MMRDA Recruitment 2026:- एमएमआरडीए की ओर से निकली ग्रुप ए, बी और सी पदो पर भर्ती, सैलरी ₹1,77,500, यहाँ पढ़े पुरी जानकारी

सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हुए उम्मीदवारों के लिए बहुत ही खुशखबरी है। जी हां, मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) की ओर से ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। MMRDA Recruitment 2026 अभियान के तहत उम्मीदवारों का नियुक्ति सहायक अभियंता ग्रेड-1, जूनियर इंजीनियर, कंप्यूटर तकनीशियन, सर्वेयर आदि के पदों पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए कुल 235 पद निकाले गए है। तो अगर आप सच में सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा करना चाहते हैं। और अपना भविष्य अच्छा बनाना चाहते हैं। तो आप सभी के लिए यह बेहतरीन अवसर है।

MMRDA Recruitment 2026

इस भर्ती के जारी नोटिफिकेशन के अनुसार MMRDA Recruitment 2026 के लिए (Male/Female) दोनों अभ्यार्थी अपना आवेदन इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च 2026 तक चलने वाला है। तो आप सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है। कि निर्धारित समय में अपना आवेदन जरूर करें। लेकिन आवेदन करने से पहले इस भर्ती का संपूर्ण जानकारी जानना जरूरी है। इस भर्ती की पूरी प्रक्रिया जैसे की टोटल पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस आदि से संबंधित जानकारी के लिए इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MMRDA Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA)
कुल पद 235
पद का नाम ग्रुप ए, बी और सी
अप्लाई मोड ऑनलाइन (महिला/पुरुष)
योग्यता पद के अनुसार
आवेदन तिथि 18 फरवरी 2026
अंतिम तिथि 20 मार्च 2026
सैलरी ₹19,100 से ₹1,77,500/- (पदानुसार)
चयन प्रक्रिया कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
ऑफिशियल वेबसाइट mmrda.maharashtra.gov.in

MMRDA Recruitment 2026 Total Post

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण की ओर से ग्रुप ए, बी और सी के कुल 235 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें कई विभिन्न पद शामिल है। सभी पदों का विस्तृत विवरण नीचे दी दिया गया है। उसे ध्यान से पढ़ें।

पद का नाम पदों की संख्या
सहायक अभियंता ग्रेड-1 (सिविल) 07
सहायक अभियंता ग्रेड-1 (रेलवे) 01
सहायक अभियंता ग्रेड-1 (सिग्नल एवं टेलीकॉम) 01
उप नियोजक (डिप्टी प्लानर) 29
सहायक भूमि एवं संपत्ति प्रबंधक 04
एई ग्रेड-2 या जूनियर इंजीनियर (सिविल) 82
एई ग्रेड-2 या जूनियर इंजीनियर (रेलवे) 04
एई ग्रेड-2 या जूनियर इंजीनियर (सिग्नल एवं टेलीकॉम) 02
एई ग्रेड-2 या जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) 16
सहायक सामाजिक विकास अधिकारी – 07
उद्यान सहायक – 02
उप लेखाकार 33
आशुलिपिक 10
कंप्यूटर तकनीशियन 02
सर्वेयर  31
कुल पद  235

MMRDA Recruitment 2026 Age Limit

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 18 फरवरी 2026 के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष और सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष होनी चाहिए। और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों का अधिकतम आयु 43 वर्ष वही पीडब्ल्यूबीडी के तहत आने वाले कैंडिडेट्स का अधिकतम आयु 45 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल, और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 7 साल की छूट मिलने वाला है। पूर्व सैनिकों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

MMRDA Recruitment 2026 Qualification

  • सहायक अभियंता ग्रेड-1 (सिविल) सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही 3 साल का अनुभव भी होना जरूरी है।
  • सहायक अभियंता ग्रेड-1 (रेलवे/सिग्नल)- संबंधित इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए साथ में आवश्यक अनुभव भी होना अनिवार्य है।
  • डिप्टी प्लानर- प्लानिंग या अर्बन प्लानिंग में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। और साथ मे अनुभव होना चाहिए।
  • सहायक भूमि एवं संपत्ति प्रबंधक- एलएलबी डिग्री के साथ भूमि या संपत्ति प्रबंधन का अनुभव होना बहुत जरूरी है।
  • एई ग्रेड-2 या जूनियर इंजीनियर– संबंधित इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। तभी आप इस पद में अपना आवेदन कर पाएंगे।
  • सहायक सामाजिक विकास अधिकारी– मास्टर ऑफ़ सोशल वर्कर की डिग्री साथ में 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
  • उद्यान सहायक– बॉटनी या एग्रीकल्चर या हार्टिकल्चर या फॉरेस्ट्री में डिग्री होनी चाहिए। और 5 साल का एक्सपीरियंस भी होना जरूरी है।
  • उप लेखाकार– बीकॉम की डिग्री सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों 60% अंकों के साथ और आरक्षित वर्ग उम्मीदवार 50% अंकों के साथ किया होने चाहिए। साथ ही एमएस-सीआईटी भी होना अनिवार्य है। और इसके अलावा 3 साल का अनुभव भी होनी चाहिए।
  • आशुलिपिक– किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास के साथ 80 शब्द प्रति मिनट शॉर्ट हैंड होनी चाहिए। और 40 शब्द प्रति मिनट मराठी टाइपिंग शॉर्टहैंड होनी चाहिए।
  • कंप्यूटर तकनीशियन– किसी भी बनाता पर आप वोट से दसवीं पास के साथ 2 वर्षीय हार्डवेयर या नेटवर्किंग कोर्स किए होने चाहिए। इसके अलावा 7 साल का अनुभव होना चाहिए।
  • सर्वेयर– 10वीं पास के साथ सर्वे प्रमाणपत्र या एमएस-सीआईटी और 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

