अगर आप सरकारी स्पेशलिस्ट डॉक्टर के पदों पर काम करना चाहते हैं। तो आप सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत ही बेहतरीन और सुनहरा अवसर आ गया है। NHM Punjab Recruitment 2025 जी हां आप ने सही पढ़ रहे हैं। आप सभी उम्मीदवारों के लिए नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) पंजाब ने राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के पदों को भरने के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। तो अगर आप सरकारी डॉक्टर बन के अपने देश के लिए अपना योगदान देना चाहते हैं। तो आप सभी उम्मीदवारों के लिए यह बहुत ही बेहतरीन अवसर है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार NHM Punjab Recruitment 2025 में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। और आपको यह भी बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 300 रिक्तियां निकाली गई है। इस आर्टिकल के जरिए मैं आपको इस भर्ती के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं। जो की आपको जानना बहुत ही जरूरी है। तो आप बस इस आर्टिकल को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।
NHM Punjab Recruitment 2025 Total Post
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल 300 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन स्पेशलिस्ट, बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, एनेस्थेटिस्ट और इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण पद भी इसमें शामिल है। और इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
NHM Punjab Recruitment 2025 Age Limit
पात्र अभ्यार्थियों को बता दे की जो उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करेंगे उनका न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 64 वर्ष तक रहना चाहिए। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाली उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
NHM Punjab Recruitment 2025 Qualification
आप सभी अभ्यार्थियों को बता दें। कि इन पदों में आपको आवेदन करने के लिए आपके पास स्पेशलाइजेशन में एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। और साथ ही पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री या डिप्लोमा का डिग्री होना जरूरी है। और पंजाब मेडिकल काउंसिल या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) में आप सभी उम्मीदवारों का रजिस्टर होना भी अनिवार्य है।
NHM Punjab Recruitment 2025 Application Fee
सभी उम्मीदवारों को बता दें। कि इस भर्ती में किसी भी तरह का आवेदन फीस देने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आप सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने का प्रक्रिया निशुल्क रखा गया है।
NHM Punjab Recruitment 2025 Salary
अभ्यार्थियों को बता दे। कि जिन उम्मीदवारों का इस भर्ती में चयन हो जाता है। तो उनको राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नियमों के अनुसार 45,000 रुपए सैलरी दी जाएगी। और इसके अलावा अन्य भत्ते का लाभ भी आपको मिलेगा। इस भर्ती के सैलरी के बारे में और विस्तार से जानने के लिए इसके नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें।
NHM Punjab Recruitment 2025 Selection Process
चयन प्रक्रिया के बारे में बात करें तो इस भर्ती में आप सभी उम्मीदवारों से किसी भी तरह का परीक्षा नहीं लिया जाएगा। सिर्फ आपके अनुभव और इंटरव्यू के आधार पर आप सभी उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
NHM Punjab Recruitment 2025 Important Dates
अगर आप इन पदों में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो आपको बता दे की इन पदों में आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी गई है। और आवेदन की अंतिम तिथि की बात करें तो 6 जनवरी 2026 तक इस भर्ती का आवेदन चलने वाला है। तो आप सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित तिथियों से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर ले।
NHM Punjab Recruitment 2025 Apply Online
जितने भी अभ्यार्थी इन पदों में अपना आवेदन देकर इस भर्ती का लाभ उठाना चाहते हैं। तो उन अभ्यर्थियों को बता दे कि आप इस भर्ती में ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। लेकिन जिन उम्मीदवारों को आवेदन करने नहीं आता है। तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट nhm.punjab.gov.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको रिक्रूटमेंट सेक्शन का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करना है।
- अब आप स्पेशलिस्ट डॉक्टर भर्ती 2025 के लिंक का चुनाव करें।
- फिर उसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- आपसे जो भी आवेदन फार्म में डिटेल्स मांगी जाए उसे सही-सही भरे।
- अब आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करके आवेदन फार्म को सबमिट कर दें।
- अंत में इसका प्रिंट आउट निकलवा कर अपने पास रख ले ताकि भविष्य में काम दे।