जो भी उम्मीदवार ओडिशा में एक अच्छी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। तो अब आप सभी उम्मीदवारों का इंतजार हुआ खत्म! जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। आप सभी उम्मीदवारों के लिए ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (OSSSC) ने रेवेन्यू ऑफिसर, ICDS सुपरवाइजर सहित अन्य पदों पर बम्फर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। और OSSSC Vacancy 2026 खासकर उन उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। जो उम्मीदवार 12वीं पास कर चुके हैं। तो अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं। तो आपके लिए यह भर्ती बहुत ही बेहतरीन साबित हो सकती है।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक OSSSC Vacancy 2026 में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। और इस भर्ती क्या आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2026 से शुरू कर दिया गया है। लेकिन इस भर्ती में आवेदन करने से पहले आप सभी उम्मीदवारों के पास इस भर्ती का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। इसलिए मैं आपको इस भर्ती के क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, चयन प्रक्रिया, टोटल पोस्ट, एप्लीकेशन फीस, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। वह सब मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाला हूं। तो आप बस इस आर्टिकल को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।
OSSSC Vacancy 2026 Total Post
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल 3,250 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें रेवेन्यू ऑफिसर के 165 पद, विलेज एग्रीकल्चर वर्कर 520 पद, ICDS सुपरवाइजर के 286 पद, जूनियर अस्सिटेंट के 1,237 पद, असिस्टेंट रेवेन्यू इंस्पेक्टर के 422 पद, अमीन के 378 पद और स्टैटिकल फील्ड सर्वेयर के 242 पद शामिल हैं। और इन पदों में योग्य महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
OSSSC Vacancy 2026 Age Limit
पात्र अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का अधिकतम आयु 45 वर्ष तक रहना चाहिए। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी कैंडिडेट को सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
OSSSC Vacancy 2026 Qualification
इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि अमीन और असिस्टेंट रेवेन्यू इंस्पेक्टर पद के लिए आप किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास किए होने चाहिए। इसके अलावा अन्य पदों के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी के लिए इस भर्ती के नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
OSSSC Vacancy 2026 Application Fee
आप सभी कैंडिडेट्स को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको एप्लीकेशन फीस भी देनी होगी। अनारक्षित वर्ग और ओबीसी के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए ₹500 एप्लीकेशन फीस रखी गई है। वही एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए निशुल्क यानी कि फ्री में आवेदन निर्धारित किया गया है।
OSSSC Vacancy 2026 Salary
इस भर्ती में सैलरी पद के अनुसार तय की गई है। रेवेन्यू ऑफिसर और ICDS सुपरवाइजर पद में चयनित उम्मीदवारों को ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रति महीना सैलरी दी जाएगी। जूनियर अस्सिटेंट और असिस्टेंट रेवेन्यू मैनेजर के पद में चयनित उम्मीदवारों को ₹19,000 से ₹63,200 प्रति महीना सैलरी मिलेगी। विलेज एग्रीकल्चर वर्कर पद के लिए ₹21,700 से ₹69,100 प्रति महीना सैलरी, अमीन और स्टैटिकल फील्ड सर्वेयर पद के लिए ₹18,000 से ₹56,900 प्रति महीना सैलरी निर्धारित की गई है।
OSSSC Vacancy 2026 Selection Process
ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगा। दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा होगा। और तीसरे चरण में आप सभी उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। और मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले अभ्यार्थियों को इस भर्ती में चयन कर लिया जाएगा।
- Preliminary Exam/Screening Test
- Mains Exam
- Documents Verification
- Final Merit List
OSSSC Vacancy 2026 Apply Dates
आपको बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2026 से शुरू कर दिया गया है। और 31 जनवरी 2026 तक इस भर्ती का आवेदन चलने वाला है। तो आप सभी कैंडिडेट्स को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित समय सीमा के अंदर ही अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर ले।
OSSSC Vacancy 2026 Apply Online
जितने भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होकर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। तो आपको बता दे कि भर्ती में आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। अगर आप अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।
- सबसे पहले इसके ऑफिशियल वेबसाइट osssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर आपको “Apply Online” का लिंक दिखेगा उसे पर क्लिक कर दें।
- अगर आप पहली बार अपना आवेदन कर रहे हैं। तो सबसे पहले आप अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड से लॉगिन करे।
- अब आप अपना फॉर्म भरना शुरू करें और जो भी आवेदन फार्म में डिटेल्स मांगी जाए उसे सही-सही भरे।
- आपसे आपका डॉक्यूमेंट मांगा जाएगा उसे स्कैन कर अपलोड करें।
- अंत में अपने श्रेणी के अनुसार एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
- अब फॉर्म को सबमिट कर दें। और इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रखें।
FAQ
प्रश्न.1 ओरएसएसएससी सीआरई के लिए योग्यता क्या है?
उत्तर- आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि ओरएसएसएससी सीआरई भर्ती में आवेदन करने के लिए आप सभी उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पद के अनुसार संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
प्रश्न.2 ओडिशा में आरआई की सैलरी कितनी है?
उत्तर- ओडिशा में आरआई की सैलरी 16,880 रुपए प्रति महीना मिलती है।