OPTCL Vacancy 2026:- ओपीटीसीएल की ओर से निकली मैनेजमेंट ट्रेनी सहित विभिन्न पदो पर भर्ती, यहाँ पढ़े पुरी जानकारी

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां, ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (OPTCL) की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी और ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड-III ट्रेनी के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। OPTCL Vacancy 2026 के तहत कुल 50 रिक्तियां निकाली गई है। इसका आवेदन उम्मीदवार 16 मार्च 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं। तो अगर आप एक अच्छा सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं। और अपने सपने को पूरा करना चाहते हैं। तो आप सभी के लिए यह बेहतरीन अपॉर्चुनिटी है।

OPTCL Vacancy 2026

इस भर्ती के जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार OPTCL Vacancy 2026 के लिए योग्य (Male/Female) दोनों कैंडीडेट्स अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम के जरिए कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आप सभी के पास इस भारती का संपूर्ण ज्ञान होना अनिवार्य है। इसीलिए मैं आपको इसके जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के टोटल पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी आदि से संबंधित पूरी जानकारी देने वाला हूं। तो आप सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है। कि इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अच्छे से और स्टेप बाय स्टेप पढ़े।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

OPTCL Vacancy 2026 Overview

भर्ती संस्था ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (OPTCL)
कुल पद 50
पद का नाम मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी सहित अन्य पद
अप्लाई मोड ऑनलाइन (Male/Female)
आवेदन तिथि 16 मार्च 2026
अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026
चयन प्रक्रिया Computer Based Test (CBT), Personal Interview/Skill Test, Document Verification, Medical Test
सैलरी पद के अनुसार
ऑफिशियल वेबसाइट optcl.co.in

OPTCL Vacancy 2026 Total Post

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए टोटल 50 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें कोई विभिन्न पद शामिल है। सभी पदों का नाम और पदों की संख्या जानने के लिए नीचे दिए गए टेबल को ध्यान से पढ़ें।

पद का नाम पदों की संख्या
मैनेजमेंट ट्रेनी (सिविल) 05
जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी (कानून) 03
जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी (सिविल) 04
ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड-III 38
कुल पद 50

OPTCL Vacancy 2026 Age Limit

आवेदन करने वाली उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 32 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दिया जाएगा।

OPTCL Vacancy 2026 Qualification

इच्छुक एवं पात्र अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में पद के अनुसार अलग-अलग क्वालिफिकेशन रखा गया है। पदवार योग्यता की पूरी जानकारी नीचे दी गई है। ध्यानपूर्वक अच्छे से पढ़ें।

  • मैनेजमेंट ट्रेनी लॉ के पद आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री प्राप्त किए होने चाहिए।
  • जूनियर असिस्टेंट मैनेजमेंट ट्रेनी सिविल के पद में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार 60% अंकों के साथ और एससी, एसटी उम्मीदवार 50% अंकों के साथ डिप्लोमा किए होने चाहिए।
  • ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड-III ट्रेनी पद के लिए अभ्यार्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग 60% अंकों के साथ वही एससी, एसटी उम्मीदवार 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन कंप्लीट किया होने चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को ओडीशा भाषा पढ़ना लिखना आना चाहिए। और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान भी होना अनिवार्य है।

OPTCL Vacancy 2026 Application Fee

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदन फीस भी देना होगा। आवेदन फीस श्रेणी के मुताबिक अलग-अलग निर्धारित की गई है। फीस की पूरी जानकारी जानने के लिए नीचे टेबल को देखें और अच्छे से पढ़ें।

श्रेणी फीस
सामान्य वर्ग (UR) ₹1,180
SC/ST/PwBD ₹590

OPTCL Vacancy 2026 Salary

जितने भी उम्मीदवार मैनेजमेंट ट्रेनी (सिविल /कानून) के पद में चयनित होते हैं। उनको ट्रेनिंग के दौरान ₹50,000 प्रति महीना और ट्रेनिंग खत्म होने के बाद ₹56,100 से ₹1,77,500 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। और जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी (सिविल) के पद में चयनित अभ्यार्थियों को ट्रेनिंग के दौरान ₹30,000 प्रति महीना और ट्रेनिंग के बाद ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा। अन्य पदों की सैलरी जानने के लिए इसके जारी नोटिफिकेशन को पढ़ें।

OPTCL Vacancy 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों का कई चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित टेस्ट, दूसरे चरण में पर्सनल इंटरव्यू या स्किल टेस्ट, तीसरे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चौथा चरण में मेडिकल टेस्ट होगा। अंत में सभी पड़ाव को पार करने वाले अभ्यार्थियों को इस भर्ती में चयन कर लिया जाएगा।

  • Computer Based Test (CBT)
  • Personal Interview/Skill Test
  • Document Verification
  • Medical Test

OPTCL Vacancy 2026 Important Documents

देखिए इस भर्ती में आवेदन करते समय आप सभी उम्मीदवारों से कुछ आवश्यक डॉक्यूमेंट मांगे जाएंगे। जो आप सभी के पास होना जरूरी है। ऐसे में आपकी सहायता के लिए इस भर्ती में लगने वाले डॉक्यूमेंट की जानकारी नीचे दी गई है।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

OPTCL Vacancy 2026 Apply Dates

इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से लेकर 15 अप्रैल 2026 तक चलने वाला है। तो आप सभी कैंडिडेट्स को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय सीमा के भीतर ही अपना आवेदन करें। अन्यथा समय समाप्त होने के पश्चात आपको दोबारा इस भर्ती में आवेदन करने के लिए मौका नहीं दिया जाएगा।

OPTCL Vacancy 2026 Apply Online

अगर आप इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप इसके ऑफिशियल वेबसाइट optcl.co.in पर जाएं।
  2. यहां पर आप अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  3. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्राप्त यूजर और पासवर्ड की मदद से इस वेबसाइट में लॉगिन करें।
  4. अब आपसे मांगी गई सभी डिटेल से सही-सही दर्ज करें।
  5. इसके बाद आप अपना आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
  6. आप अपनी श्रेणी के मुताबिक फीस का भुगतान करें।
  7. अंत में फॉर्म को साबित कर इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।

Notice- इच्छुक अभ्यार्थियों को यह बता दे कि इस भर्ती में आवेदन करने से पहले इसके जारी किए गए नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से पढ़ें और नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद प्राप्त जानकारी के अनुसार अपना आवेदन करें।

Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। तो अब आपको भटकने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (OPTCL) की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी और ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड-III ट्रेनी के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 50 रिक्तियां भरे जाने हैं। इसका आवेदन ग्रेजुएशन किए हुवे उम्मीदवार भी कर सकते है। आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से शुरू होकर 15 अप्रैल 2026 तक चलने वाला है।

और पढ़े

RailTel Vacancy 2026

Central Bank Of India Vacancy 2026

UP Lekhpal Mains Exam Date 2026

Leave a Comment