अगर आप एक अच्छे सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। तो आपके लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। क्योंकि आप सभी अभ्यार्थियों के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस के पदों पर बम्फर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। और IOCL Apprentice Recruitment 2026 खासकर उन उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। जो उम्मीदवार 10वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन किए हुए हैं। तो अगर आप भारत के सबसे बड़ी इंडियन ऑयल कंपनी में काम करना चाहते हैं। तो आप सभी उम्मीदवारों के लिए यह बहुत ही बेहतरीन मौका है।

इस भर्ती के जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार IOCL Apprentice Recruitment 2026 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। और इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से लेकर 31 जनवरी 2026 तक चलने वाला है। इस लेख के माध्यम से मैं आपको इस भर्ती के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं। जो कि आप सभी अभ्यार्थियों को जानना बहुत ही जरूरी है। तो आप बस इस लेख को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।
IOCL Apprentice Recruitment 2026 Total Post
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के टोटल 405 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें ट्रेड, टेक्नीशियन, ग्रैजुएट अप्रेंटिस के पद शामिल हैं। और यह भर्ती स्टेट वाइज निकाली गई है। महाराष्ट्र के लिए 179 पद, गुजरात के लिए 69 पद, गोवा के लिए 22 पद, छत्तीसगढ़ के लिए 22 पद, दादरा व नगर हवेली के लिए 22 पद, दमन व डीयू के लिए 22 पद, मध्य प्रदेश के लिए 69 पद निर्धारित किए गए हैं।
IOCL Apprentice Recruitment 2026 Age Limit
इच्छुक अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का उम्र 31 दिसंबर 2025 से न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 24 वर्ष तक उम्र होना चाहिए। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी कैंडिडेट्स को एज लिमिट में छूट भी दी जाएगी।
IOCL Apprentice Recruitment 2026 Qualification
टेक्नीशियन के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा सामान्य वर्ग के उम्मीदवार 50% अंकों के साथ और एससी, एसटी, दिव्यांग उम्मीदवार 45% अंकों के साथ पास होने चाहिए।
ट्रेड अप्रेंटिस पद के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने चाहिए। और संबंधित क्षेत्र में 2 साल का आईटीआई सर्टिफिकेट भी आपके पास होना अनिवार्य है।
ग्रैजुएट अप्रेंटिस के पद में आवेदन करने के लिए आपके पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग 50% अंकों के साथ और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार 45% अंकों के साथ ग्रेजुएशन पूरा किया होने चाहिए। डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए उम्मीदवार 12वीं पास होने चाहिए। तभी आप इन पदों में अपना आवेदन कर पाएंगे।
IOCL Apprentice Recruitment 2026 Salary
आप सभी को बता दें कि इस भर्ती में चयनित हुई उम्मीदवारों को प्रशिक्षु अधिनियम 1971/1973 और प्रशिक्षु नियम 1992/2019/2025 में समय-समय पर किए गए संशोधनों के मुताबिक ही आप सभी उम्मीदवारों का सैलरी निर्धारित किया जाएगा।
IOCL Apprentice Recruitment 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया की बात करें तो आपको बता दें कि इस भर्ती में किसी भी तरह का कोई एग्जाम नहीं होगा। और ना ही इंटरव्यू होगा। सिर्फ आपके योग्यता के प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। और अंत में उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा।
IOCL Apprentice Recruitment 2026 Apply Dates
पात्र अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू कर दिया गया है। और 31 जनवरी 2026 तक इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया चलने वाला है। तो आप सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर ले। वरना टाइम खत्म होने के बाद दोबारा आवेदन करने के लिए मौका नहीं दिया जाएगा।
IOCL Apprentice Recruitment 2026 Apply Online
जितने भी अभ्यार्थी इंडिया ऑयल कॉरपोरेशन अप्रेंटिस के पदों में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें। और उसे फॉलो करें।
- सबसे पहले आप इसके अधिकारी की वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
- होम पेज पर आपको “Career” या “Job” का सेक्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद अप्रेंटिस भर्ती 2026 से संबंधित नोटिफिकेशन देखें और उस पर क्लिक करे।
- अब आपको NAPS/NATS पर अपना रजिस्ट्रेशन करना है।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- अब आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें। और जो भी फॉर्म में डिटेल्स मांगी जाए उसे सही-सही भरें।
- इसके बाद आप अपना आगे सब डाक्यूमेंट्स स्कैन कर अपलोड करें।
- अंत में फार्म को सबमिट कर दें और इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।