जितने भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हुए हैं। उन सभी उम्मीदवारों के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने ऐनआर पाइपलाइन डिवीजन में अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। और IOCL NR Apprentice Bharti 2026 के माध्यम से 500 से भी अधिक उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 तक रखी गई है। तो अगर आप नए साल को सरकारी नौकरी के साथ शुरू करना चाहते हैं। तो आप सभी उम्मीदवारों के लिए या बहुत ही बेहतरीन अवसर है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार IOCL NR Apprentice Bharti 2026 में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। और आपको बता दें। कि यह भर्ती कई राज्यों में अलग-अलग पदों पर निकाली गई है। इस लेख के तहत मैं आपको इस भर्ती के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं। जो आपको जानना बहुत ही जरूरी है। तो आप बस इस लेख को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।
IOCL NR Apprentice Bharti 2026 Total Post
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के तहत इस भर्ती के टोटल 501 पोस्ट निकल गए हैं। जिसमें दिल्ली राज्य के लिए 120 पद, हरियाणा के लिए 30 पद, हिमाचल प्रदेश के लिए 09 पद, पंजाब के लिए 49 पद, राजस्थान के लिए 90 पद, उत्तराखंड के लिए 125 पद, उत्तर प्रदेश के लिए 140 पद, जम्मू कश्मीर के लिए 08 पद और चंडीगढ़ राज्य के लिए 30 पद शामिल है।
IOCL NR Apprentice Bharti 2026 Age Limit
सभी अभ्यर्थियों को बता दें। की जो उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करेंगे। उनका न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तक रहनी चाहिए। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार एज लिमिट में छूट भी दी जाएगी।
IOCL NR Apprentice Bharti 2026 Qualification
इस भर्ती के नोटिफिकेशन के अनुसार इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा निकाली गई अप्रेंटिस पदों के लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग क्वालिफिकेशन रखी गई है। तकनीशियन प्रशिक्षु के पद में आवेदन देने के लिए आपके पास संबंधित इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा डिग्री होना चाहिए। और सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 50% अंक होने चाहिए। ट्रेड अप्रेंटिस में आवेदन देने के लिए 10वीं पास साथ में 2 साल का आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। स्नातक प्रशिक्षु पद में आवेदन देने के लिए आपके पास बीबीए, बीए, बी. कॉम या बीएससी में सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% और आरक्षित वर्ग के लिए 45% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। डेटा एंट्री ऑपरेटर ट्रेड अप्रेंटिस में अपना आवेदन देने के लिए 12वीं पास होना और डेटा एंट्री का कौशल प्रमाण पत्र होना बहुत जरूरी है। तभी आप आवेदन कर पाएंगे।
IOCL NR Apprentice Bharti 2026 Application Fee
आप सभी अभ्यर्थियों को बता दें। कि इस भर्ती में आपको आवेदन करने के लिए एक भी रुपए देने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल फ्री रखी गई है। आप किसी भी श्रेणी से आते हो महिला हो या पुरुष फ्री में इस भर्ती में अपना आवेदन दे सकते हैं।
IOCL NR Apprentice Bharti 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया के बारे में बात करें। तो इस भर्ती में किसी भी तरह का एग्जाम नहीं होने वाला है। सबसे पहले आपका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। फिर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। और अंत में मेडिकल एग्जाम के आधार पर आपका चयन कर लिया जाएगा। इस भर्ती के बारे में और भी जानकारी जानने के लिए इसके आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
IOCL NR Apprentice Bharti 2026 Important Dates
अभ्यर्थियों को बता दें। कि इस भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2025 से शुरू हो गया है। और वही बात करें इस भर्ती की अंतिम तिथि की तो 12 जनवरी 2026 तक रखी गई है।
IOCL NR Apprentice Bharti 2026 Apply Online
जो भी अभ्यार्थी इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।
- सबसे पहले इसके अधिकारी की वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
- उसके बाद आपको “कैरियर” सेक्शन में अप्रेंटिसशिप वाले कॉलम में जाना है।
- अब यहां आपको रिफाइनरी डीटेल्स का नोटिफिकेशन मिलेगा उसे अच्छे से पढ़ें।
- अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो आपको NATS/NAPS पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आइओसीएल पोर्टल पर जाएं।
- अपने यूजर और पासवर्ड से अब लॉगिन करें।
- अब अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें और जो भी आपसे फॉर्म में डिटेल्स मांगी जाए उसे सही-सही भरे।
- उसके बाद अपना डॉक्युमेंट को स्कैन करके अपलोड करें।
- उसके बाद फॉर्म को सबमिट करें। और आवेदन फार्म का रिसीविंग डाउनलोड करके या प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।