अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। तो अब आपको भटकने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप सभी उम्मीदवारों के लिए ओडीशा लोक सेवा आयोग (OPSC) की ओर से सहायक कृषि अधिकारी (AAO) के पदों पर बंपर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और OPSC AAO Recruitment 2026 खास उन सभी उम्मीदवारों के लिए निकाला गया है। जो उम्मीदवार कृषि में ग्रेजुएशन या बागवानी में ग्रेजुएशन की डिग्री किए हुए हैं। तो अगर आप सभी अभ्यार्थी एक अच्छी सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं। तो आपके लिए एक अच्छी सरकारी नौकरी पाने का यह बहुत ही बेहतरीन मौका है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार OPSC AAO Recruitment 2026 में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। तो अगर आप सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा करना चाहते हैं। तो इस भर्ती में अपना आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आपके पास इस भर्ती के बारे में संपूर्ण जानकारी होना बहुत ही जरूरी है। इसलिए मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इस भर्ती के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं। तो आप बस इस आर्टिकल को स्टेप बाय स्टेप पर ध्यान से पढ़िएगा।
OPSC AAO Recruitment 2026 Total Post
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के टोटल 118 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें सहायक कृषि अधिकारी के 40 पद महिलाओं के लिए शामिल हैं। और इन पदों में महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट इस भर्ती के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
OPSC AAO Recruitment 2026 Age Limit
पात्र अभ्यार्थियों को बता दें की जो उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करेंगे। उनका न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तक रहने चाहिए। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी अभ्यार्थियों को एज लिमिट में छूट भी दी जाएगी।
OPSC AAO Recruitment 2026 Qualification
सहायक कृषि अधिकारी के पद में अपना आवेदन देने के लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि में ग्रेजुएशन या बागवानी में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। और साथ ही अभ्यार्थियों को उड़िया भाषा पढ़ना, बोलना, लिखना आना चाहिए। और भारत के निवासी होने चाहिए। तभी आप इस भर्ती के योग्य होंगे। अन्यथा इस भर्ती में आप अपना आवेदन नहीं कर पाएंगे।
OPSC AAO Recruitment 2026 Application Fee
इच्छुक उम्मीदवारों को बता दे कि इस भर्ती में आपको आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। जनरल, ओबीसी, एसईबीसी के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए ₹700 आवेदन फीस रखी गई है। और आप सभी उम्मीदवारों का परीक्षा कंप्लीट होने के बाद आपका एप्लीकेशन फीस जमा किया हुआ वापस कर दिया जाएगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस निशुल्क रखी गई है।
OPSC AAO Recruitment 2026 Salary
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को ओडिशा संशोधित वेतनमान (ORSP) नियम 2017 के मुताबिक आप सभी अभ्यार्थियों को लेवल 10, सेल 1 के अनुसार ही सैलरी दी जाएगी। इस भर्ती के अनुमानित सैलरी 44,900 रुपए प्रति महीना दी जाएगी। और इसके अलावा अन्य भत्ते का भी लाभ आपको मिलेगा।
OPSC AAO Recruitment 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले इस भर्ती में लिखित परीक्षा होगा। फिर उसके बाद आप सभी अभ्यार्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। और अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले अभ्यार्थियों को चयन कर लिया जाएगा।
OPSC AAO Recruitment 2026 Apply Dates
अभ्यार्थियों को बता दे कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2026 से शुरू कर दिया जाएगा। और इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। तो आप सभी अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाएगी। कि जैसे ही इस भर्ती का आवेदन शुरू हो आप अपना आवेदन तुरंत कर दीजिएगा।
OPSC AAO Recruitment 2026 Apply Online
सहायक कृषि अधिकारी के पद का आवेदन बहुत ही जल्द शुरू कर दिया जाएगा। तो आप सभी अभ्यर्थियों की सहायता के लिए नीचे इस भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बता दी गई है। जिसे आप फॉलो करके अपना आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप इस भर्ती के आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर आपको “Apply Online” का लिंक दिखेगा उसे पर क्लिक करें।
- उसके बाद “Assistant Agriculture Officer” पर क्लिक करें।
- अगर आप पहली बार अपना आवेदन कर रहे हैं। तो आप अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- अब अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें। और आपसे जो भी डिटेल्स मांगी जाए उसे सही-सही भरें।
- आप अपना आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- आप अपने श्रेणी के अनुसार एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें। और इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।