IRCTC Recruitment 2026:- रेल मंत्रालय की कंपनी में बिना परीक्षा सीधी भर्ती, यहाँ पढ़े पुरी जानकारी

बिना कोई लिखित परीक्षा की सरकारी नौकरी पाने की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए वर्ष 2026 में नौकरी लेने का बहुत ही अच्छा मौका है। रेल मंत्रालय की कंपनी में IRCTC Recruitment 2026 भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। जो आईआरसीटीसी ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें (महिला और पुरुष) दोनों कैंडिडेट सिर्फ वॉक इन इंटरव्यू के जरिए नौकरी पा सकते हैं।

IRCTC Recruitment 2026

अगर आप IRCTC Recruitment 2026 भर्ती में सिलेक्ट हो जाते हैं। तो आपको मंथली सैलरी के साथ ही अन्य अलाउंस भी दिए जाएंगे। इसलिए जो भी आवेदक इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो इस भर्ती से जुड़ी कुल पोस्ट, आयु सीमा, योग्यता, आवेदन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें इत्यादि इससे संबंधित सारी जानकारी अवश्य जाने।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IRCTC Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC)
कुल पोस्ट 43
पदों का नाम हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर
आयु सीमा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष तक
पोस्टिंग समय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओड़ीसा और छत्तीसगढ़
नोटिफिकेशन तिथि 1 मार्च 2026
चयन प्रक्रिया वॉक इन इंटरव्यू
ऑफिसियल वेबसाइट www.irctc.com

IRCTC Recruitment 2026 Total Post

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आप सभी उम्मीदवारों को जानकारी के लिए बता दे की आईआरसीटीसी ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के कुल 43 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें सिर्फ आवेदक उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।

IRCTC Recruitment 2026 Eligibility

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो उन उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी, इंस्टिट्यूट से बीएससी हॉस्पिटैलिटी एवं होटल एडमिनिस्ट्रेशन /बीबीए एमबीए (कलिनरी आर्ट्स) या बीएससी होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग साइंस/एमबीए (टूरिज्म एवं होटल मैनेजमेंट) आदि की डिग्री होनी चाहिए। लेकिन जिन कैंडिडेट्स के पास यह डिग्री है। और उनके पास किसी भी तरह का अनुभव भी नहीं है। बिल्कुल फेशर्स कैंडिडेट भी इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं।

IRCTC Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष तक निर्धारित की गई है। जबकि एससी/ एसटी/ओबीसी/ पीडब्लूबीडी/एक्स सर्विसमैन के अभ्यर्थियों की आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी दी जाएगी। एससी/एसटी कैंडिडेट की आयु सीमा में 5 वर्ष की छुट् जबकि ओबीसी के लिए 3 वर्ष और पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट की आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

IRCTC Recruitment 2026 Selection Process

इस पद पर आवेदन करने वाले जितने भी आवेदक कैंडिडेट है। तो उन सभी के लिए बड़ी अच्छी बात है। कि इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। सिर्फ आवेदक कैंडिडेट को वॉक इन इंटरव्यू के जरिए ही इस भर्ती में सिलेक्ट किया जाएगा।

IRCTC Recruitment 2026 Salary

इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले आवेदक उम्मीदवारों को प्रतिमाह सैलरी ₹30,000 (सीटीसी) दिया जाएगा। इसके अलावा कैंडिडेट को ड्यूटी के दिनों में ₹350 अन्य भत्ते दिया जाएगा। अगर कैंडिडेट को काम के दौरान किसी दूसरे शहर में ठहराना पड़े तो IRCTC की ओर से अलग से ₹240 प्रति रात रहने के लिए दिया जाएगा। इसके अलावा कैंडिडेट को मेडिकल, बीमा की सुविधा भी दी जाएगी।

  • सैलरी- 30,000/- (CTC)
  • डेली अलाउंस- ₹350/-
  • लॉगिंग चार्ज- ₹240/- (रात अलग शहर में ठहरने के लिए)
  • नेशनल हॉलिडे अलाउंस- ₹383/-
  • मेडिकल इंश्योरेंस- ₹1400/-

IRCTC Recruitment 2026 Important Documents

इन पदो पर आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड/ वोटर आईडी/ वीजा पासपोर्ट)
  • जाती प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

IRCTC Recruitment 2026 Apply Date

जितने भी इच्छुक योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं। तो उन सभी अभ्यर्थियों को जानकारी के लिए बता दे की इस भर्ती के लिए 12 और 13 मार्च 2026 सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक इसका इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। जो आवेदक कैंडिडेट नीचे बताएं गए पत्ते पर पहुंचकर अपना इंटरव्यू दे सकते हैं।

IRCTC Recruitment 2026 Apply Online

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन देना चाहते हैं। तो उन सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है। कि नीचे बताए गए सभी प्रोसेस को सिर्फ स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है। क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया और सभी जानकारी बहुत ही सरल भाषा में बताई गई है।

  1. सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.com पर जाएं
  2. इसके बाद आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें
  3. इसके बाद उसका प्रिंट आउट निकाल ले।
  4. अब आपसे मांगी गई जानकारी को सही-सही ध्यानपूर्वक अच्छे से भर दें।
  5. इसके बाद 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएट आदि डिटेल्स को भी भरें।
  6. अब आप सबसे पहले नीचे जगह और तारीख लेकर हस्ताक्षर करे।
  7. अब आप अपना पासपोर्ट साइज फोटो ऊपर चिपकाए
  8. इसके बाद इस फॉर्म के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी अटैच करके नीचे बताए गए पत्ते पर पहुंच जाएं।

पत्ता- IRCTC दक्षिणी मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय, पहली मंजिल, ऑक्सफोर्ड प्लाजा, सरोजिनी देवी रोड, सिकंदराबाद- 500 003 पर पहुंचकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

Notice:- रेल मंत्रालय की कंपनी में नई भर्ती पर आवेदन के लिए पहले इसका ऑफिसियल नोटिफिकेशन को ओपन करके इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी को अच्छे से ध्यानपूर्वक पढ़कर ही इस भर्ती में अपना आवेदन दे।

Official Notification Click Here
Official Website Click Here

निष्कर्ष

वर्ष 2026 में रेल मंत्रालय की कंपनी में बिना लिखित परीक्षा की नौकरी पाने का शानदार मौका है। यह भर्ती कुल 43 पदों पर निकाली गई है। अधिकतम उम्र 27 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटिगरी को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। सेलेक्ट कैंडिडेट की सैलरी ₹30,000 प्रतिमाह (सीटीसी) मिलने वाला है। इसके अलावा अन्य भत्ते का लाभ भी दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया सिर्फ वॉक इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इसलिए इस मौके को अपने हाथ से ना गवाए।

और पढ़े

Bihar Anganwadi Recruitment 2026

Punjab Police Constable Vacancy 2026

Bihar Police Vacancy 2026

Leave a Comment