Indian Army Recruitment 2026:- इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट बनने का शानदार मौका, महिला और पुरुष दोनों के लिए, यहाँ पढ़े पुरी जानकारी

जो भी उम्मीदवार भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पदो पर नौकरी करना चाहते हैं। अपने सपने को साकार करना चाहते हैं। तो वैसे उम्मीदवारों के लिए इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर नौकरी करने का शानदार मौका है। क्योंकि Indian Army Recruitment 2026 के तहत भारतीय सेना ने (SSC Tech 67th) शॉर्ट सर्विस कमीशन महिला और पुरुष एंट्री अक्टूबर 2026 भर्ती का विज्ञापन जारी कर दी है। जिसकी आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से भी शुरू हो गई है।

Indian Army Recruitment 2026

जारी विज्ञापन के अनुसार Indian Army Recruitment 2026 के तहत आर्मी टेक्निकल कि इस नई भर्ती में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन इसके आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं। तो चलिए जारी विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती की कुल पोस्ट, आयु सीमा, योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवेदन कैसे करें, इससे संबंधित सारी जानकारी साझा करने वाला हूं। तो आप सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है। कि इस आर्टिकल के सभी लेख को स्टेप बाय स्टेप अवश्य पढ़े है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SSC Tech 67th Entry 2026 Overview

भर्ती निकाय Indian Army
Entry Type शॉर्ट सर्विस (टेक्निकल) SSC Tech 67th Men और Women
कुल पोस्ट 380 (पुरुष- 350, महिला- 30)
योग्यता इंजीनियरिंग डिग्री
आयु सीमा 20 से 27 वर्ष (1 ऑक्टूबर 2026)
सिलेक्शन प्रोसेस शॉर्टलिस्टिंग SSB, Medical Exam, Merit List, Final Selection
ट्रेनिंग के बाद लेफ्टिनेंट
ट्रेनिंग की अवधि 49 हफ्तों ( अक्टूबर 2026 से सितंबर 2027)
पुरुष एंट्री की आवेदन तिथि 7 जनवरी से 5 फरवरी 2026
महिला एंट्री की आवेदन तिथि 6 जनवरी से 4 फरवरी 2026
सैलरी ट्रेनिंग के समय ₹56,100, ट्रेनिंग के बाद 17 से 18 लाख सालाना

कुल पोस्ट (Total Post)

आप सभी उम्मीदवारों को जानकारी के लिए बता दे कि भारतीय सेना ने (SSC Tech 67th) शॉर्ट सर्विस कमीशन महिला और पुरुष एंट्री अक्टूबर 2026 भर्ती के लिए कुल 380 पद निकाले गए हैं। जिसमें लेफ्टिनेंट के बाद शामिल है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 350 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 30 पद निर्धारित की गई है।

कैटेगरी कुल पोस्ट
Male 350
Female 30

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)

जारी विज्ञापन के अनुसार पुरुष एंट्री और महिला एंट्री के लिए शैक्षिक योग्यता की पूरी जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है। उसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।

  • पुरुष एंट्री उम्मीदवारों के लिए इन पदों पर आवेदक उम्मीदवारों को सिविल, आर्किटेक्ट, कंप्यूटर साइंस, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक समेत विभिन्न इंजीनियरिंग फील्ड्स के उम्मीदवारों के लिए है। आवेदन करने वाले आवेदक के पास संबंधित या सकक्षम क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए
  • महिला एंट्री के लिए उनके पास इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए

आयु सीमा (Age Limit)

Indian Army Recruitment 2026 के तहत SSC Tech 67th पुरुष एवं महिला आवेदक उम्मीदवारों की आयु सीमा के लिए अलग-अलग जन्मतिथि निर्धारित की गई है। जिसका पूरा विवरण नीचे बताया गया है।

  • SSC Tech 67th महिला एंट्री के लिए आवेदक उम्मीदवारों की आयु सीमा की बात करें तो जारी विज्ञापन के अनुसार उनकी जन्म तिथि 1 अक्टूबर 1999 से 30 दिसंबर 2006 तक होना चाहिए आप सभी को बता दे कि इन दोनों तारीखों का भी गणना की जाएगी।
  • पुरुष एंट्री उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा की बात करें तो उनका जन्म तिथि 1 अक्टूबर 1999 से 31 दिसंबर 2006 के बीच होना चाहिए तब भी आप इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर नौकरी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी ही अच्छी (SSC Tech 67th) महिला और पुरुष एंट्री अक्टूबर 2026 भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में किसी भी प्रकार की एग्जाम नहीं ली जाएगी बस आवेदन करने वाले आवेदक का शॉर्ट लिस्टिंग की जाएगी। शॉर्ट लिस्ट हुए उम्मीदवारों की एसएसबी, PCTA, मेडिकल एग्जाम इत्यादि के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

