अगर आप बैंक में ड्राइवर के पदों पर काम करना चाहते हैं। तो आप सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। लातूर डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक (LDCCB) में ड्राइवर के पदों पर बंपर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और LDCCB Driver Recruitment 2026 खास उन उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। जो उम्मीदवार 12वीं पास करके इधर-उधर नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं। तो अगर आप ड्राइविंग के शौकीन है। और अपना शौख पूरा करना चाहते हैं। तो आपके लिए यह भर्ती बहुत ही बेहतरीन साबित हो सकती है।

आधिकारिक सूचना के मुताबिक LDCCB Driver Recruitment 2026 में इच्छुक एवं योग्य महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। लेकिन उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले इस भर्ती का आपके पास ज्ञान होना जरूरी है। इसीलिए मैं आपको इस लेख के माध्यम से इस भर्ती के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं। तो आप बस इस लेख को ध्यान से और अंत तक पढ़ें।
LDCCB Driver Recruitment 2026 Total Post
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल 10 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें सिर्फ ड्राइवर के पौधे शामिल है और इस पद में योग्य महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं।
LDCCB Driver Recruitment 2026 Age Limit
इच्छुक अभ्यार्थियों को बता दें कि ड्राइवर के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तक रहनी चाहिए। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी कैंडिडेट को एज लिमिट में छूट भी दी जाएगी।
LDCCB Driver Recruitment 2026 Qualification
आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आप किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने चाहिए। और साथ ही लाइट मोटर व्हीकल और वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस आपके पास होना चाहिए। तभी आप इस भर्ती के योग्य होंगे।
LDCCB Driver Recruitment 2026 Application Fee
पात्र अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको एक भी रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इस भर्ती के सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए निशुल्क आवेदन रखी गई है। यानी की आप इस भर्ती में बिल्कुल फ्री में अपना आवेदन कर सकते हैं।
LDCCB Driver Recruitment 2026 Salary
लातूर डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में ड्राइवर के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लगभग 19,900 रुपए से 30,000 रुपए से भी अधिक मिल सकती है। बता दे कि इस भर्ती की सैलरी के बारे में कोई भी नोटिफिकेशन में जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मैने आपको सोशल मीडिया और अपने अनुमान के तौर पर सैलरी बताया है।
LDCCB Driver Recruitment 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया के बारे में बात करें तो सबसे पहले आपको इस भर्ती में लिखित परीक्षा यानी कि रिटन एग्जाम देना होगा। रिटेन एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवारों का स्किल टेस्ट या इंटरव्यू किया जाएगा। और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। और लास्ट में मेडिकल एग्जाम के आधार पर उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा।
- Written Exam
- Skills Test/Interview
- Documents Verification
- Medical Test
- Final Merit List
LDCCB Driver Recruitment 2026 Exam Pattern
इस भर्ती की परीक्षा में टोटल 90 प्रश्न आएंगे। जिसमें मराठी, इंग्लिश, लेटर राज्य की जियोग्राफी एंड हिस्ट्री, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग, बैंकिंग एंड कोऑपरेटिव फाइनेंस सब्जेक्ट से प्रश्न परीक्षा में आएंगे। और परीक्षा के लिए आप सभी उम्मीदवारों को पूरे 90 मिनट की टाइमिंग दी जाएगी।
LDCCB Driver Recruitment 2026 Important Dates
उम्मीदवारों को बता दे कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है। और 21 जनवरी 2026 तक इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया चलने वाला है। तो आप सभी अभ्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित समय सीमा के भीतर ही अपना आवेदन पूरा कर ले।
LDCCB Driver Recruitment 2026 Apply Online
जो भी उम्मीदवार लातूर डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में ड्राइवर के पद पर अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।
- इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट cdn.digialm.com पर जाना होगा।
- अब आपको होम पेज पर “Recruitment” के सेक्शन में चले जाना है।
- यहां पर आपको “Apply Online” के लिंक पर क्लिक कर देना है।
- अब आप अपना डीटेल्स फॉर्म में सही-सही भरे।
- आपसे कुछ डॉक्यूमेंट मांगा जाएगा उसे स्कैन करके अपलोड कर दें।
- अंत में आवेदन फार्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।