NTPC Recruitment 2026:- एनटीपीसी में निकली सीनियर मैनेजर सहित अन्य पदों पर भर्ती, 16 मार्च तक करें आवेदन

एनटीपीसी लिमिटेड की ओर से ग्रीन केमिकल्स क्षेत्र में सीनियर मैनेजर और इंजीनियर के पदों पर बम्फर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और यह भर्ती खास उन उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। जो केमिकल और प्रोजेक्ट्स क्षेत्र में अनुभव रखते हैं। NTPC Recruitment 2026 माध्यम से कुल 08 रिक्तियां भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 02 मार्च 2026 से शुरू हो चुका है। वही आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है। तो ऐसे में अगर आप केमिकल्स और बड़े प्रोजेक्ट्स क्षेत्र में भर्ती पाना चाहते हैं। तो आप सभी के लिए यह बहुत ही बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है।

NTPC Recruitment 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक NTPC Recruitment 2026 में (Male/Female) दोनों कैंडीडेट्स इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको इस भर्ती के जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, आदि से संबंधित संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं। तो आप बस इस आर्टिकल को स्टेप बाय स्टेप शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

NTPC Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC)
कुल पद 08
पद का नाम सीनियर मैनेजर, इंजीनियर
अप्लाई मोड ऑनलाइन (महिला/पुरुष)
आवेदन तिथि 02 मार्च 2026
अंतिम तिथि 16 मार्च 2026
चयन प्रक्रिया Screening, Written Exam, Interview
सैलरी ₹50,000 से ₹2,40,000/-
ऑफिशियल वेबसाइट career.ntpc.co.in

NTPC Recruitment 2026 Total Post

जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती के टोटल 8 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें सीनियर मैनेजर के 04 पद और इंजीनियर के 04 पद शामिल है। सीनियर मैनेजर के 03 पद यूआर (UR) के लिए और ओबीसी (OBC) के लिए 01 पद निर्धारित किया गया है। वही इंजीनियर के 04 पद ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए निर्धारित किया गया है।

NTPC Recruitment 2026 Age Limit

जो अभ्यार्थी सीनियर मैनेजर के पद में अपना आवेदन करना चाहते है। उनका 16 मार्च 2026 के अनुसार अधिकतम आयु 47 वर्ष तक होनी चाहिए। वही इंजीनियर पद के लिए 16 मार्च 2026 के अनुसार अधिकतम आयु 32 वर्ष तक होनी चाहिए। तभी आप इस भर्ती के योग्य होंगे।

NTPC Recruitment 2026 Qualification

सीनियर मैनेजर के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास केमिकल इंजीनियरिंग में फुल टाइम बीई या बीटेक की डिग्री न्यूनतम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए। साथ ही न्यूनतम 15 साल का पोस्ट क्वालीफिकेशन अनुभव होना चाहिए। जिसमें मेथनॉल, यूरिया, अमोनिया, एथेनॉल, एसएएफ, पेट्रो केमिकल या केमिकल प्रोसेस प्लांट्स की कमीशनिंग और ऑपरेशन का एक्सपीरियंस होना चाहिए।

इंजीनियर के पद में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पास केमिकल इंजीनियरिंग में फुल टाइम बीई या बीटेक की डिग्री न्यूनतम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए। साथ ही 4 साल का अनुभव भी होना बहुत ज्यादा जरूरी है।

NTPC Recruitment 2026 Application Fee

इच्छुक एवं पात्र अभ्यार्थियों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदन फीस भी देनी होगी। आवेदन फीस श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। और आवेदन फीस का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। इसके अलावा अन्य किसी भी माध्यम से नहीं किया जाएगा।

श्रेणी फीस
Gen/OBC/EWS ₹300
SC/ST/PwBD/Female निःशुल्क

NTPC Recruitment 2026 Salary

जितने भी कैंडीडेट्स सीनियर मैनेजर के पद में चयनित होते हैं। उनको ₹90,000 से ₹2,40,000 प्रति महीना सैलरी मिलने वाली है। वही इंजीनियर के पद में चयनित कैंडिडेट्स को ₹50,000 से ₹1,60,000 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा।

