Punjab SSSB Recruitment 2026:- पंजाब में सीनियर असिस्टेंट पदो पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, वेतन ₹35,400, यहाँ पढ़े पुरी जानकारी

अगर आप पंजाब में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं। तो अब आपका सपना पूरा होने वाला है। जी हां, पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से सीनियर असिस्टेंट के पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और Punjab SSSB Recruitment 2026 में ग्रेजुएशन किए हुए उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2026 से शुरू होकर 28 मार्च 2026 तक चलने वाला है। तो अगर आप पंजाब में एक अच्छे पद पर सरकारी नौकरी पाना चाहते है। तो आप सभी के लिए यह बहुत ही बेहतरीन अवसर है।

Punjab SSSB Recruitment 2026

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से जारी की गई इस भर्ती के नोटिफिकेशन के मुताबिक Punjab SSSB Recruitment 2026 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते है। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी उम्मीदवारों के पास इस भर्ती का संपूर्ण ज्ञान होना जरूरी है। इसीलिए मैं आपको इसके जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार इसके टोटल पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस, इंर्पोटेंट डॉक्युमेंट्स, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां होंगी। वह सब बताने वाला हूं। तो आपसे अनुरोध है। की इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Punjab SSSB Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB)
कुल पद जारी नहीं
पद का नाम सीनियर असिस्टेंट
अप्लाई मोड ऑनलाइन (Male/Female)
आवेदन तिथि 07 मार्च 2026
अंतिम तिथि 28 मार्च 2026
सैलरी  लेवल-6 (₹35,400/-)
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in

Punjab SSSB Recruitment 2026 Total Post

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती का अभी टोटल पोस्ट जारी नहीं किया गया है। और ना ही इसके जारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट रूप से कोई जानकारी दी गई है। तो आपसे अनुरोध है। कि आवेदन करने से पहले एक बार इसके नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ लीजिएगा।

Punjab SSSB Recruitment 2026 Age Limit

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। और अधिकतम उम्र श्रेणी के मुताबिक अलग-अलग निर्धारित की गई है। ऊपरी आयु सीमा की पूरी जानकारी के लिए नीचे टेबल को ध्यान से पढ़ें।

श्रेणी अधिकतम उम्र
General 37 साल
SC/ST/BC of Punjab 42 साल
State/Central Govt Employees 45 साल

Punjab SSSB Recruitment 2026 Qualification

सीनियर असिस्टेंट के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

कंप्यूटर कोर्स:- आवेदक कैंडीडेट्स के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त या आईएसओ 9001 प्रमाणित संस्थान से कम से कम 120 घंटे का कंप्यूटर कोर्स होना चाहिए। जिसमें पर्सनल कंप्यूटर या आईटी के उपयोग में व्यावहारिक अनुभव शामिल हो। या फिर आप सभी उम्मीदवारों के पास भारत सरकार के डीओईएसीसी से “ओ” लेवल की सर्टिफिकेट होनी चाहिए।

टाइपिंग टेस्ट:- अभ्यार्थियों के पास अंग्रेजी और पंजाबी में 30 शब्द प्रति मिनट के स्पीड से कंप्यूटर पर टाइपिंग आना चाहिए।

पंजाबी भाषा:- दसवीं परीक्षा में पंजाबी विषय को अनिवार्य या वैकल्पिक के रूप में पास होने चाहिए या इसके समकक्ष योग्यता आपके पास होनी चाहिए।

Punjab SSSB Recruitment 2026 Application Fee

इच्छुक एवं पात्र अभ्यार्थियों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। एप्लीकेशन फीस श्रेणी के मुताबिक अलग-अलग निर्धारित की गई है। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए टेबल को ध्यान पूर्वक अच्छे से पढ़ें।

श्रेणी फीस
EWS/PwD/LDESM/Ex-Servicemen (Punjab Only) ₹500
SC/BC of Punjab ₹750
Others All Candidates ₹1,500

