Punjab Anganwadi Vacancy 2026:- 10वीं एवं 12वीं पास के लिए आंगनवाड़ी में निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

आंगनवाड़ी भर्ती का इंतजार कर रही महिला उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि पंजाब सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास निदेशालय की ओर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायक के पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और यह भर्ती डिस्ट्रिक्ट वाइज अलग-अलग पदों के लिए निकाली गई है। Punjab Anganwadi Vacancy 2026 अभियान के जरिए कुल 6,000 से अधिक रिक्तियां भरे जाने है। इसमें 10वीं और 12वीं पास महिला अपना आवेदन कर सकती हैं। तो अगर आप सभी महिलाएं आंगनवाड़ी भर्ती में शामिल होना चाहती हैं। और अपने सपनों को पूरा करना चाहती है। तो आप सभी के लिए यह बहुत ही बेहतरीन और सुनहरा अवसर है।

Punjab Anganwadi Vacancy 2026

इस भर्ती के जारी किए गए विज्ञापन के मुताबिक Punjab Anganwadi Vacancy 2026 के लिए सिर्फ महिला उम्मीदवार ही अपना आवेदन कर सकती हैं। चयन प्रक्रिया में किसी भी तरह का एग्जाम या इंटरव्यू शामिल नहीं है। सिर्फ आप सभी महिलाओं का मेरीट बेसिस के आधार पर चयन किया जाएगा। ऐसे में अगर आप इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहती हैं। तो इस आर्टिकल में दिए गए सभी जानकारी जैसे कि टोटल पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस आदि से संबंधित पूरी जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Punjab Anganwadi Vacancy 2026 Overview

भर्ती संस्था पंजाब सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास निदेशालय (SSWCD)
कुल पद 6,110
पद का नाम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायक
अप्लाई मोड ऑनलाइन (महिला)
योग्यता 10वीं और 12वीं पास
आवेदन तिथि 25 फरवरी 2026
अंतिम तिथि 11 मार्च 2026
सैलरी पंजाब सरकार के नियमानुसार
चयन प्रक्रिया मेरिट बेसिस के आधार पर
ऑफिशियल वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in

Punjab Anganwadi Vacancy 2026 Total Post

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए टोटल 6,110 पोस्ट निकाले गए है। जिसमें आंगनवाड़ी के दो पद शामिल हैं। दोनों पदों का विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है। उसे ध्यान से देखें और पढ़ें।

पद का नाम पदों की संख्या
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 1,316
आंगनवाड़ी हेल्पर 4,794
कुल पद 6,110

Punjab Anganwadi Vacancy 2026 Age Limit

आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से अधिक और अधिकतम उम्र 37 वर्ष से कम होनी चाहिए। तभी आप इस भर्ती के योग्य होगी अन्यथा नहीं होगी।

Punjab Anganwadi Vacancy 2026 Qualification

  • आंगनवाड़ी वर्कर के पद में आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवार पंजाब के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होनी चाहिए।
  • आंगनवाड़ी हेल्पर के पद में आवेदन करने के लिए महिला कैंडीडेट्स पंजाब के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होनी चाहिए।
  • इसके अलावा जो महिला इस भर्ती में अपना आवेदन करेंगी वह पंजाब के मूल निवासी होनी चाहिए।

Punjab Anganwadi Vacancy 2026 Application Fee

आप सभी महिला अभ्यार्थियों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी देनी होगी। और एप्लीकेशन फीस दोनों पदों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है। पूरी जानकारी नीचे दिया गया है। उसे ध्यान से पढ़ें।

आंगनवाड़ी वर्कर

श्रेणी फीस
General ₹500
SC/BC/PWD/विधवा ₹250

आंगनवाड़ी हेल्पर

श्रेणी फीस
General ₹300
SC/BC/विधवा/PWD ₹150

Punjab Anganwadi Vacancy 2026 Salary

इन पदों में चयनित होने वाली महिला कैंडिडेट्स को पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार सैलरी दी जाएगी। सोशल मीडिया और सूत्रों के अनुसार अनुमानित सैलरी बताया जाए तो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए लगभग ₹10,000 प्रति महीना और आंगनवाड़ी हेल्पर पद के लिए ₹5,350 प्रति महीना सैलरी मिल सकती है।