NTPC Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में तीन चरणों के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा। पहले चरण में योग्यता के आधार पर स्क्रीनिंग, दूसरे चरण में लिखित परीक्षा और तीसरे चरण में इंटरव्यू कर उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा।

  • Screening
  • Written Exam
  • Interview

NTPC Recruitment 2026 Important Documents

पत्र कैंडिडेट्स को एनटीपीसी लिमिटेड की इस नई भर्ती में आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। जो उनके पास होना बहुत जरूरी है। इस भर्ती में लगने वाले सभी दस्तावेजों का विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है। उसे ध्यान से पढ़कर अपने पास सुरक्षित रखें।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, पेन कार्ड, आदि)
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि मांगा जाए)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

NTPC Recruitment 2026 Apply Dates

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 2 मार्च 2026 से शुरू होकर 16 मार्च 2026 तक चलने वाला है। तो आप सभी अभ्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय सीमा के अंदर ही अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा करें। वरना समय समाप्त होने के बाद आपको आवेदन के लिए दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

NTPC Recruitment 2026 Apply Online

अगर आप एनटीपीसी लिमिटेड की ओर से निकाली गई इस नई भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते है। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप इसके ऑफिशियल वेबसाइट career.ntpc.co.in पर जाएं।
  2. इसके बाद आप अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  3. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप अपने यूजर और पासवर्ड की मदद से वेबसाइट में लॉगिन करें।
  4. अब आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  5. फार्म में मांगी गई सभी डिटेल्स सही-सही दर्ज करें।
  6. इसके बाद आप अपना आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  7. आप अपनी श्रेणी के मुताबिक फीस का भुगतान करें।
  8. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित जरूर रखें।

Notice- आप सभी को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने से पहले इसके जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ें। नोटिफिकेशन से प्राप्त जानकारी के पश्चात ही अपना आवेदन इस भर्ती में करें।

Short Notification Click Here
Official Website Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

अगर आप केमिकल या बड़े प्रोजेक्ट्स में अनुभव रखते हैं। तो आप सभी के लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां, एनटीपीसी लिमिटेड की ओर से ग्रीन केमिकल्स क्षेत्र में सीनियर मैनेजर और इंजीनियर के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। केमिकल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक की डिग्री न्यूनतम 60% अंकों के साथ करने वाले उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए कुल 08 रिक्तियां निकाली गई है। इसका आवेदन प्रक्रिया 2 मार्च 2026 से शुरू होकर 16 मार्च 2026 तक चलने वाला है। ऐसे में पात्र अभ्यार्थी जल्द से जल्द इस भर्ती में अपना आवेदन करें।

FAQ

प्रश्न.1 Ntpc की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर- एनटीपीसी लिमिटेड की ओर निकाली गई सीनियर मैनेजर और इंजीनियर की इस नई भर्ती में चयन होने वाले उम्मीदवारों को पद के अनुसार ₹50,000 से ₹2,40,000 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। विस्तृत जानकारी के लिए इसके जारी नोटिफिकेशन को पढ़ें।

प्रश्न.2 Ntpc की योग्यता क्या होनी चाहिए?

उत्तर- एनटीपीसी लिमिटेड की ओर से निकाली गई सीनियर मैनेजर और इंजीनियर की भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास केमिकल इंजीनियरिंग में फुल टाइम बीई या बीटेक की डिग्री न्यूनतम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए और साथ में निर्धारित अनुभव भी पूरी की होनी चाहिए।

प्रश्न.3 Ntpc में आयु सीमा क्या है?

उत्तर- सीनियर मैनेजर के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का अधिकतम उम्र 42 वर्ष तक होनी चाहिए। वही इंजीनियर के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का अधिकतम उम्र 32 वर्ष तक होनी चाहिए।

और पढ़े

OSSC CHSL Vacancy 2026

RWF Apprentice Recruitment 2026

UPPCB Recruitment 2026

Leave a Comment