Railway Group D Vacancy 2026:- रेलवे ग्रुप-डी की निकली बंपर भर्ती, आवेदन हुआ शुरू, 09 मार्च तक करें जल्द आवेदन

जितने भी अभ्यर्थी Railway Group D Vacancy 2026 का इंतजार कर रहे थे। तो उन सभी अभ्यर्थियों का इंतजार अब हुआ खत्म जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। क्योंकि रेलवे भर्ती बोर्ड ने वर्ष 2026 के लिए रेलवे ग्रुप-डी के पदों पर कुल 21,997 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दी है। जिसकी आवेदन की प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरू होने वाला था। लेकिन रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप-डी लेवल-1 भर्ती की संशोधित तारीख फिर से जारी कर इसका आवेदन 31 जनवरी 2026 से शुरू कर दिया गया है।

Railway Group D Vacancy 2026

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार Railway Group D Vacancy 2026 का कुल पोस्ट, आयु सीमा, योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें इससे संबंधित सारी जानकारी साझा करने वाला हूं। तो आप सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है। कि इस आर्टिकल के सभी लेख को स्टेप बाय स्टेप अवश्य पढ़े। ताकि इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी आप सभी को मालूम हो सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Railway Group D Vacancy 2026 Overview

भर्ती संस्था रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पदो का नाम RRB Group D (Level-1)
कुल पोस्ट 21,997
अप्लाई मोड ऑनलाइन(Male/ Female)
आयु सीमा 18 से 36 वर्ष
योग्यता 10वीं पास/ITI
चयन प्रक्रिया कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT),फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जाम
सैलरी ₹22,500 से ₹25,380
आवेदन तिथि 31 जनवरी 2026
अंतिम तिथि 9 मार्च 2026
ऑफिसियल वेबसाइट rrbapply.gov.in

Railway Group D Vacancy 2026 Total Post

आप सभी उम्मीदवारों को जानकारी के लिए बता दे की जारी विज्ञापन के अनुसार रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा ग्रुप-डी के पदो के लिए कुल 21,997 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें असिस्टेंट सहित अन्य पद भी शामिल है।

Railway Group D Vacancy 2026 Eligibility

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान बोर्ड से दसवीं पास किया होना चाहिए या एनसीवीटी (NCVT) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट प्राप्त किया होना चाहिए तभी आप इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।

Railway Group D Vacancy 2026 Age Limit

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो उन सभी उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 36 वर्ष होनी चाहिए इसके अलावा सरकार के नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले कैंडिडेट की आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

Railway Group D Vacancy 2026 Application Fee

आवेदन करने वाले कैंडिडेट को आवेदन फीस का भी भुगतान करना होगा। जो उम्मीदवार जनरल/ ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के तहत आते हैं। तो उनको आवेदन फीस ₹500 पे करना होगा। जबकि एससी/ एसटी/ ओबीसी/ महिला/ ट्रांसजेंडर के लिए आवेदन फीस ₹250 पे करना होगा है। और इस आवेदन फीस को आप ऑनलाइन माध्यम जैसे (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, फोन पे) इत्यादि द्वारा पे कर सकते हैं।

Railway Group D Vacancy 2026 Important Documents

इस भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास ये आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए जिसकी जानकारी हम आप सभी को नीचे बताया हूं। उसे ध्यान से पढ़ें।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड/वीजा पासपोर्ट आदि)
  • आयु प्रमाण पत्र (10वीं का मार्गशीट)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

Railway Group D Vacancy 2026 PET

इस भर्ती में (महिला और पुरुष) दोनों कैंडिडेट की शारीरिक योग्यता की बात करें तो इसकी पूरी जानकारी नीचे विस्तार रूप से बताई गई है। उसे अच्छे से पढ़े।

पुरुष

पुरुष कैंडिडेट को 35 किलो का वजन उठाकर बिना रखे 100 मीटर की दूरी तक चलना है। इसके लिए समय उनको 2 मिनट दिया जाएगा।

1000 मीटर की रनिंग के लिए उनको समय 4 मिनट 15 सेकंड दिया जाएगा।

महिला

महिला कैंडिडेट को 32 किलोग्राम का वजन उठाकर बिना रखें 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। इसके लिए समय 2 मिनट दिया जाएगा।

1000 मीटर रनिंग के लिए महिला कैंडिडेट को समय 5 मिनट 40 सेकेंड दिया जाएगा।

Railway Group D Vacancy 2026 Selection Process

रेलवे ग्रुप डी भर्ती में चयनित होने के लिए आवेदक उम्मीदवारों को इन चरणों से गुजरना होगा। जिसकी जानकारी नीचे विस्तार रूप से बताई गई है। उसे ध्यान से पढ़ें।