Punjab SSSB Recruitment 2026 Salary

चयनित उम्मीदवारों को लेवल- 6 के तहत शुरुआती मूल वेतन लगभग ₹35,400 प्रति महीना दी जाएगी। इसके अलावा सरकार के नियमानुसार अन्य भत्ते का लाभ भी उम्मीदवारों को मिलने वाला है।

Punjab SSSB Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में तीन चरणों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा, दूसरे चरण में टाइपिंग टेस्ट और तीसरे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। अंत में इन सभी पड़ाव को पार करने वाले अभ्यार्थियों का इस भर्ती में चयन कर लिया जाएगा।

  • Written Exam
  • Typing Test
  • Document Verification

Punjab SSSB Recruitment 2026 Important Documents

अभ्यार्थियों को बता दे कि इस भर्ती में आवेदन करते समय कुछ इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट लगने वाले हैं। जो आप सभी के पास होना जरूरी है। ऐसे में आप सभी की सहायता के लिए इस भर्ती में जितने भी लगने वाले डॉक्यूमेंट है। उन सबकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे ध्यानपूर्वक अच्छे से पढ़कर अपने पास दस्तावेज को सुरक्षित रखें।

  • ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट
  • 10वीं का सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पहचान पत्र
  • कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

Punjab SSSB Recruitment 2026 Apply Dates

इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2026 से शुरू होकर 28 मार्च 2026 तक चलने वाला है। तो आप सभी कैंडिडेट को या सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय सीमा के भीतर ही अपना आवेदन पूरा करें। वरना समय समाप्त होने के बाद आपको आवेदन के लिए दोबारा मौका बिल्कुल भी नहीं दिया जाएगा।

Punjab SSSB Recruitment 2026 Apply Online

जितने भी उम्मीदवार पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से निकाली गई सीनियर असिस्टेंट के पद में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर आपको “ऑनलाइन अप्लाई करें” का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक कर दें।
  3. अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड की सहायता से इस वेबसाइट में लॉगिन करें।
  5. इसके बाद “Apply of Service” के लिंक पर क्लिक करें।
  6. अब आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  7. फार्म में मांगी गई सभी डिटेल्स सही-सही दर्ज करें।
  8. आपसे मांगी गई कुछ इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट स्कैन कर डाउनलोड करें।
  9. इसके बाद आप अपने श्रेणी के मुताबिक फीस का भुगतान करें।
  10. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसके कन्फर्मेशन का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Notice- जो भी कैंडीडेट्स इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें यह बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने से पहले इसके जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ें। और नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही इस भर्ती में अपना आवेदन करें।

Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से निकली सीनियर असिस्टेंट के पदों पर नई भर्ती। इस भर्ती का आवेदन स्नातक की डिग्री किए हुए उम्मीदवार कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। जिसमें योग्य महिला एवं पुरुष दोनों कैंडिडेट अपना आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन शामिल है। और इस भर्ती में 45 साल के लोग भी भाग ले सकते है। आवेदन 7 मार्च 2026 से शुरू होकर 28 मार्च 2026 तक चलने वाला है।

FAQ

प्रश्न.1 पंजाब में सीनियर असिस्टेंट की सैलरी कितनी है?

उत्तर- पंजाब में सीनियर असिस्टेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 6 के अनुसार सैलरी दी जाएगी। शुरुआती मूल वेतन लगभग ₹35,400 रुपए प्रति महीना और इसके अलावा सरकारी नियमानुसार अन्य भत्ते का लाभ भी मिलने वाला है।

प्रश्न.2 पंजाब में वरिष्ठ सहायक के लिए योग्यता क्या है?

उत्तर- सभी आवेदक कैंडिडेट्स को बता दें कि पंजाब में वरिष्ठ सहायक यानी कि सीनियर असिस्टेंट के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। और साथ ही अंग्रेजी और पंजाबी में कंप्यूटर पर टाइपिंग का ज्ञान भी होना अनिवार्य है।

और पढ़े

OPTCL Vacancy 2026

Central Bank Of India Vacancy 2026

NBCC Vacancy 2026

Leave a Comment