IIT Roorkee Recruitment 2026;- आईआईटी रुड़की में निकली इंस्टिट्यूट इंजीनियर सहित अन्य पदो पर भर्ती, बिना परीक्षा सीधी भर्ती

अगर आप आईआईटी से पढ़कर एक अच्छी नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। तो अब आप सभी अभ्यार्थियों को घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने इंस्टिट्यूट इंजीनियर, टेक्नोलॉजी ऑफिसर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार सहित अन्य पदों पर बम्फर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। और IIT Roorkee Recruitment 2026 में 55 साल से कम के युवा भी अपना आवेदन कर सकते हैं। तो अगर आप एक अच्छा नौकरी ढूंढ रहे हैं। तो आपके लिए यह भर्ती बेहतरीन है। ऐसे में जो भी इस भर्ती का फायदा उठाना चाहते हैं। वो इस वैकेंसी में अपना आवेदन कर सकते हैं।

IIT Roorkee Recruitment 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक IIT Roorkee Recruitment 2026 में महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। इस लेख के जरिए मैं आपको इस भर्ती के क्वालिफिकेशन, सैलरी, एज लिमिट, चयन प्रक्रिया, एप्लीकेशन फीस, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। वह सब मैं आपको बताने वाला हूं। तो आप बस इस लेख को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IIT Roorkee Recruitment 2026 Total Post

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल 09 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें इंस्टिट्यूट इंजीनियर, टेक्नोलॉजी ऑफिसर (लेवल-3) , मेडिकल ऑफिसर, डिप्टी रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार (डेप्युटेशन), अस्सिटेंट रजिस्ट्रार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सिक्योरिटी ऑफिसर के पद शामिल हैं।

IIT Roorkee Recruitment 2026 Age Limit

योग्य एवं इच्छुक अभ्यार्थियों को बता दें कि इंस्टिट्यूट इंजीनियर, टेक्नोलॉजी ऑफिसर लेवल 3, डिप्टी रजिस्ट्रार (डेप्युटेशन) पद के लिए उम्मीदवारों का उम्र 55 वर्ष से कम होना चाहिए। डिप्टी रजिस्ट्रार पद के लिए उम्र 50 वर्ष से कम होना चाहिए। सिक्योरिटी ऑफिसर के लिए उम्र 45 वर्ष से कम, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, मेडिकल ऑफिसर के लिए उम्र 40 वर्ष से कम होना चाहिए। और असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद के लिए 35 वर्ष से कम आपका उम्र होना चाहिए। आप अपनी उम्र के हिसाब से इनमें से किसी एक पद में अपना आवेदन दे सकते हैं।

IIT Roorkee Recruitment 2026 Qualification

आप सभी अभ्यार्थियों को बता दें। कि इस भर्ती के लिए पद के अनुसार अलग-अलग क्वालिफिकेशन तय की गई है। इंस्टिट्यूट इंजीनियर पद के लिए आपके पास सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की फर्स्ट क्लास बैचलर या मास्टर्स की डिग्री होना चाहिए। और साथ में 15 साल का अनुभव भी होना अनिवार्य है। टेक्निकल ऑफीसर लेवल 3 पद के लिए आपके पास एमटेक या एमसीए कंप्यूटर साइंस में 7 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। तभी आप इस पद में अपना आवेदन कर सकते हैं। ऐसे ही अन्य पदों के लिए अलग-अलग क्वालिफिकेशन रखी गई है। अगर आपको विस्तार से इसके बारे में जानकारी लेना चाहते हैं। तो इस भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

IIT Roorkee Recruitment 2026 Application Fee

पात्र उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती में आपको आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। अनारक्षित वर्ग के तहत आने वाले अभ्यार्थियों के लिए ₹1,000 एप्लीकेशन फीस रखी गई है। और ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए ₹800 एप्लीकेशन फीस निर्धारित की गई है। वही एससी, एसटी, महिला, पीडब्ल्यूबीडी, आईआईटी रुड़की के रेगुलर कर्मचारी के लिए ₹500 आवेदन शुल्क रखा गया है।

IIT Roorkee Recruitment 2026 Salary

इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग सैलरी दी जाएगी। इस भर्ती के पदानुसार सैलरी की डिटेल्स जानने के लिए इसके आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार जरूर पढ़ें।

IIT Roorkee Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन उनके योग्यता या अनुभव के आधार पर किया जाएगा। यानी कि इस भर्ती में किसी भी तरह का आपको एग्जाम देने की जरूरत नहीं है।

IIT Roorkee Recruitment 2026 Apply Dates

सभी आवेदकों को बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2025 को ही शुरू हो गया है। और 20 जनवरी 2026 तक इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया चलने वाला है। तो आप सभी को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय के भीतर ही अपना आवेदन पूरा कर ले।

IIT Roorkee Recruitment 2026 Apply Online

आपको बता दें कि आईआईटी रुड़की के पदों में आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। तो अगर आप अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़कर फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आप सभी कैंडिडेट्स को इसके आधिकारिक वेबसाइट iitr.ac.in पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर आपको करियर लिखा दिखेगा उस पर क्लिक करना है।
  3. अब आपको नॉन टीचिंग जॉब्स का सेक्शन दिखेगा उसे पर क्लिक कर देना है।
  4. और फिर आपको इस भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक कर देना है।
  5. अब आपसे जो भी डिटेल्स मांगा जाए उसे सही-सही भरें।
  6. सारा डिटेल्स सही से भरने के बाद आपको अपना आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड कर देना है।
  7. अंत में अपने श्रेणी के अनुसार एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  8. फॉर्म सबमिट होने के बाद इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित जरूर रख लें।

और पढ़े

RSSB Agriculture Supervisor Bharti 2026

NMC Recruitment 2026

IIT Madras Recruitment 2026

Leave a Comment