवारों को इस भर्ती में चयन कर लिया जाएगा।
IIITDM Kurnool Recruitment 2026 Apply Dates
इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी 2026 से ही शुरू हो गया है। और 24 जनवरी 2026 तक इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया चलने वाला है। तो आप सभी अभ्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय से पहले ही अपना आवेदन जल्द से जल्द कर ले।
IIITDM Kurnool Recruitment 2026 Apply Online
जितने भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पे जाकर इस भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ें। और फिर उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसे अच्छे तरीके से भरे। और साथ में डॉक्यूमेंट को भी अटैच करें। आवेदन पत्र फिल अप करने के बाद ईमेल द्वारा या डाक द्वारा इसके दिए गए नोटिफिकेशन में पत्ते पर भेज दें।