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम
  • फाइनल मेरिट

Railway Group D Vacancy 2026 Salary

जारी अधिसूचना के मुताबिक आप सभी उम्मीदवारों को बता दे कि जो भी कैंडिडेट इस भर्ती में चयनित होते हैं। तो उनकी सैलरी प्रतिमाह ₹22,500 से ₹25,380 दी जाएगी। इसके अलावा अन्य भत्ते भी प्राप्त होंगे।

Railway Group D Vacancy 2026 Cut Off

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों की कट ऑफ श्रेणी अनुसार कुछ इस प्रकार रहने वाली है। इसकी जानकारी नीचे बताई गई है। उसे पढ़े।

श्रेणी कट ऑफ
सामान्य 40
ईडब्लूएस 40
ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) 30
एससी/ एसटी 30

Railway Group D Vacancy 2026 Exam Pattern

अगर आपको इस भर्ती में सिलेक्ट होना है। तो आपको सही रणनीति सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी अच्छी से करनी होगी। हम आपको किस सब्जेक्ट किस से कितना नंबर आएगा। उसकी जानकारी नीचे बताया हूं। उसे पढ़े और अपनी तैयारी में लग जाए।

Subject Total Question Total Marks
General Science 25 25
Math 25 25
General Intelligence And Reasoning 30 30
General Awareness and Current Affair 20 20
कुल 100 100

Railway Group D Vacancy 2026 Apply Date

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से ही शुरू होने वाला था। लेकिन उसे संशोधित कर इसका आवेदन फिर से 31 जनवरी 2026 से शुरू कर दिया गया है। और आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है। तो जो भी आवेदक उम्मीदवार अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो अपना आवेदन निर्धारित समय सीमा के अंदर अपना आवेदन अवश्य करें।

Railway Group D Vacancy 2026 Apply Online

अगर आप भी इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो आपको सिर्फ नीचे बताए गए सभी प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है।

  1. सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं
  2. अब आप वेबसाइट के होम पेज पर Apply Online संबंधित लिंक पर क्लिक करें
  3. इसके बाद New Registration लिंक पर क्लिक करके मांगी गई सभी डिटेल्स अच्छे से दर्ज करें
  4. रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया होने के बाद लॉगिन करें
  5. अब आप अपना सभी शैक्षणिक योग्यता डिटेल्स दर्ज करें
  6. अब आप अपना सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें
  7. अब आप अपना आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  8. अंत में फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रखें।

Notice:- रेलवे ग्रुप-डी 2026 भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट से अनुरोध है। कि इस भर्ती की आवेदन करने से पहले इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन एक बार अवश्य पढ़ें।

Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

अगर आप भी रेलवे में सरकारी जॉब की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। आपको भी रेलवे में जॉब करना है। तो आप अपना आवेदन रेलवे ग्रुप-डी 2026 भर्ती में 09 मार्च 2026 तक कर सकते हैं। इस भर्ती में सिर्फ योग्यता दसवीं पास/ITI रखी गई है। जिसमें महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार भाग ले सकेंगे।

FAQ

प्रश्न:- रेलवे ग्रुप-डी 2026 में कितनी रिक्तियां है?

उतर:- रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप-डी के पदों के लिए कुल 21,997 पदों पर वर्ष 2026 में भर्ती निकाली है। जिसमें (महिला और पुरुष) दोनों उम्मीदवार भाग ले सकेंगे।

प्रश्न:- रेलवे ग्रुप-डी की भर्ती में क्या क्या चाहिए?

उतर:- रेलवे ग्रुप-डी 2026 भर्ती में आवेदन के लिए आवेदक उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या एनसीवीटी (NCVT) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए इसके अलावा उनकी उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष तक रहनी चाहिए और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले कैंडिडेट की आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

प्रश्न:- रेलवे ग्रुप डी में दौड़ कितना होता है?

उतर:- पुरुष कैंडिडेट को 35 किलोग्राम का वजन उठाकर बिना कहीं रखे 100 मीटर की दूरी तय करनी है। इसके लिए समय 2 मिनट दिया जाएगा और 1000 मीटर की दूरी तय करने के लिए पुरुष कैंडिडेट को 4 मिनट 45 सेकंड समय दिया जाएगा और महिला उम्मीदवारों को 20 किलोग्राम वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। और इसके लिए समय उन्हें भी 2 मिनट दिया जाएगा और 1000 मीटर की दूरी तय करने के लिए महिला कैंडिडेट को समय 5 मिनट 40 सेकंड दिया जाएगा।

और पढ़े

PNB Recruitment 2026

BSNL Vacancy 2026

Indian Post GDS Bharti 2026

Leave a Comment