अगर आप सभी अभ्यार्थी एक अच्छी नौकरी की तलाश में है। तो आपके लिए यह बहुत ही बेहतरीन मौका है। जी हां आपने सही पढ़ा आप सभी अभ्यार्थियों के लिए जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) पुडुचेरी ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर बम्फर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। और JIPMER Recruitment 2026 के तहत विभिन्न चिकित्सा और दंत चिकित्सा के विभागों में कुल 110 पदों पर भर्ती कराई जा रही है। तो आप भी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं। तो आप इसके आधिकारिक वेबसाइट से अपना आवेदन कर सकते हैं।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार JIPMER Recruitment 2026 के लिए इच्छुक एवं योग्य महिला और पुरुष दोनों कैंडीडेट्स गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी उम्मीदवारों के पास इस भर्ती का संपूर्ण जानकारी होना बहुत ही जरूरी है। इसीलिए मैं आपको इस भर्ती के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं तो आप बस इस लेख को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।
JIPMER Recruitment 2026 Total Post
आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के टोटल 110 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें सीनियर जेरिडेंट के पद शामिल हैं। और इन पदों में महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
JIPMER Recruitment 2026 Age Limit
इच्छुक अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का अधिकतम उम्र 48 वर्ष से कम होना चाहिए। और ऊपरी आयु सीमा में उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी। ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की छूट, एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष की छूट और पीडब्ल्यूबीडी यूआर, ईडब्ल्यूएस के लिए 10 वर्ष छूट मिलने वाला है। अधिक जानकारी के लिए इसके नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
JIPMER Recruitment 2026 Qualification
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित क्षेत्र में एमडी, डीएनबी, एमएस, एमडीएस, डीएमएस, डीएम या फिर एम.सी.एच की डिग्री होनी चाहिए। और कुछ पदों के लिए अनुभव भी मांगा गया है। तो आपके पास अनुभव भी होना बहुत जरूरी है। इस भर्ती के योग्यता के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए इस भर्ती के नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
JIPMER Recruitment 2026 Application Fee
आप सभी अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी अपने श्रेणी के अनुसार जमा करनी होगी। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए ₹500 एप्लीकेशन फीस रखा गया है। वही एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए ₹250 आवेदन फीस निर्धारित किया गया है। और पीडब्ल्यूबीडी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को आवेदन फीस में छूट भी दी जाएगी।
JIPMER Recruitment 2026 Salary
सीनियर रेजिडेंट के पद में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7वे सीपीसी के अनुसार (स्तर-11, सेल-1) सैलरी दी जाएगी। इस भर्ती में बेसिक पे ₹67,700 प्रति महीना मिलेगा। और साथ में अन्य भत्ते का भी लाभ दिया जाएगा। भत्ते और सैलरी को मिलाकर लगभग ₹1,30,000 प्रति महीना सैलरी होगी।
JIPMER Recruitment 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। और फिर इसके बाद इंटरव्यू होगा। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
JIPMER Recruitment 2026 Apply Dates
पात्र अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 14 जनवरी 2026 से शुरू कर दिया गया है। और 3 फरवरी 2026 तक इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया चलने वाला है। तो आप सभी अभ्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय से पहले ही अपना आवेदन पूरा ले।
JIPMER Recruitment 2026 Apply Online
जो उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर आपको करियर के सेक्शन में चले जाना है।
- पहली बार अपना आवेदन कर रहे हैं तो सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- अब आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- फार्म में जो भी डिटेल्स मांगी जाए उसे सही-सही भरे।
- डीटेल्स भरने के बाद अपना आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करें।
- इसके बाद आप अपने श्रेणी के मुताबिक एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म को सबमिट कर दे और इसका एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए निकल कर अपने पास रख ले।
FAQ
प्रश्न.1 जिमपर के लिए न्यूनतम अंक क्या है?
उत्तर- जिमपर के भर्ती में पास होने के लिए न्यूनतम (सामान्य वर्ग) 50% अंक और ओबीसी, एससी, एसटी, दिव्यांग के लिए 40% अंक होना चाहिए।
प्रश्न.2 जिमपर के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
उत्तर- आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि जिमपर के सीनियर रेजिडेंट के पद में चयन होने के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा और इंटरव्यू देना होगा। तब आपका इस भर्ती में चयन किया जाएगा।