PNB Recruitment 2026:- पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिस की निकली बंपर भर्ती, ग्रैजुएट के लिए सुनहरा मौका, यहाँ पढ़े पुरी जानकारी

जितने भी अभ्यर्थी ग्रेजुएट की पढ़ाई करके नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। और वह उम्मीदवार जो सरकारी बैंक में अप्रेंटिस के पद पर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं। तो उन सभी उम्मीदवारों के लिए पंजाब नेशनल बैंक ने अप्रेंटिस के पद पर नौकरी पाने का सुनहरा अवसर दे रहा है। जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। PNB Recruitment 2026 भर्ती के तहत कुल 5,000 से अधिक अप्रेंटिस के पदों पर पंजाब नेशनल बैंक में भर्ती निकली है। जिसका आवेदन ऑनलाइन माध्यम से 8 फरवरी 2026 से कर सकते हैं। इस भर्ती में (महिला और पुरुष) दोनों उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

PNB Recruitment 2026

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार PNB Recruitment 2026 भर्ती की कुल पोस्ट, आयु सीमा, योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवेदन तिथि, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन कैसे करें, इससे संबंधित सारी जानकारी साझा करने वाला हूं। तो आप सभी से अनुरोध है। कि इस आर्टिकल के सभी लेख को स्टेप बाय स्टेप अवश्य पढ़े।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

PNB Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
पदों का नाम अप्रेंटिस
कुल पोस्ट 5,138
ट्रेनिंग की अवधि 1 वर्ष
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, लोकल लैंग्वेज टेस्ट, मेडिकल
सैलरी स्टाइपेंड ₹12,300-₹15,000/-
आवेदन तिथि 8 फरवरी 2026
अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026
संभावित परीक्षा की तारीख 1 मार्च 2026
ऑफिसियल वेबसाइट pnb.bank.in

PNB Recruitment 2026 Total Post

पंजाब नेशनल बैंक ने वर्ष 2026 के लिए कुल अप्रेंटिस पद पर 5,138 पदो पर भर्ती निकाली है। जो अलग-अलग राज्य और क्षेत्र के लिए रहने वाली है। अधिक जानकारी के लिए इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान पूर्वक अच्छे से पढ़ें।

PNB Recruitment 2026 Eligibility

पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिस के पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट की पूरी शैक्षिक योग्यता की जानकारी नीचे विस्तार रूप से बताई गई है। उसे ध्यान पूर्वक अच्छे से पढ़ें।

  • आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूट या कॉलेज और विश्व विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की होनी चाहिए और ग्रेजुएशन रिजल्ट की घोषणा 31 दिसंबर 2025 से पहले हो चुकी होनी चाहिए
  • आवेदक कैंडिडेट जिस राज्य से अप्लाई करेंगे वहां का स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना चाहिए

PNB Recruitment 2026 Age Limit

जारी अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष तक होनी चाहिए और आवेदक कैंडिडेट की आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा जन्मतिथि के मुताबिक आपको बता दे कि आपका DOB 2 जनवरी 1998 से पहले और 1 जनवरी 2006 के बाद नहीं होना चाहिए

PNB Recruitment 2026 Application Fee

जो भी कैंडिडेट पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिस के पद पर आवेदन करते हैं। तो उन सभी उम्मीदवारों को आवेदन फीस का भी भुगतान करना होगा और यह आवेदन फीस श्रेणी वाइस निर्धारित की गई है। इसकी जानकारी नीचे बताई गई है।

श्रेणी आवेदन शुल्क
Gen/OBC/ (Male/Female) 944
Gen/OBC/EWS (Male) ₹708/-
SC/ST/PWBD (Male/Female) ₹236/-
ट्रांसजेंडर ₹236/-

PNB Recruitment 2026 Important Documents

इस अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास यह सभी आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य तभी आप इस भर्ती में अपना आवेदन कर सकते हैं। जिसकी जानकारी नीचे बताई गई है।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र (10वीं और 12वीं का मार्गशीट)
  • आधार कार्ड
  • PwBD सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

PNB Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट की चयन प्रक्रिया के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट का डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा। इसके बाद लोकल लैंग्वेज टेस्ट किया जाएगा ताकि इससे पता चल सके कि वह उस राज्य के स्थाई निवासी बोलने और पढ़ने लिखने में सकक्षम है। और अंत में मेडिकल जांच होगी।

  • लिखित परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • लोकल लैंग्वेज टेस्ट
  • मेडिकल जांच

