Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026;- भारतीय नौसेना की ओर से ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, 24 जनवरी से आवेदन शुरू, जाने यहाँ पुरी जानकारी

अगर आप सभी उम्मीदवारों का इंडियन नेवी में नौकरी करने का सपना है। तो अब आप सभी उम्मीदवारों का सपना पूरा होने वाला है। जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। आप सभी उम्मीदवारों के लिए भारतीय नौसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत ऑफिसरों के पदों पर बम्फर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026 के लिए उम्मीदवार 24 जनवरी 2026 से अपना आवेदन कर सकेंगे। तो अगर आप भी इंडियन नेवी में ऑफिसर के पदों पर काम करना चाहते है। तो आप सभी अभ्यार्थियों के लिए यह बहुत ही बेहतरीन मौका है। तो इसे बिल्कुल भी हाथ से मत जाने दीजिएगा।

Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026

इस भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026 के लिए महिला एवं पुरुष दोनों कैंडीडेट्स अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी उम्मीदवारों के पास इस भर्ती का संपूर्ण ज्ञान होना बहुत जरूरी है। इसीलिए मैं आपको इस भर्ती के एज लिमिट, नंबर ऑफ पोस्ट, क्वालिफिकेशन, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस, एप्लीकेशन फीस, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। वह सब मैं आपको इस लेख में बताने वाला हूं। तो आप बस इस लेख को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026 Total Post

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार भारतीय नौसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत ऑफिसर के टोटल 260 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें पायलट, कार्यकारी शाखा, नौसेना वायु संचालन अधिकारी, लॉजिस्टिक शाखा, वायु यातायात नियंत्रण, शिक्षा शाखा, इंजीनियरिंग शाखा और इलेक्ट्रिकल शाखा ऑफिसर के पद शामिल हैं।

Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026 Age Limit

कार्यकारी शाखा पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2002 से 1 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए। नौसेना वायु संचालक पद में आवेदन करने के लिए 2 जनवरी 2003 से 1 जनवरी 2008 के बीच उम्मीदवारों का जन्म होना चाहिए। लॉजिस्टिक शाखा पद के लिए उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2002 से 1 जून 2007 के बीच होना चाहिए। पायलट पद के लिए उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2003 से 1 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए। शिक्षा शाखा पद के लिए उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2002 से 1 जनवरी 2006 के बीच होना चाहिए। इलेक्ट्रिकल शाखा के पद में शामिल होना के लिए उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2002 से 1 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए। वायु यातायात नियंत्रण पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2002 से 1 जुलाई 2006 के बीच होना चाहिए। इंजीनियरिंग शाखा पद के लिए उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2002 से 1 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए। तभी आप इस भर्ती में अपना आवेदन कर पाएंगे।

Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026 Qualification

इच्छुक अभ्यार्थियों को बता दें। कि इस भर्ती में अलग-अलग ब्रांच के अनुसार B.Com, B.Sc, B.Tech या B.E और M.A, M.Sc MBA या PGDM, MCA डिग्री प्राप्त उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। और सबमरीन टेक इंजीनियरिंग, सबमरीन टेक इलेक्ट्रिकल ब्रांच में सिर्फ पुरुष उम्मीदवार ही अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य सभी ब्रांच में महिला एवं पुरुष दोनों कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं।

Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026 Application Fee

पात्र अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती का अभी एप्लीकेशन फीस जारी नहीं किया गया है। और ना ही इसके आधिकारिक वेबसाइट में कोई जानकारी दी गई है।

Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026 Salary

आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती में पद के अनुसार अलग-अलग सैलरी रखी गई है। प्रारंभिक सैलरी ₹1,25,000 प्रति महीना रहने वाला है। और इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को अन्य भत्ते का लाभ भी मिलेगा।

Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले इस भर्ती में उम्मीदवारों का मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा। मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले उम्मीदवारों का एसएसबी इंटरव्यू होगा। और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। अंत में मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा।

  • Merit List
  • SSB Interview
  • Documents Verification
  • Medical Examination
  • Final Selection

Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026 Apply Dates

आपको बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी 2026 से शुरू कर दी जाएगी। और 24 फरवरी 2026 तक इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया चलने वाला है। तो आप सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित समय सीमा से पहले ही अपना आवेदन कर ले।

Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026 Apply Online

जितने भी उम्मीदवार इंडियन नेवी में ऑफिसर के पदों पर अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को पढ़कर उसे ध्यान से फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आपको इसके अधिकारी की वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा।
  2. अब आपको “Announcements” के सेक्शन में चले जाना है।
  3. यहां पर आप एसएससी भर्ती का नोटिफिकेशन देखें।
  4. अब आप अपनी डिटेल्स दर्ज कर रजिस्ट्रेशन को पूरा कर लें।
  5. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर, पासवर्ड से इस वेबसाइट को दोबारा लॉगिन करें।
  6. इसके बाद आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें। और जो भी डिटेल्स मांगा जाए उसे सही-सही भरें।
  7. डीटेल्स भरने के बाद अपना डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करें।
  8. अंत में आवेदन फार्म को सबमिट कर दें और इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।

और पढ़े

BPSC Stenographer Recruitment 2026

HSSC Group C Recruitment 2026

Gujarat Police Recruitment 2026

Leave a Comment