Mahila Rojgar Yojana के तहत ₹10,000 की राशि का लाभ उठा चुकी महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। कि जो महिला ₹10,000 की राशि से अपनी छोटी-मोटी व्यवसाय शुरू कर चुकी है। और वह अपने व्यवसाय को आगे बढ़ना चाहती है। तो उन सभी महिला उम्मीदवारों के लिए बिहार सरकार की ओर से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत व्यवसाय बढ़ाने के लिए 2 लाख रुपए की राशि देने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

जी हां आप सही पढ़ रही हैं Mahila Rojgar Yojana के प्रथम राशि का लाभ उठा चुकी महिला उम्मीदवारों को अब सरकार की ओर से 2 लाख की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। ताकि वह सभी महिलाएं अपना रोजगार को और आगे बढ़ा सके और आत्मनिर्भर बन सके आप सभी महिला उम्मीदवारों को इस योजना के तहत कुछ अपडेट के बारे में बताने वाला हूं। कि आखिर 2 लाख की सहायता राशि किन-किन महिलाओं को दिया जाएगा।
बहुत जल्द ही मिलेंगे दो लाख रुपए की सहायता राशि
आप सभी महिला उम्मीदवारों को बता दे कि 2 लाख रूपए का रुपए की सहायता राशि देने की पूरी प्रक्रिया एसओपी के द्वारा तैयारी की जा रही है। आपको बता दे की एसओपी में यह साफ कर दिया गया है। कि 2 लाख रुपए की सहायता राशि आखिर किन महिला उम्मीदवारों को दी जाएगी लाभार्थियों को कौन चुनेगा उनके रोजगार का आकलन कैसे किया जाएगा। 2 लाख रुपए की सहायता राशि एक साथ दी जाएगी की अलग-अलग चरणों में लेकिन एसओपी को राज्य की कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही लागू किया जाएगा।
महिला रोजगार योजना का इतने महिलाओं को मिला लाभ
आप सभी महिला उम्मीदवारों को जानकारी के लिए बता दे की महिला रोजगार योजना के तहत बिहार राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं की आर्थिक सहायता और उनको रोजगार के लिए प्रथम चरण में ₹10,000 की राशि आवेदन की हुई महिलाओं के खाते में भेजी गई जिसमें करीब एक करोड़ 56 लाख महिलाओं को लाभ दिया जा चुका है। इसके अलावा करीब 19 लाख और नए आवेदन आए हैं जिसकी प्रक्रिया अभी पैसे भेजने की जारी है। और जिस महिलाओं का रोजगार ₹10,000 से ठीक-ठाक अभी चल रहा है। उन सभी महिलाओं को बिहार राज्य सरकार की ओर से 2 लाख की आर्थिक सहायता राशि रोजगार को और विकसित करने के लिए दिया जाएगा।
दो लाख रुपए मिलने से पहले होगी ट्रेनिंग
देखिए जिस महिला उम्मीदवार को 2 लाख रुपए की राशि उनके रोजगार को बढ़ाने के लिए दिया जाएगा इस राशि को देने से पहले आपको ट्रेनिंग भी दी जाएगी जी हां आप सही पढ़ रही हैं ट्रेनिंग में रोजगार से जुड़ी तकनीक, बाजार की समझ और बिजनेस आपको कैसे चलना है इससे जुड़ी सारी जानकारी आपको जीविका से जुड़े अफसरों के अनुसार एसओपी लागू होते ही इस पर काम करना शुरू कर दिया जाएगा।
कैसे मिलेंगे 2 लाख रूपए की सहायता राशि यहां पढ़े पूरी जानकारी
अगर आप भी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अपने रोजगार को बढ़ाने के लिए दो लाख रुपए की सहायता राशि लेना चाहती हैं। तो आप सभी महिला उम्मीदवारों को नीचे बताए गए जानकारी को अच्छे से पढ़नी है। उसमें सब बताया गया है। कि आखिर की महिलाओं को दो लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
जिस महिला उम्मीदवारों ने अपना आवेदन पहले चरण में ही की हुई है। और उनको शुरुआती में ₹10000 की राशि प्राप्त हो चुकी है। तो उन महिलाओं के रोजगार के प्रदर्शन के आधार पर दो लाख रुपए तक की सहायता राशि दी जाएगी। आपको बता दे की आवेदन और मूल्यांकन की प्रक्रिया जो होगी वह जीविका के स्वयं सहायता समूहों, प्रखंड स्तर के ऑफिस और विभाग के माध्यम से की जाएगी जो महिलाएं इस योजना के दूसरे चरण के लिए पात्र होगी। उन महिलों को सबसे पहले रोजगार से संबंधित बेसिक ट्रेनिंग दी जाएगी और जरूरत के अनुसार दो लाख रुपए तक की सहायता राशि बिहार सरकार के द्वारा महिला रोजगार योजना के तहत दी जाएगी।
FAQ
प्रश्न:- महिला रोजगार योजना में क्या-क्या प्रूफ लगेगा?
उतर:- महिला रोजगार योजना का आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा। इसके बाद इसमें आपका आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो हस्ताक्षर इत्यादि यह सभी आवश्यक दस्तावेज लगेंगे।
प्रश्न:- मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना क्या है?
उतर:- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना के तहत महिलाओं को स्वयं रोजगार के लिए ₹10,00 की राशि प्रदान की जाती है। और दूसरे चरण में रोजगार को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 2 लाख तक की सहायता राशि दी जाती है।