IIT Delhi Recruitment 2026:- आईआईटी दिल्ली में गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती, अधिकतम उम्र 55 वर्ष तक, जल्द करें आवेदन

अगर आप नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। तो आप आपको भटकने की जरूरत नहीं है। क्योंकि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी दिल्ली की ओर से गैर शैक्षणिक पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। IIT Delhi Recruitment 2026 माध्यम के जरिए कुल 05 रिक्तियां निकाली गई हैं। इसका आवेदन प्रक्रिया 08 अप्रैल 2026 तक चलने वाला है। तो अगर आप एक अच्छा नौकरी पाने का सपना पूरा करना चाहते हैं। तो आप सभी अभ्यार्थियों के लिए यह बहुत ही बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।

IIT Delhi Recruitment 2026

इस भर्ती के जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक IIT Delhi Recruitment 2026 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष दोनों कैंडीडेट्स अपना आवेदन इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम के जरिए कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी उम्मीदवारों के पास इस भर्ती का संपूर्ण ज्ञान होना बहुत जरूरी है। इसलिए मैं आपको इसके जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस आदि से संबंधित पूरी जानकारी इस लेख में देने वाला हूं। तो आप सभी कैंडीडेट्स से यह अनुरोध है कि इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IIT Delhi Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी दिल्ली
कुल पद 05
पद का नाम गैर शैक्षणिक पद
अप्लाई मोड ऑनलाइन
आवेदन तिथि 26 फरवरी 2026
अंतिम तिथि 08 अप्रैल 2026 (शाम 5 बजे)
सैलरी पद के अनुसार
चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग, रिटन एग्जाम, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
ऑफिशियल वेबसाइट home.iitd.ac.in

IIT Delhi Recruitment 2026 Total Post

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल 05 पोस्ट निकाले गए है। जिसमें गैर शैक्षणिक के कई विभिन्न पद शामिल है। सभी पदों का विस्तृत जानकारी नीचे टेबल में दिया गया है।

पदों का नाम पदों की संख्या
चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर 01
मेडिकल ऑफिसर 01
मेडिकल ऑफिसर (मनोचिकित्सा) 01
करियर काउंसलर 01
सुपरिटेंडिंग इंजीनियर 01
कुल पद 05

IIT Delhi Recruitment 2026 Age Limit

आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों का मेडिकल ऑफिसर पद, मेडिकल ऑफिसर (मनोचिकित्सा) और करियर काउंसलर पद के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष तक होनी चाहिए। वही चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के लिए उम्मीदवारों का अधिकतम उम्र 50 वर्ष तक और सुपरिटेंडिंग इंजीनियर पद के लिए अधिकतम उम्र 55 वर्ष तक होनी चाहिए। और भी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इसके जारी नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

IIT Delhi Recruitment 2026 Qualification

चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सेना, नौसेना या आयु सेना का कमीशंड ऑफिसर या पुलिस उप अधीक्षक या पुलिस/सुरक्षा बल का सहायक कमाडर होने चाहिए। साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री और 15 साल का संबंधित अनुभव होना जरूरी है। और उम्मीदवार इसमें से 5 वर्ष वेतन स्तर-11 या 13 वर्ष वेतन स्तर-10 में काम का अनुभव होना अनिवार्य है। तभी आप इस पद में आवेदन कर सकते है।

मेडिकल ऑफिसर के पद में शामिल होने के लिए अभ्यार्थी किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार रोटेटरी इंटर्नशिप पूरा किए होने चाहिए। और किसी भी मान्यता प्राप्त हॉस्पिटल में कम से कम 3 साल का कार्य अनुभव होना बहुत जरूरी है।

करियर काउंसलर पद के लिए कैंडिडेट्स के पास मनोविज्ञान, समाज कार्य या संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन किए होने चाहिए। साथ ही 7 साल का अनुभव होना अनिवार्य है। जिसमें से 5 साल करियर काउंसलर के रूप में काम का अनुभव होना चाहिए। ऐसे ही अन्य पदों की योग्यता का जानकारी प्राप्त करने के लिए इसके जारी किए गए नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

