NHPC Trainee Engineer Vacancy 2026:- 70+ विभिन्न पदों पर नोटिफिकेशन जारी, वेतन 1.60 लाख, जल्द करें आवेदन

नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHPC) की ओर से ट्रेनी इंजीनियर के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। NHPC Trainee Engineer Vacancy 2026 अभियान के तहत उम्मीदवारों का नियुक्ति ट्रेनी इंजीनियर सिविल, ट्रेनी इंजीनियर इलेक्ट्रिकल और ट्रेनी इंजीनियर मैकेनिकल के पद पर किया जाएगा। और इस भर्ती के लिए कुल 72 रिक्तियां निकाली गई हैं। इसका आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 यानी कि कल से शुरू कर दिया जाएगा। तो अगर आप एक अच्छे नौकरी की तलाश में हैं। तो आप सभी के लिए नौकरी पाने का यह बहुत ही बेहतरीन मौका है।

NHPC Trainee Engineer Vacancy 2026

नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से ट्रेनी इंजीनियर भर्ती की जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार NHPC Trainee Engineer Vacancy 2026 के लिए इच्छुक एवं पात्र महिला और पुरुष दोनों कैंडीडेट्स अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी उम्मीदवारों के पास इस भर्ती से संबंधित संपूर्ण ज्ञान होना जरूरी है। इसलिए मैं आपको इसके जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी आदि से जुड़ी सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से बताने वाला हूं। तो आपसे अनुरोध है। कि इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

NHPC Trainee Engineer Vacancy 2026 Overview

भर्ती संस्था नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHPC)
कुल पद 72
पद का नाम ट्रेनी इंजीनियर
अप्लाई मोड ऑनलाइन (महिला/पुरुष)
आवेदन तिथि 16 मार्च 2026 (सुबह 10 बजे)
अंतिम तिथि 06 अप्रैल 2026 (शाम 5 बजे)
सैलरी E-2 ग्रेड के तहत ₹50,000 से ₹1,60,000/-
चयन प्रक्रिया GATE 2013/GATE 2025, Group Discussion, Personal Interview
ऑफिशियल वेबसाइट https://www.nhpcindia.com/

NHPC Trainee Engineer Vacancy 2026 Total Post

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक ट्रेनी इंजीनियर के कुल 72 रिक्तियां निकाली गई है। जिसमें ट्रेनी इंजीनियर सिविल, ट्रेनी इंजीनियर इलेक्ट्रिकल और ट्रेनी इंजीनियर मैकेनिकल के पद शामिल है। इनमें से किसी एक पद में उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते है।

NHPC Trainee Engineer Vacancy 2026 Age Limit

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से अधिक और अधिकतम उम्र 30 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

श्रेणी छूट
SC/ST 5 साल की छूट
OBC (NCL) 3 साल की छूट
PwBD (General) 10 साल की छूट
PwBD (OBC) 13 साल की छूट
PwBD (SC/ST) 15 साल की छूट

NHPC Trainee Engineer Vacancy 2026 Qualification

ट्रेनी इंजीनियर सिविल के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री न्यूनतम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए। इसके अलावा 31 मई 2013 तक एएमआईई न्यूनतम 60% अंकों के साथ पास करने वाले अभ्यार्थी भी अपना आवेदन इस पद में कर सकते है।

ट्रेनी इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के पद में भाग लेने के लिए अभ्यार्थियों के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल सिस्टम या हाई वोल्टेज इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री न्यूनतम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए तभी आप इसमें अपना आवेदन कर पाएंगे।

ट्रेनी इंजीनियर मैकेनिकल पद के लिए उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल, थर्मल, प्रोडक्शन या मैकेनिकल एवं ऑटोमेशन इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री न्यूनतम 60% अंकों के साथ पूरा किए होने चाहिए।

NHPC Trainee Engineer Vacancy 2026 Application Fee

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। एप्लीकेशन फीस श्रेणी के मुताबिक अलग-अलग निर्धारित की गई है। श्रेणीवार फीस की पूरी जानकारी नीचे टेबल में दिया गया है।

श्रेणी फीस
OBC (NCL) ₹708
SC/ST/Female/PwBD/Ex-Servicemen निःशुल्क

NHPC Trainee Engineer Vacancy 2026 Salary

चयनित उम्मीदवारों को E-2 ग्रेड के तहत ₹50,000 से ₹1,60,000 प्रति महीना सैलरी मिल सकता है। सैलरी के बारे में और भी अधिक जानकारी के लिए इसके नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

NHPC Trainee Engineer Vacancy 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों का इस भर्ती में कई विभिन्न चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

  • GATE 2014/GATE 2025
  • Group Discussion
  • Personal Interview

NHPC Trainee Engineer Vacancy 2026 Important Documents

इच्छुक एवं पात्र अभ्यार्थियों से आवेदन करते समय कुछ इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट मांगे जाएंगे। जो आपके पास होना बहुत जरूरी है। ऐसे में आपकी सहायता के लिए नीचे इस भर्ती में लगने वाले सभी दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी दी गई है।

  • मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र (जन्म तिथि प्रमाण पत्र)
  • 12वीं और डिग्री की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • गेट स्कोर कार्ड
  • PwBD प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

NHPC Trainee Engineer Vacancy 2026 Apply Dates

इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होकर 6 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे तक चलने वाला है। तो आप सभी अभ्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती का आवेदन शुरू होते ही इसके निर्धारण अंतिम तिथि से पहले ही अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा करें।

NHPC Trainee Engineer Vacancy 2026 Apply Online

देखिए इस भर्ती का आवेदन बहुत ही जल्द शुरू होने वाला है। ऐसे में आपकी सहायता के लिए नीचे आवेदन करने की प्रक्रिया आसान भाषा में बताई गई है। उसे फॉलो कर आप अपना आवेदन इस भर्ती में कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट https://www.nhpcindia.com/ पर जाएं।
  2. अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  3. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने प्राप्त यूजर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  4. अब आपसे मांगी गई सभी डिटेल से सही-सही दर्ज करें।
  5. इसके बाद आपसे कुछ डॉक्यूमेंट मांगे जाएंगे उसे स्कैन कर अपलोड करें।
  6. आप अपने श्रेणी के मुताबिक फीस का भुगतान करें।
  7. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए रख लें।

Notice- आप सभी अभ्यार्थियों को यह बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने से पहले एक बार इसके जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़िएगा। और नोटिफिकेशन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ही इस भर्ती में आवेदन कीजिएगा।

Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

बिना परीक्षा दिए एक अच्छे भर्ती में शामिल होने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका आ गया है। जी हां, नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ट्रेनी इंजीनियर के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 72 रिक्तियां निकाली गई हैं। इसका आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होकर 06 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे तक चलने वाला है। और इस भर्ती में चयनित कैंडिडेट्स को 1 लाख रुपए से भी अधिक सैलरी मिलने वाला है।

FAQ

प्रश्न.1 एनएचपीसी के लिए आयु सीमा क्या है?

उत्तर- एनएचपीसी की ओर से निकाली गई ट्रेनी इंजीनियर भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

प्रश्न.2 ट्रेनी इंजीनियर कितना कमाता है?

उत्तर- एनएचपीसी की ओर से निकाली गई ट्रेनी इंजीनियर भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को E-2 ग्रेड के तहत ₹50,000 से ₹1,60,000 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। इसके अलावा अन्य भत्ते भी मिल सकते हैं। पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में पढ़े।

और पढ़े

IIT Delhi Recruitment 2026

NIT Agartala Faculty Vacancy 202

Bihar Home Guard Bharti 2026

Leave a Comment