अगर आप लोग पंजाब के निवासी हैं। तो आप सभी लोगों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। आप सभी लोगों को Mukhyamantri Sehat Yojana के तहत 5 लाख नहीं पूरे के पूरे 10 लाख रुपए कैशलेश, इलाज के लिए प्रत्येक परिवार को दिया जाएगा। और यह योजना 15 जनवरी 2026 से लागू कर दी जाएगी। इस योजना के तहत पंजाब के अमीर और गरीब फैमिली को राज्य सरकार के द्वारा नए साल पे लोगों को बड़ा तोहफा देने का निर्णय कर लिया है।

आपको बता दें। कि Mukhyamantri Sehat Yojana के तहत सभी लोगों को 10 लाख रुपए का कैशलेश, इलाज दिया जाएगा। और पंजाब राज्य के 65 लाख परिवारों को सेहत योजना का लाभ दिया जाएगा। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलवीर सिंह के अनुसार इस योजना से पंजाब राज्य के 100 फीसदी परिवारों को लाभ मिलेगा। तो अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। तो आप सेहत कार्ड बनवाकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। लेकिन आपके पास इस योजना का संपूर्ण ज्ञान भी होना जरूरी है। इसलिए मैं इस लेख के माध्यम से आपको इस योजना के तहत जितनी भी सारी जानकारियां हैं। वह सब बताने वाला हूं। तो आप बस इस लेख को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से जरुर पढ़िएगा।
Mukhyamantri Sehat Yojana
आप सभी को बता दें कि इस योजना के तहत आप किस-किस अस्पताल में अपना इलाज करा सकते हैं। मुख्यमंत्री सेहत योजना के अंतर्गत वर्तमान में 212 सरकारी अस्पताल, केंद्र सरकार के 08 अस्पताल, और 600 से ज्यादा प्राइवेट अस्पताल है। जिनमें आप अपना इलाज करवा सकते हैं। इस योजना को लेकर के यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस से समझौता किया गया। इसके बाद यह तय हुआ कि जितने भी पंजाब के परिवार को यह योजना का लाभ मिलेगा उनको 1 लाख रुपए का कवरेज भी दिया जाएगा। और इस योजना का शुरुआत 15 जनवरी 2026 को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल करेंगे। और आपके लिए इस योजना में बड़ी खुशी की बात यह है। कि इसमें किसी भी तरह का आयु सीमा की लिमिट नहीं रखी गई है। और ना ही इसमें कोई शर्त रखा गया है। यानी कि Mukhyamantri Sehat Yojana सभी युवा एवं बुजुर्ग उम्मीदवारों के लिए है।
Mukhyamantri Sehat Yojana Card Kaise Banaye?
मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्ड कैसे बनेगा? अगर आप भी यह सोचते हैं। तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि मैं आपको इस लेख में नीचे बताऊंगा कि कैसे आप मुख्यमंत्री सेहत कार्ड बनवा सकते हैं। आप सभी युवा एवं बुजुर्ग अभ्यार्थियों को बता दे। की मुख्यमंत्री सेहत यानी मुख्यमंत्री हेल्थ कार्ड बनाने के लिए पूरे पंजाब भर में 9,000 से अधिक कैंप लगाए जाएंगे। जहां पर आप जाकर के अपना मुख्यमंत्री सेहत कार्ड बनवा सकते हैं। और इसके अलावा जन सेवा केंद्र के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को और भी आसान कर दिया गया है। और रजिस्ट्रेशन के बाद लाभार्थियों को MMSY स्वास्थ्य कार्ड मिल जाएगा। और इस योजना के तहत लोगों को परेशानी ना हो, इसके लिए बहुत ही जल्द हेल्पलाइन नंबर भी शुरू की जाएगी। जिसके माध्यम से आप अपने किसी भी डाउट को क्लियर कर सकते हैं। और इस कार्ड के माध्यम से 2,200 बीमारियों का इलाज किया जाएगा। और भी अधिक जानकारी के लिए इसके ऑफिशियल सूचना को जरूर पढ़ें।
Mukhyamantri Sehat Yojana Important Documents
आप सभी लोगों को मुख्यमंत्री सेहत कार्ड बनवाने के लिए। कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। जैसे कि आप पंजाब के स्थाई निवासी होने चाहिए। जिसे साबित करने के लिए आपके पास एड्रेस के लिए आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड आपके पास होना अनिवार्य है। और आपको यह याद रहे की पहले से मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना लागू की गई थी। और जो पहले योजना लागू की गई थी उसमें सिर्फ 5 लाख का कवरेज दिया जाता था। और यह सभी लोगों के लिए नहीं था। जो पहले योजना की शर्तें थी। सेम वही शर्तें इस योजना में भी लागू है। जैसे आपने आयुष्मान कार्ड को बनवाया था। वैसे ही सेम Mukhyamantri Sehat Yojana भी आप बनवा सकते हैं।
FAQ
प्रश्न.1 मुख्यमंत्री सेहत योजना क्या है?
उत्तर- आपको बता दे कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने इलाज के लिए 5 लाख रुपए से पढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दिया गया है। इस योजना के तहत सरकार के द्वारा मिलने वाले पैसों के माध्यम से आपके किसी भी बीमारियों का इलाज अस्पताल में बिल्कुल फ्री में किया जाएगा।
प्रश्न.2 आयुष्मान कार्ड के नए नियम क्या है?
उत्तर- सभी युवाओं को बता दें कि आप अब आधार ई-केवाईसी होने के बाद ही अपना आयुष्मान कार्ड बनवा पाएंगे।