MMRDA Recruitment 2026 Application Fee

जो भी आवेदक इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी देनी होगी। जो कैटिगरी वाइज अलग-अलग निर्धारित की गई है। फीस की पूरी विवरण नीचे दी गई है। ध्यान से देखें।

कैटेगरी फीस
General ₹1,000
OBC/SC/ST/SBC/VJ-NT/अनाथ ₹900
पूर्व सैनिक/PwBD निःशुल्क

MMRDA Recruitment 2026 Salary

चयनित उम्मीदवारों को ₹19,100 से ₹1,77,500 प्रति महीना सैलरी मिलने वाली है। इस भर्ती में अलग-अलग पद के लिए महाराष्ट्र राज्य वेतनमान S-6 से लेकर S-20 के अनुसार सैलरी दी जाएगी। और इसके अलावा उम्मीदवारों को अन्य भत्ते का लाभ भी दिया जाएगा।

MMRDA Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का कई विभिन्न चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित टेस्ट, दूसरे चरण में कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट और तीसरे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कर उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा।

  • Computer Based Test (CBT)
  • Interview (कुछ पद के लिए)
  • Document Verification
  • Final Selection

MMRDA Recruitment 2026 Exam Pattern

कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उम्मीदवारों से कई विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। मराठी विषय से 20 प्रश्न, अंग्रेजी से 20 प्रश्न, सामान्य ज्ञान से 10 से 20 प्रश्न, तकनीकी विषय से 10 से 40 प्रश्न और मानसिक क्षमता या अभिरुचि से 10 से 15 प्रश्न परीक्षा में आएंगे। परीक्षा में कुल प्रश्न 40 या 100 के बीच होंगे। कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए कुल 60 या 120 मिनट का टाइम दिया जाएगा। इस परीक्षा में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं रखा गया है।

MMRDA Recruitment 2026 Apply Dates

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी 2026 से लेकर 20 मार्च 2026 तक चलने वाला है। तो आप सभी कैंडिडेट्स को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय सीमा के अंदर ही अपना आवेदन जल्द से जल्द करें। वरना निर्धारित समय खत्म होने के बाद आपको दोबारा आवेदन के लिए मौका नहीं दिया जाएगा।

MMRDA Recruitment 2026 Apply Online

जितने भी कैंडीडेट्स इस भर्ती में आवेदन करके सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। तो उनसे अनुरोध है। कि नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें। आप इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना आवेदन आसानी से कर सकते हैं।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप इसके ऑफिशियल वेबसाइट mmrda.maharashtra.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद आप एडमिनिस्ट्रेशन के तहत “Recruitment” के सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. यहां Advertisement No. MMRDA/01/2026 का सिलेक्शन करें।
  4. अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं। तो आप अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
  5. रजिस्ट्रेशन होने के बाद आप अपने यूजर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  6. अब आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  7. फार्म में मांगी गई सभी डिटेल्स सही-सही भरें।
  8. इसके बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करें।
  9. आप अपने श्रेणी के मुताबिक आवेदन फीस का भुगतान करें।
  10. अंत में फॉर्म को सबमिट करें और इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर रख ले।

Notice- इच्छुक अभ्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती में आवेदन करने से पहले एक बार इसके जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही अपना आवेदन इस भर्ती में करें।

Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे कैंडिडेट्स के लिए मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) की ओर से ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए कुल 235 रिक्तियां निकाली गई हैं। इसमें पद के अनुसार योग्यता रखने वाले उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलने वाला है।

और पढ़े

DSSSB Recruitment 2026

NPCIL Apprentice Recruitment 2026

GSSSB Recruitment 2026

Leave a Comment