न्यूक्लियर पावर कार्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने नए साल में नई बम्फर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। और यह भर्ती महाराष्ट्र स्थित तारापुर एटॉमिक पावर स्टेशन में की जाएगी। और न्यूक्लियर पावर कार्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने यह स्पष्ट कर दिया है। कि NPCIL Recruitment 2026 में सिर्फ भारत के निवासी ही अपना आवेदन कर सकेंगे। और यह भर्ती खास उनके लिए निकाली गई है। जो उम्मीदवार 10वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, बीएससी या ग्रेजुएशन की डिग्री किए हुए हैं। तो अगर आप एक अच्छे नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं। तो अब आपको भटकने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप सभी उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती बहुत ही बेहतरीन है।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक NPCIL Recruitment 2026 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष दोनों कैंडीडेट्स अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी अभ्यार्थियों के पास इस भर्ती का संपूर्ण ज्ञान होना जरूरी है। इसलिए मैं आपको इस भर्ती के नंबर ऑफ पोस्ट, एज लिमिट, क्वालीफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां है। वह सब मैं आपको बताने वाला हूं। तो आप बस इस लेख को ध्यान से पढ़िएगा।
NPCIL Recruitment 2026 Total Post
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल 114 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें साइंटिफिक अस्सिटेंट, स्टाइपेंडियरी ट्रेनी, एक्स-रे टेक्नीशियन, टेक्नीशियन और अस्सिटेंट ग्रेड-1 के पद शामिल हैं। और इन पदों में महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं।
NPCIL Recruitment 2026 Age Limit
पात्र अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। और अधिकतम उम्र पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। और भी अत्यधिक जानकारी के लिए इसके आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
NPCIL Recruitment 2026 Qualification
इच्छुक अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में कुछ पद के लिए इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बीएससी की डिग्री निर्धारित किया गया है। और कुछ पद के लिए 10वीं या 12वीं पास मांगा गया है। साथ ही संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। अस्सिटेंट ग्रेड-1 पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। तभी आप अपना आवेदन कर सकेंगे।
NPCIL Recruitment 2026 Application Fee
आप सभी आवेदकों को बता दें कि इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी देनी होगी। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए ₹150 एप्लीकेशन फीस रखा गया है। वही एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए बिल्कुल निशुल्क रखा गया है।
NPCIL Recruitment 2026 Salary
एनपीसिआईएल भर्ती मैं चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग सैलरी दी जाएगी। सैलरी के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए इसके आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ें।
NPCIL Recruitment 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन 04 चरणों के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगा। दूसरे चरण में स्किल टेस्ट, तीसरे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चौथे चरण में मेडिकल एग्जामिनेशन किया जाएगा। और अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार कर उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा।
- Written Exam
- Skill Test
- Document Verification
- Medical Examination
- Final Selection
NPCIL Recruitment 2026 Apply Dates
सभी अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू कर दिया जाएगा। और 4 फरवरी 2026 को शाम 4 बजे तक आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित किया गया है। तो आप सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर ले। वरना समय खत्म होने के बाद दोबारा आवेदन करने के लिए मौका नहीं दिया जाएगा।
NPCIL Recruitment 2026 Apply Online
इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया बहुत ही जल्द शुरू होने वाला है। ऐसे में आप सभी उम्मीदवारों की सहायता के लिए मैने नीचे आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स दिया हैं। जिसे आप फॉलो करके अपना आवेदन कर सकेंगे।
- सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.so.in पर जाएं।
- अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं। तो अपना नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- अब आप अपने आवेदन फार्म में डीटेल्स सही-सही भरे।
- इसके बाद आप अपना डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
- अंत में अपने श्रेणी के अनुसार एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
- सबमिट कंफर्मेशन का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित जरूर रखें।