IIT Bhilai Non Teaching Vacancy 2026:- आईआईटी भिलाई की ओर से निकली नॉन टीचिंग पदो पर भर्ती, यहाँ पढ़े पुरी जानकारी

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), भिलाई की ओर से नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। IIT Bhilai Non Teaching Vacancy 2026 अभियान के तहत कुल 32 रिक्तियां निकाली गई है। और इस भर्ती में स्नातक से लेकर स्नातकोत्तर तक के योग्यता वाले उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते है। इसका आवेदन 27 मार्च 2026 तक चलने वाला है। तो अगर आप आईआईटी भिलाई में नॉन टीचिंग के पदों पर नौकरी पाने का सपना पूरा करना चाहते है। तो आप सभी के लिए यह बहुत ही बेहतरीन मौका है।

IIT Bhilai Non Teaching Vacancy 2026

इस भर्ती के जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक IIT Bhilai Non Teaching Vacancy 2026 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यार्थी अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम के जरिए कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी कैंडिडेट्स के पास इस भर्ती का संपूर्ण ज्ञान होना जरूरी है। इसीलिए मैं आपको इसके जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती के टोटल पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां है। वह सब बताने वाला हूं। तो आप सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है। कि इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IIT Bhilai Non Teaching Vacancy 2026 Overview

भर्ती संस्था भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), भिलाई
कुल पद 32
पद का नाम नॉन टीचिंग
अप्लाई मोड ऑनलाइन (Male/Female)
योग्यता पद के अनुसार
आवेदन तिथि 07 मार्च 2026
अंतिम तिथि 27 मार्च 2026
सैलरी ₹21,700 से ₹34,400/- (पदानुसार)
ऑफिशियल वेबसाइट www.iitbhilai.ac.in

IIT Bhilai Non Teaching Vacancy 2026 Total Post

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए टोटल 32 पोस्ट निकाले गए है। जिसमें नॉन टीचिंग के कई विभिन्न प्रकार के पद शामिल है। सभी पदों का विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है।

पद का नाम पदों की संख्या
जूनियर सुप्रिटेंडेंट 01
जूनियर काउंसलर 01
असिस्टेंट फायर ऑफिसर 01
जूनियर स्पोर्ट्स ऑफिसर 01
जूनियर इंजीनियर 03
जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट 01
जूनियर टेक्निकल सुपरीटेंडेंट 24
कुल पद 32

IIT Bhilai Non Teaching Vacancy 2026 Age Limit

आप सभी उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती में आवेदक कैंडीडेट्स का किसी भी तरह की आयु सीमा निर्धारित नहीं किया गया है। और नाही इसके नोटिफिकेशन में कोई जिक्र किया गया है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

IIT Bhilai Non Teaching Vacancy 2026 Qualification

इन पदों में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पद के अनुसार अलग-अलग क्वालिफिकेशन होनी चाहिए। पदवार क्वालिफिकेशन की जानकारी नीचे दी गई है।

जूनियर सुप्रिटेंडेंट:- आवेदक कैंडिडेट्स के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। और साथ में 3 साल का अनुभव भी होना अनिवार्य है। या फिर किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। और साथ में 5 साल का अनुभव भी होना जरूरी है।

जूनियर काउंसलर:- उम्मीदवारों के पास क्लिनिकल साइकोलॉजी या साइकोलॉजी में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही शैक्षणिक या चिकित्सा संस्थानों में 3 साल का अनुभव होना चाहिए।

जूनियर स्पोर्ट्स ऑफिसर:- एमपीईडी या खेल विज्ञान में न्यूनतम 55% अंकों के साथ 3 साल का अनुभव होना चाहिए। या बीपीईडी में 5 साल का अनुभव होना अनिवार्य है।

असिस्टेंट फायर ऑफिसर:- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय सन स्नातक की डिग्री न्यूनतम 55% अंकों के साथ होनी चाहिए। और साथ ही सशस्त्र बलों या अर्धसैनिक बलों या पुलिस या अग्निशमन में कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए।

जूनियर टेक्निकल सुपरीटेंडेंट:- अभ्यार्थियों के पास प्रासंगिक अनुभव के साथ एम.टेक या एमई या बीटेक या बीई या एमएससी या एमसीए या डिप्लोमा होना जरूरी है।

जूनियर इंजीनियर:- इस पद में शामिल होने के लिए सिविल या इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एम.ई या एमटेक या बीई या बीटेक या डिप्लोमा किए होने चाहिए।

जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट:- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बीटेक या बीई या एमएससी या फिर डिप्लोमा या बीएससी के साथ 3 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए।

IIT Bhilai Non Teaching Vacancy 2026 Application Fee

इच्छुक एवं पात्र अभ्यार्थियों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी जमा करने होगी। एप्लीकेशन फीस श्रेणी के मुताबिक अलग-अलग निर्धारित की गई है। पूरी जानकारी के लिए नीचे टेबल को देखें।

श्रेणी फीस
UR/OBC/EWS ₹500
SC/ST/PWD ₹250

IIT Bhilai Non Teaching Vacancy 2026 Salary

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार ₹21,700 से ₹34,400 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। और भी अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

IIT Bhilai Non Teaching Vacancy 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का कई विभिन्न चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा, दूसरे चरण में स्किल टेस्ट, तीसरे चरण में प्रेक्टिकल टेस्ट, चौथे चरण में ट्रेड टेस्ट और पांचवें चरण में इंटरव्यू किया जाएगा। अंत में इन सभी पड़ाव को पार करने वाले उम्मीदवारों को इस भर्ती में चयन कर लिया जाएगा।

  • Written Exam
  • Skill Test
  • Prectical Test
  • Trade Test
  • Interview

IIT Bhilai Non Teaching Vacancy 2026 Apply Dates

इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2026 से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलने वाला है। तो आप सभी कैंडिडेट को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय सीमा के भीतर ही अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा करें।

IIT Bhilai Non Teaching Vacancy 2026 Apply Online

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट www.iitbhilai.ac.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर कैरियर या रिक्रूटमेंट के सेक्शन में “IIT Bhilai Non Teaching Vacancy 2026” का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  3. यहां पर आप अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड की मदद से वेबसाइट में लॉगिन करें।
  5. अब अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  6. फार्म में मांगी गई सभी डिटेल्स सही-सही दर्ज करें।
  7. इसके बाद अपना आवश्यक दस्तावेज स्कैन करो अपलोड करें।
  8. अपने श्रेणी के मुताबिक फीस का भुगतान करें।
  9. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।

Notice- आप सभी अभ्यार्थियों को यह बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने से पहले एक बार इसके जारी किए गए नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें और नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद प्राप्त जानकारी के अनुसार ही अपना आवेदन करें।

Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

एक अच्छी भारती की तलाश में भटक रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), भिलाई की ओर से नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 32 रिक्तियां भरे जाएंगे। इसमें ग्रेजुएट से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। इसका आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2026 से लेकर 27 मार्च 2026 तक चलने वाला है। और चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अच्छी खासी सैलरी दी जाएगी।

और पढ़े

Punjab SSSB Recruitment 2026

OPTCL Vacancy 2026

NBCC Vacancy 2026

Leave a Comment