Punjab Anganwadi Vacancy 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में आप सभी महिला उम्मीदवारों से किसी भी तरह का एग्जाम या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। सिर्फ आपकी योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कर महिला अभ्यार्थियों का इस भर्ती में चयन कर लिया जाएगा।

  • मेरिट बेसिस पर

Punjab Anganwadi Vacancy 2026 Important Documents

पंजाब आंगनवाड़ी भर्ती में आवेदन करते समय आप सभी महिला उम्मीदवारों से कुछ आवश्यक दस्तावेज मांगे जाएंगे। जो आप सभी के पास होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। ऐसे में आपकी सहायता के लिए इस भर्ती में लगने वाले सभी दस्तावेजों का विस्तृत विवरण नीचे दिया है। उसे ध्यान से पढ़ें और सभी दस्तावेजों को अपने पास सुरक्षित रखें।

  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • शादी शुदा महिलाओं को पति का डॉक्यूमेंट भी देना होगा।

Punjab Anganwadi Vacancy 2026 Apply Dates

पंजाब सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास निदेशालय की ओर से निकाली गई आंगनबाड़ी की इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक चलने वाली है। तो आप सभी महिलाओं को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय सीमा के भीतर ही अपना आवेदन करें।

Punjab Anganwadi Vacancy 2026 Apply Online

जितनी भी महिला उम्मीदवार पंजाब आंगनवाड़ी भर्ती में अपना आवेदन करना चाहती है। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें। इन सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना आवेदन आसानी से कर सकती हैं।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद आप लेटेस्ट न्यूज़ के सेक्शन में जाए।
  3. यहां पर आपको “Advertisement For Recruitment Of Anganwadi Workers And Helpers in Various Districts Of
  4. Punjab का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  5. अब आप ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म ऑप्शन पर क्लिक करें।
  6. पहली बार अपना आवेदन कर रही है। तो सबसे पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  7. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  8. अब आपसे मांगी गई सभी डिटेल्स सही-सही दर्ज करें
  9. आप अपने श्रेणी के मुताबिक फीस का भुगतान करें।
  10. अंत में फॉर्म को सबमिट कर दे और इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकले।

Notice- आप सभी महिला उम्मीदवारों से यह अनुरोध है। कि इस भर्ती में आवेदन करने से पहले इसके जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को पहले ध्यान से पढ़ें और नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही इस भर्ती में अपना आवेदन करें।

Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

सभी महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी में भर्ती होने का बेहतरीन मौका आ गया है। जी हां, पंजाब सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास निदेशालय की ओर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायक के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6,000 से ज्यादा रिक्तियां निकाली गई है। इसमें 10वीं और 12वीं पास महिला अपना आवेदन कर सकती हैं। चयन प्रक्रिया में किसी भी तरह का लिखित परीक्षा या इंटरव्यू शामिल नहीं है। सिर्फ मेरीट बेसिस के आधार पर महिलाओं का चयन किया जाएगा। इसका आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक चलने वाला है।

FAQ

प्रश्न.1 पंजाब में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए योग्यता क्या है?

उत्तर- पंजाब में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद में आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवार पंजाब के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होनी चाहिए। साथ ही पंजाब की मूल निवासी भी होनी जरूरी है।

प्रश्न.2 पंजाब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर- देखिए जो वर्ष 2026 में पंजाब आंगनबाड़ी की नई भर्ती निकाली गई है। इसकी सैलरी फिक्स नहीं की गई है। सभी महिला कैंडिडेट्स को पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार सैलरी दिया जाएगा।

और पढ़े

NIT Non Teaching Vacancy 2026

BU Faculty Recruitment 2026

CUSB Faculty Recruitment 2026

Leave a Comment