NABARD DA Recruitment 2026;- एनएबीएआरडी की ओर से निकली डेवलपमेंट अस्सिटेंट के पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें जल्द आवेदन, यहाँ पढ़े पुरी जानकारी

अगर आप नौकरी के चक्कर में इधर-उधर भटक रहे हैं। तो अब आपको भटकने की जरूरत नहीं है। क्योंकि नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूलर डेवलपमेंट (NABARD) की ओर से डेवलपमेंट असिस्टेंट के पदों पर बम्फर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और NABARD DA Recruitment 2026 का आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी 2026 यानी कि आज से शुरू होकर 3 फरवरी 2026 तक चलने वाला है। तो अगर आप एक अच्छा नौकरी करना चाहते हैं। तो आपके लिए यह बहुत ही बेहतरीन मौका है।

NABARD DA Recruitment 2026

इस भर्ती के जारी किए गए शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार NABARD DA Recruitment 2026 के लिए योग या महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना ऑनलाइन माध्यम के जरिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी उम्मीदवारों के पास इस भर्ती का संपूर्ण ज्ञान होना बहुत जरूरी है। इसलिए मैं आपको इस भर्ती के क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, एप्लीकेशन फीस, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। वह सब मैं आपको बताने वाला हूं। तो आप बस इस आर्टिकल को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

NABARD DA Recruitment 2026 Total Post

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक डेवलपमेंट असिस्टेंट के टोटल 162 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें से ग्रुप-बी डेवलपमेंट असिस्टेंट के 159 पद और ग्रुप-बी डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के 03 पद निर्धारित किए गए हैं।

NABARD DA Recruitment 2026 Age Limit

पात्र अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष तक होना चाहिए। और भी अधिक या विस्तृत जानकारी के लिए नाबार्ड के नोटिफिकेशन को एक बार जरूर पढ़ें।

NABARD DA Recruitment 2026 Qualification

डेवलपमेंट असिस्टेंट के पद में आवेदन करने का लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। एससी, एसटी उम्मीदवार 50% अंको के साथ और अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवार 60% अंको के साथ डिग्री प्राप्त किए होने चाहिए।

डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) पद के लिए आप सभी उम्मीदवारों के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से हिंदी या इंग्लिश में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। जिसमें इंग्लिश मुख्य विषय के रूप में हो और आप ग्रेजुएशन की डिग्री 50% अंको के साथ पूरा किए होने चाहिए। विस्तृत जानकारी जानने के लिए इस भर्ती के नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

NABARD DA Recruitment 2026 Application Fee

आप सभी अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए ₹450 फीस रखा गया है। वही एससी, एसटी, पीएच के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए ₹50 निर्धारित किया गया है।

NABARD DA Recruitment 2026 Salary

इच्छुक अभ्यार्थियों को बता दे की इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹34,990 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा। और इसके अलावा सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते का भी लाभ मिलेगा।

NABARD DA Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का चार चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। पहले चरण में प्रीलिम्स रिटन एक्जाम, दूसरे चरण में मेंस रिटन एक्जाम, तीसरे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चौथे चरण में मेडिकल एग्जामिनेशन कराया जाएगा।

  • Prelims Written Exam
  • Mains Written Exam
  • Document Verification
  • Medical Examination

NABARD DA Recruitment 2026 Apply Dates

आपको बता दें कि इस भारती का आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी 2026 से शुरू कर दिया गया है। और 3 फरवरी 2026 तक आवेदन चलने वाला है। तो आप सभी को यह सलाह दी गई है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय से पहले ही अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर ले।

NABARD DA Recruitment 2026 Apply Online

जो भी उम्मीदवार नाबार्ड में डेवलपमेंट असिस्टेंट के पद पर अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आप नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
  2. अब आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाना होगा।
  3. इसके बाद आपको अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करना है।
  4. आवेदन फार्म में जो भी डिटेल्स मांगी जाए उसे सही-सही भरें।
  5. अब आप अपना डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
  6. इसके बाद आप अपने श्रेणी के मुताबिक एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  7. अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।

टिप्पणी – आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने से पहले आप इसके ऑफिशियल नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ लीजिएगा।

FAQ.

प्रश्न.1 नाबार्ड की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर- उम्मीदवारों को बता दें कि नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट के पद में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 34,990 रुपए प्रति महीना सैलरी दिया जाता है।

प्रश्न.2 नाबार्ड का पूरा नाम क्या है?

उत्तर- आपको बता दें कि नाबार्ड का पूरा नाम “नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूलर डेवलपमेंट” होता है।

और पढ़े

TMB Branch Head Recruitment 2026

Bihar SDRF Recruitment 2026

CUJ Recruitment 2026

Leave a Comment