अगर आप मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पदों पर काम करना चाहते हैं। तो आप सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। जी हां आपने सही पढ़ा आप सभी उम्मीदवारों के लिए प्रसार भारती ने मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। और Prasar Bharati Marketing Executive Vacancy 2026 खासकर उन उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। जो उम्मीदवार इस भर्ती से संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा की डिग्री किए हुए हैं। तो अगर आप एक अच्छे नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं। तो आपके लिए यह बहुत ही बेहतरीन अवसर है।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक Prasar Bharati Marketing Executive Vacancy 2026 में योग्य महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से मैं आपको इस भर्ती के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं। जो कि आप सभी उम्मीदवारों को जानना बहुत ही जरूरी है। तो आप बस इस आर्टिकल को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।
Prasar Bharati Marketing Executive Vacancy 2026 Total Post
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार प्रसार भारती की ओर से मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के टोटल 14 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें इच्छुक एवं योग्य महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट अपना आवेदन कर सकते हैं।
Prasar Bharati Marketing Executive Vacancy 2026 Age Limit
प्रसार भारती मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पद में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। और इस भर्ती में उम्मीदवारों को अच्छी खासी छूट भी दी जाएगी।
Prasar Bharati Marketing Executive Vacancy 2026 Qualification
आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट या विश्वविद्यालय से एमबीए या एमबीए (मार्केटिंग) या मैनेजमेंट या मार्केटिंग में पीजी डिप्लोमा की डिग्री होना अनिवार्य है। और साथ ही आपके पास 01 साल का वर्क एक्सपीरियंस भी होना चाहिए।
Prasar Bharati Marketing Executive Vacancy 2026 Application Fee
पात्र अभ्यार्थियों को बता दें की प्रसार भारती मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव भर्ती का एप्लीकेशन फीस जारी नहीं किया गया है। और ना ही इसके नोटिफिकेशन में कोई जानकारी दी गई है।
Prasar Bharati Marketing Executive Vacancy 2026 Salary
इच्छूक उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती में शहर के अनुसार सैलरी बाटा गया है। जो उम्मीदवार चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता शहर से आते है। तो उनको ₹35,000 से ₹50,000 प्रति महीना सैलरी दी जाएगी। और इनके अलावा अन्य शहरों के लिए ₹35,000 से ₹42,000 प्रति महीना सैलरी रखा गया है।
Prasar Bharati Marketing Executive Vacancy 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यानी इस भर्ती में किसी भी तरह का एग्जाम नहीं होने वाला है। आप सभी उम्मीदवारों का सीधी भर्ती होगा।
Prasar Bharati Marketing Executive Vacancy 2026 Apply Dates
इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 6 जनवरी 2026 से शुरू कर दिया गया है। और 21 जनवरी 2026 तक इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया चलने वाला है। तो आप सभी अभ्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित समय सीमा के पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
Prasar Bharati Marketing Executive Vacancy 2026 Apply Online
जितने भी उम्मीदवार प्रसार भारती के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पद में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को पढ़ें और उसे ध्यान से फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको प्रसार भारती के आधिकारिक वेबसाइट avedan.prasarbharati.org पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको Marketing Executive at Various CBS/DDK/Akashvani के नीच Apply Login का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां पर आपको अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप अपने यूजर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- अब आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- आवेदन फार्म में मांगी गई सारी डिटेल्स को सही-सही भरें।
- और अपना आवश्यक डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करें।
- अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें और इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रखें।