PNB Recruitment 2026 Salary

चयनित उम्मीदवारों की सैलरी ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड 1 वर्ष तक ₹12,300 से ₹15000 तक दी जाएगी।

रूरल/सेमी रूरल/अर्बन ₹12,300/-
मेट्रो ₹15,000

PNB Recruitment 2026 Exam Pattern

पंजाब नेशनल बैंक अप्रेंटिस भर्ती का एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे 100 अंक के और परीक्षा की समय अवधि 60 मिनट दी जाएगी। परीक्षा का माध्यम हिंदी और इंग्लिश दोनों में उपलब्ध होगा। इसलिए निर्धारित समय सीमा के अंदर अपना एग्जाम के सभी प्रश्न का उत्तर सही-सही दो।

Subject Question  Total Marks
सामान्य/वित्तीय जागरूकता 25 25
मैथ व रीजनिंग 25 25
जनरल इंग्लिश 25 25
कंप्यूटर ज्ञान 25 25
कुल 100 100

PNB Recruitment 2026 Apply Date

आप सभी कैंडिडेट को जानकारी के लिए बता दे कि जो भी कैंडिडेट पंजाब नेशनल बैंक अप्रेंटिस के इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो वह अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से 8 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक कर सकते हैं।

PNB Recruitment 2026 Apply Online

जो भी कैंडिडेट पंजाब नेशनल बैंक अप्रेंटिस के इस पद पर आवेदन करना चाहते हैं। तो उन सभी कैंडिडेट को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। क्योंकि इस भर्ती की आवेदन की पूरी प्रक्रिया बहुत ही आसान भाषा में नीचे बताया गया है। उसे ध्यान पूर्वक पढ़ें

  1. सबसे पहले आप इसके अधिकारी वेबसाइट पर pnb.bank.in जाएं
  2. अब आपको Employment Opportunity सेक्शन में आपको PNB Apprentice Program 2025-26 संबंधित लिंक पर क्लिक करें
  3. अब आपसे मांगी गई सभी डिटेल्स अच्छे से दर्ज करें
  4. अपना नाम, पता, कैटगरी, एजुकेशनल क्वालीफिकेशन, जन्मतिथि इत्यादि डीटेल्स अच्छे से ध्यान पूर्वक दर्ज करें
  5. अपनी पर्सनल डिटेल्स और एजुकेशनल क्वालीफिकेशन इनफॉरमेशन ध्यान से कंप्लीट करने के बाद अपना लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र, पीडब्लूबीडी सर्टिफिकेट स्कैन करके अपलोड करें
  6. अपना कैटिगरी वाइज आवेदन फीस का भुगतान करें
  7. अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें ताकि भविष्य के लिए काम दे।

Notice:- अगर आप अभी पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिस के पद पर आवेदन करना चाहते हैं। तो आपको आवेदन करने से पहले इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन एक बार अवश्य पढ़ें।

Official website Click Here
Official Notification Click Here
Apply Online Click Here

निष्कर्ष

जो भी कैंडिडेट ग्रेजुएशन की डिग्री लेकर सरकारी बैंक में अप्रेंटिस के पद पर नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। तो वैसे उम्मीदवारों के लिए वर्ष 2026 में पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिस के पद पर नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। आप इस अप्रेंटिस पद के लिए आवेदन 24 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

FAQ

प्रश्न:- पंजाब नेशनल बैंक में भर्ती कब आएगी?

उतर:- पंजाब नेशनल बैंक में भर्ती की इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी ही अच्छी खबर है। कि पंजाब नेशनल बैंक ने वर्ष 2026 के लिए कुल 5,138 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें (महिला/पुरुष) दोनों उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

प्रश्न:- Bank अप्रेंटिस में कितनी सैलरी मिलती है?

उतर:- पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिस के पद पर चयनित कैंडिडेट की सैलरी प्रतिमाह स्टाइपेंड ₹12,300 से ₹15000 तक दी जाएगी।

प्रश्न:- पीएनबी अप्रेंटिस के लिए योग्यता क्या है?

उतर:- पीएनबी अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूट/ कॉलेज/ विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री की होनी चाहिए और ग्रेजुएशन की रिजल्ट 31 दिसंबर 2025 से पहले होनी चाहिए

और पढ़े

Indian Post GDS Bharti 2026

Bihar Chaukidar Vacancy 2026

BSNL Recruitment 2026

Leave a Comment