IIT Delhi Recruitment 2026 Application Fee

इच्छुक एवं पात्र अभ्यार्थियों को आवेदन करते समय एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। एप्लीकेशन फीस श्रेणी के मुताबिक अलग-अलग तरह की गई है। श्रेणीवार फीस की पूरी विस्तृत जानकारी नीचे टेबल में दिया गया है। उसे ध्यानपुर्वक अच्छे से पढ़ें।

श्रेणी फीस
UR/EWS/OBC ₹1,500
SC/ST/Female/PwBD/Ex-Servicemen ₹750

IIT Delhi Recruitment 2026 Salary

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल 10 से लेवल 13 तक पद के अनुसार सैलरी मिलने वाली है। और भी विस्तृत जानकारी के लिए इसके जारी किए गए नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

IIT Delhi Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का कई विभिन्न चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। पहले चरण में शॉर्ट लिस्टिंग दूसरे चरण में रिटेन एग्जाम या स्किल टेस्ट या इंटरव्यू और तीसरे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। अंत में अभ्यार्थियों का चयन कर लिया जाएगा।

  • Shortlisting
  • Written Exam
  • Skill Test
  • Interview
  • Document Verification

IIT Delhi Recruitment 2026 Important Documents

इन पदों में आवेदन करते समय उम्मीदवारों का निम्नलिखित दस्तावेज लगने वाले हैं। जिनकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है। उसे ध्यान से पढ़ कर सभी दस्तावेज को अपने पास सुरक्षित रखें।

  • 10वीं और 12वीं का प्रमाण पत्र
  • डिप्लोमा/स्नातक/स्नातकोत्तर की मार्कशीट और डिग्रियां
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पहचान पत्र
  • समतुल्य प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • वेतनमान का प्रमाण पत्र

IIT Delhi Recruitment 2026 Apply Dates

इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी 2026 से शुरू होकर 8 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे तक चलने वाला है। और हार्ड कॉपी जमा आपके ऑनलाइन आवेदन के बाद 20 दिन के अंदर में भेजना होगा। तो आप सभी कैंडिडेट्स को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय सीमा के भीतर ही अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा करें।

IIT Delhi Recruitment 2026 Apply Online

जो भी अभ्यार्थी इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो कर अपना आवेदन आसानी से करें।

  1. सबसे पहले आप किसके आधिकारिक वेबसाइट home.iitd.ac.in पर जाएं।
  2. यहां पर आप अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  3. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  4. इसके बाद सभी डिटेल्स और दस्तावेज अपलोड करें
  5. अब आप अपने श्रेणी के मुताबिक फीस भुगतान करें।
  6. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंटर अपने पास रख लें।
  7. ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अपने हार्ड कॉपी को अगले 20 दिनों के अंदर में नीचे दिए गए पत्ते पर भेजना होगा। तभी आपका आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

भेजने का पत्ता – भर्ती सेल, कमरा संख्या 207/सी-7, उप निदेशक (संचालन) कार्यालय के निकट, आईआईटी दिल्ली, हौज-खास, नई दिल्ली 110016

Notice- इस भर्ती में आवेदन करने से पहले एक बार इसके जारी किए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें। और नोटिफिकेशन में दिए गए जानकारी के अनुसार ही इस भर्ती में अपना आवेदन करें।

Official Notification Click Here
Official Website Click Here

निष्कर्ष

एक अच्छे भर्ती की तलाश कर रहे हैं। कैंडिडेट्स के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका आ गया है। जी हां, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी दिल्ली की ओर से गैर शैक्षणिक पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के दौरान कुल 05 रिक्तियां भरे जाएंगे। इसमें 55 साल के लोग भी अपना आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में सबसे पहले शॉर्टलिस्टिंग किया जाएगा। फिर रिटेन एग्जाम या स्किल टेस्ट या इंटरव्यू होगा। अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कर उम्मीदवारों का चयनित कर लिया जाएगा। और इसका आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे तक चलने वाला है।

और पढ़े

NIT Agartala Faculty Vacancy 2026

RRC SCR Apprentice Vacancy 2026

Jharkhand NHM Recruitment 2026

Leave a Comment