  • शॉर्टलिस्टिंग
  • SSB Interview
  • Medical Exam
  • Merit List
  • Final Selection

Salary (सैलरी)

जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में चयनित होते हैं। तो उन सभी उम्मीदवारों की सैलरी ट्रेनिंग के दौरान ₹56,100 प्रतिमाह दी जाएगी और जब उम्मीदवार लेफ्टिनेंट के पद पर हो जाते हैं। तो उनकी तकरीबन सैलरी 17 से 18 लाख सालाना दी जाएगी।

ट्रेनिंग की अवधि

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में चयनित हो जाते हैं। तो उनकी ट्रेनिंग जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 49 हफ्तों (अक्टूबर 2026 से सितंबर 2027) तक रहने वाली है।

आवेदन फीस (Application Fee)

यह भर्ती वर्ष 2026 के लिए आप सभी के लिए खास है। क्योंकि इस भर्ती में आवेदन करने वाले महिला और पुरुष सभी वर्ग उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस नि:शुल्क रखा गया है।

आवेदन तिथि (Apply Date)

आपको बता दे कि भारतीय सेना ने (SSC Tech 67th) सर्विस कमीशन महिला एंट्री और पुरुष एंट्री अक्टूबर 2006 भर्ती के लिए महिला एंट्री और पुरुष एंट्री के लिए आवेदन की तिथि अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसकी पूरी जानकारी नीचे विस्तार रूप से बताई गई है। उसे ध्यानपूर्वक अच्छे से पढ़ें।

  • पुरुष एंट्री के लिए आवेदक उम्मीदवार अपना आवेदन 7 जनवरी 2026 से 5 फरवरी 2026 के बीच कर सकते हैं।
  • महिला एंट्री के लिए आवेदक उम्मीदवार अपना आवेदन 6 जनवरी 2026 से 4 फरवरी 2026 के बीच कर सकती हैं।

आवेदन कैसे करें (Apply Online)

जो भी महिला और पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो उन सभी उम्मीदवारों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। बस आप सभी को नीचे बताए गए सभी प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके इस भर्ती में अपना आवेदन दे सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट joinIndianarmy.nic.in पर जाएं
  2. अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर Officer Entry Appln/Login से संबंधित लिंक मिलेगा।
  3. अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को सबसे पहले पूरा करें
  4. अब आप एप्लीकेशन नंबर और जेनरेट पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें
  5. अब आपको Apply Online सेक्शन में आपको शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल कोर्स से संबंधित लिंक मिलेगा
  6. उस पर क्लिक कर अपना एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें
  7. इसके बाद सभी जानकारी भरने के बाद आप आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें
  8. अंत में फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रखें ताकि भविष्य के लिए काम दें।
SSC Tech Men 67th Notification Click Here
SSC Tech Women 67th Notification Click Here
Apply Online Click Here

निष्कर्ष

जितने भी महिला और पुरुष उम्मीदवार इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर नौकरी करना चाहते हैं। तो वैसे उम्मीदवारों के लिए भारतीय सेना ने (SSC Tech 67th) सर्विस कमिशन महिला और पुरुष एंट्री अक्टूबर 2026 भर्ती का विज्ञापन जारी की है। जिसमें महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार अगर इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। तो वह अपना आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में एक बात खास है। कि इसमें किसी भी प्रकार की रिटेन एग्जाम नहीं ली जाएगी।

FAQ

प्रश्न:- क्या 2026 में इंडियन आर्मी में कोई वैकेंसी है?

उतर:- जी हां वर्ष 2026 में इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर नौकरी करने वाले उम्मीदवारों के लिए भारतीय सेना के द्वारा SSC Tech 67th शॉर्ट सर्विस कमीशन महिला और पुरुष एंट्री अक्टूबर 2026 का विज्ञापन जारी की गई है। जिसमें महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर पाएंगे।

प्रश्न:- इंडियन आर्मी 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

उतर:- महिला और पुरुष एंट्री वर्ष 2026 भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 27 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। और उनकी आयु सीमा की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

और पढ़े

DSHM Pharmacist Recruitment 2026

KVS Recruitment 2026

Bihar Home Guard Bharti 2026

Leave a Comment