जो भी अभ्यार्थी बैंक में काम करना चाहते हैं। एक अच्छे पद पर तो उन सभी उम्मीदवारों के लिए लातूर डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक (LDCCB) में क्लर्क चपरासी, ड्राइवर के पदों पर बंपर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। और खासकर LDCCB Recruitment 2026 उन इच्छुक उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। जो उम्मीदवार 12वीं पास कर चुके हैं। तो अगर आप नए साल के साथ बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं। तो आप सभी अभ्यार्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक LDCCB Recruitment 2026 में महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट अपना ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से मैं आपको इस सरकारी नौकरी के क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, सिलेक्शन प्रोसेस, फीस, सैलरी, एग्जाम पैटर्न, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां है। वह सब मैं आपको बताने वाला हूं। तो आप बस इस लेख को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।
LDCCB Recruitment 2026 Total Post
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस वैकेंसी के टोटल 375 पोस्ट निकाली गई है। जिसमें चपरासी के 115 पद, क्लर्क के 250 पद और ड्राइवर के 10 पद शामिल है। और इन सभी रिक्तियों में महिला और पुरुष दोनों अभ्यार्थी अपना आवेदन कर सकते हैं।
LDCCB Recruitment 2026 Age Limit
इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें। कि क्लर्क पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक रखी गई है। और चपरासी, ड्राइवर के पद के लिए न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष तक आयु सीमा रखी गई है। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले कैंडिडेट को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
LDCCB Recruitment 2026 Qualification
योग्य उम्मीदवारों को बता दें कि क्लर्क पद में अप्लाई करने के लिए आपके पास किसी भी विषय में बैचलर डिग्री, MS CIT या 90 दिनों के कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ में मराठी भाषा का ज्ञान भी होना जरूरी है। और चपरासी पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप 12वीं पास होने चाहिए। और साथ में मराठी भाषा का ज्ञान आपके पास होना चाहिए। और ड्राइवर पद के लिए 12वीं पास साथ में लाइट मोटर व्हीकल और वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस मांगा गया है।
LDCCB Recruitment 2026 Application Fee
आप सभी कैंडिडेट्स को बता दें। कि इस भर्ती में किसी भी तरह का आवेदन फीस देने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इसमें सारे श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन निशुल्क यानी कि फ्री रखा गया है।
LDCCB Recruitment 2026 Salary
अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को बता दें। की इस भर्ती में जो कैंडीडेट्स चयन हो जाते हैं। तो उनको सरकार के नियमों के अनुसार सैलरी दी जाएगी। और इसके अलावा अन्य भत्ते का लाभ भी दिया जाएगा।
LDCCB Recruitment 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया के बारे में बात करें तो इस भर्ती में सबसे पहले रिटेन एग्जाम होगा। फिर उसके बाद स्किल टेस्ट या इंटरव्यू होगा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंत में मेडिकल एग्जाम के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले उम्मीदवारों को चयन कर लिया जाएगा।
LDCCB Recruitment 2026 Exam Pattern
क्लर्क पद में टोटल 90 प्रश्न आएंगे जिसमें एग्रीकल्चर फाइनेंस, जनरल नॉलेज, इंग्लिश, मैथ्स, बैंकिंग एंड कोऑपरेटिव, रीजनिंग, कंप्यूटर नॉलेज सब्जेक्ट से प्रश्न पूछे जाएंगे। और क्लर्क पद के परीक्षा के लिए आपको 90 मिनट का टाइमिंग दिया जाएगा। अब चपरासी और ड्राइवर के पद की बात करें। तो इन रिक्तियों के परीक्षा में टोटल 90 प्रश्न आएंगे जिसमें कि इंग्लिश, मराठी, लेटर राज्य की जियोग्राफी एंड हिस्ट्री, बैंकिंग एंड कोऑपरेटिव फाइनेंस, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग सब्जेक्ट से सवाल पूछे जाएंगे। और आपको एग्जाम के लिए टाइमिंग 90 मिनट का दिया जाएगा।
LDCCB Recruitment 2026 Apply Date
योग्य कैंडिडेट्स को बता दें। कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2025 से शुरू कर दिया गया है। और इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2026 तक निर्धारित किया है।
LDCCB Recruitment 2026 Apply Online
जितने भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।
- सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट cdn.digialm.com पर जाएं।
- होम पेज पर आपको “Recruitment” सेक्शन में जाकर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।
- फिर उसके बाद आपसे आपका डिटेल्स मांगा जाएगा तो उसे सही-सही और अच्छे से भरे।
- डीटेल्स पूरा होने के बाद अब आप अपना डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करें।
- अंत में सारा डिटेल्स और डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
- और इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख ले।