नौकरी से रिटायर होने वाले लोगों के लिए एक बार फिर से नौकरी करने का मौका मिल रहा है। जी हां आप सही सुन रहे हैं। क्योंकि अगर आप भी किसी नौकरी से रिटायर हो गए हैं। और आप घर पर बैठे-बैठे बोरिंग फील करते हैं। तो रिटायर कर्मचारियों को Insurance Institute Of India Vacancy 2026 भर्ती का अवसर भारतीय बीमा संस्थान (III) दे रही है। इंश्योरेंस इंस्टीट्यूट ने कोलकाता ऑफिस के लिए जनरल इंश्योरेंस फैकल्टी और मुंबई ऑफिस के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बम्फर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। तो अगर आप भी नौकरी से रिटायर होने के बाद घर पर बैठे-बैठे टाइम वेस्ट कर रहे हैं। तो आपके लिए दोबारा नौकरी पाने का यह बहुत ही बेहतरीन अवसर है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार Insurance Institute Of India Vacancy 2026 के लिए रिटायर महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन ऑफलाइन माध्यम से कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी उम्मीदवारों के पास इस भर्ती का संपूर्ण ज्ञान होना बहुत ही जरूरी है। इसलिए मैं आपको इस भर्ती के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं। तो आप बस इस आर्टिकल को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।
Insurance Institute Of India Vacancy 2026 Total Post
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के टोटल 03 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें फैकल्टी जनरल इंश्योरेंस के 02 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 01 पद शामिल है। और इन पदों में रिटायर महिला एवं पुरुष दोनों कर्मचारी अपना आवेदन कर सकते हैं।
Insurance Institute Of India Vacancy 2026 Age Limit
पात्र अभ्यार्थियों को बता दे की फैकल्टी के पद में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 31 दिसंबर 2025 के अनुसार न्यूनतम उम्र 55 वर्ष से अधिक और अधिकतम उम्र 65 वर्ष तक होना चाहिए। वही असिस्टेंट प्रोफेसर के पद में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 35 वर्ष और अधिकतम उम्र 55 वर्ष तक होना चाहिए। तभी आप इस भर्ती के योग के होंगे अन्यथा नहीं होंगे।
Insurance Institute Of India Vacancy 2026 Qualification
फैकल्टी के पद में आवेदन करने के लिए आप फैकल्टी (जनरल इंश्योरेंस) या डिप्टी जनरल मैनेजर या उससे ऊपर या भारत के जनरल इंश्योरेंस कंपनियां में समक्ष पद पर रिटायर हुए लोग ही अपना आवेदन कर सकते हैं। और आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री भी होना चाहिए। इसके अलावा आपके पास जनरल इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर के पद पर 15 साल का अनुभव होना चाहिए।
असिस्टेंट प्रोफेसर के बाद में आवेदन करने के लिए आप सभी उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ में बिजनेस मैनेजमेंट और सोशल साइंस के फील्ड में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। यूजीसी के द्वारा आयोजित (NET) या (SET) एग्जाम में शामिल होकर पास होना अनिवार्य है। और उम्मीदवारों के पास जनरल इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजमेंट या टीचिंग का अनुभव होना चाहिए। तभी आप इस पद में अपना आवेदन कर सकते हैं। और आपको बता दें कि यह पद परमानेंटली होने वाली है।
Insurance Institute Of India Vacancy 2026 Salary
आप सभी अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 1,50,000 रुपए प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस भर्ती के नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
Insurance Institute Of India Vacancy 2026 कार्य अवधि
इच्छुक अभ्यार्थियों को बता दे की फैकल्टी के पद में चयनित उम्मीदवारों का कार्य अवधि अधिकतम 03 वर्ष का कॉन्ट्रैक्ट या 65 वर्ष तक उम्र तक सेवा होगी। पहले एक साल कॉन्ट्रैक्ट को परफॉर्मेंस के आधार पर बढ़ाया जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ें।
Insurance Institute Of India Vacancy 2026 Apply Dates
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले से ही शुरू कर दी गई है। और 31 जनवरी 2026 तक इस भर्ती का ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया चलने वाला है। तो आप सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय से पहले ही अपना आवेदन भेज दे।
Insurance Institute Of India Vacancy 2026 Apply Now
अभ्यार्थियों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले इस भर्ती के नोटिफिकेशन से एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है। और फिर सावधानी पूर्वक अपना सही-सही डिटेल्स को दर्ज करें। और साथ में अपना आवश्यक डाक्यूमेंट्स लगाए। और नीचे दिए गए पत्ते पर डाक द्वारा फॉर्म को भेज दे। और इस भर्ती के लास्ट डेट 31 जनवरी 2026 को शाम 6:00 से पहले इस ईमेल recruitment@iii.org.in पर भी भेजना होगा।
आवेदन फार्म भेजने का पत्ता – श्री केदार पी. संत सचिव (कार्मिक विभाग), इंश्योरेंस इंस्टीट्यूट आफ इंडिया, जी ब्लॉक, सी-46, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, मुंबई-400051
अगर आपका इस भर्ती से संबंधित कोई भी प्रश्न या डाउट होता है। तो इस भर्ती के जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ लें। आपका सारा डाउट क्लियर हो जाएगा।