अगर आप नए साल में एक अच्छा नौकरी ढूंढ रहे हैं। तो आपके लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। जी हां आपने सही पढ़ा आप सभी उम्मीदवारों के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन की ओर से प्रिंसिपल डिजाइनर, सीनियर डिजाइनर, डिजाइनर, एसोसिएट सीनियर डिजाइनर के पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और NID Aasam Recruitment 2026 खास उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। जो उम्मीदवार डिजाइन में डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री या डिप्लोमा किए हुए हैं। तो अगर आप एक अच्छा नौकरी करना चाहते हैं। तो आपके लिए यह बहुत ही बेहतरीन अवसर है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक NID Aasam Recruitment 2026 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष दोनों कैंडीडेट्स अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। और इस भर्ती में 50 वर्ष से भी ज्यादा उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी उम्मीदवारों के पास इस भर्ती का संपूर्ण ज्ञान होना जरूरी है। इसलिए मैं आपको इस भर्ती के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं। तो आप बस इस आर्टिकल को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।
NID Aasam Recruitment 2026 Total Post
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल 13 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें प्रिंसिपल डिजाइनर के 03 पद, सीनियर डिजाइनर के 03 पद, एसोसिएट सीनियर डिजाइनर के 02 पद, डिजाइनर के 05 पद शामिल हैं। और इन पदों में महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं।
NID Aasam Recruitment 2026 Age Limit
प्रिंसिपल डिजाइनर के पद में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का अधिकतम उम्र 55 वर्ष से कम होनी चाहिए। सीनियर डिजाइनर, एसोसिएट सीनियर डिजाइनर के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का अधिकतम आयु 50 वर्ष से कम होना चाहिए। और डिजाइनर के पद के लिए उम्मीदवारों का अधिकतम उम्र 45 वर्ष से कम होना चाहिए।
NID Aasam Recruitment 2026 Qualification
इच्छुक अभ्यर्थियों को बता दें कि प्रिंसिपल डिजाइनर, सीनियर डिजाइनर, एसोसिएट सीनियर डिजाइनर के पदों में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से डिजाइन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। और डिजाइनर के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से डिजाइन में डिग्री या डिप्लोमा होनी चाहिए। तभी आप इस भर्ती में अपना आवेदन कर सकेंगे।
NID Aasam Recruitment 2026 Application Fee
आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। जनरल, ओबीसी के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए ₹1,000 एप्लीकेशन फीस निर्धारित किया गया है। वही एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए ₹500 आवेदन फीस रखा गया है।
NID Aasam Recruitment 2026 Salary
जो अभ्यार्थी प्रिंसिपल डिजाइनर के पद में चयनित हो जाते हैं। तो उनको लेवल 13 के अनुसार ₹1,23,100 से ₹2,15,900 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा। सीनियर डिजाइनर के पद में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 12 के अनुसार ₹78,800 से ₹2,09,200 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। एसोसिएट सीनियर डिजाइनर के पद में चयनित उम्मीदवारों को लेवल 11 के अनुसार ₹67,700 से ₹2,08,700 प्रति महीना सैलरी निर्धारित किया गया है। और डिजाइनर के पद में चयनित उम्मीदवारों को लेवल 10 के मुताबिक ₹56,100 से ₹1,77,500 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा।
NID Aasam Recruitment 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का सबसे पहले शॉर्ट लिस्टिंग किया जाएगा। शॉर्ट लिस्टिंग होने वाले उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा। फिर उसके बाद उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। और अंत में फाइनल चयन कर लिया जाएगा।
- Shortlisting
- Interview
- Document Verification
- Final Selection
NID Aasam Recruitment 2026 Apply Dates
अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। और 30 जनवरी 2026 तक इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया चलने वाला है। तो आप सभी अभ्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय से पहले ही अपना आवेदन पूरा करें।
NID Aasam Recruitment 2026 Apply Online
इस भर्ती में जितने भी उम्मीदवार अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो आप नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़कर और उसे फॉलो करके अपना आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको इसकी पोर्टल nidjrec.samarth.edu.in पर जाना होगा।
- पहली बार अपना आवेदन कर रहे हैं तो पहले आप अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- अब आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- जो भी डिटेल्स मांगा जाए आवेदन फार्म में उसे सही-सही भरे।
- अब आपको अपना आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड कर देना है।
- सारा डिटेल्स और डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद अपने श्रेणी के मुताबिक एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में आवेदन फार्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।