अगर आप नए साल के साथ बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं। तो आप सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। क्योंकि आप सभी उम्मीदवारों के लिए रिजर्व बैंक आफ इंडिया (RBI) ने ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर बम्फर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। और RBI Office Attendant Recruitment 2026 खास उन उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। जो उम्मीदवार 10वीं पास कर चुके हैं। इस भर्ती का परीक्षा 4 फरवरी से है। तो अगर आप रिजर्व बैंक आफ इंडिया में काम करना चाहते हैं। तो आप सभी अभ्यार्थियों के लिए यह बहुत ही बेहतरीन अवसर है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार RBI Office Attendant Recruitment 2026 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। लेकिन इस भर्ती में आवेदन करने से पहले आप सभी उम्मीदवारों के पास इस भर्ती का संपूर्ण ज्ञान होना जरूरी है। इसलिए मैं आपको इस भर्ती के नंबर ऑफ पोस्ट, क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। वह सब मैं आपको बताने वाला हूं। तो आप बस इस लेख को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।
RBI Office Attendant Recruitment 2026 Total Post
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के ऑफिस अटेंडेंट पद के टोटल 572 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें अहमदाबाद के लिए 29 पद, भोपाल के लिए 04 पद, बेंगलुरु के लिए 16 पद, चंडीगढ़ के लिए 02 पद, चेन्नई के लिए 09 पद, भुवनेश्वर के लिए 36 पद, हैदराबाद के लिए 36 पद, जयपुर के लिए 42 पद, गुवाहाटी के लिए 52 पद, कोलकाता के लिए 90 पद, कानपुर एवं लखनऊ के लिए 125 पद, मुंबई के लिए 33 पद, पटना के लिए 37 पद और नई दिल्ली के लिए 61 पद शामिल हैं।
RBI Office Attendant Recruitment 2026 Age Limit
इच्छुक अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष तक होना चाहिए। उम्मीदवारों का जन्म 02 जनवरी 2001 से पहले और 01 जनवरी 2008 के बाद नहीं होना चाहिए। तभी आप इस भर्ती के योग्य होंगे। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी उम्मीदवारों को एज लिमिट में छूट भी दी जाएगी।
RBI Office Attendant Recruitment 2026 Qualification
आप सभी अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आप 10वीं पास होने चाहिए। और जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होंगे वह 1 जनवरी 2026 तक अंडरग्रेजुएट होने चाहिए। ध्यान रहे कि इस भर्ती में ग्रेजुएट या उससे अधिक योग्यता रखने वाली उम्मीदवार इस भर्ती के योग्य नहीं होंगे।
RBI Office Attendant Recruitment 2026 Application Fee
ऑफिस अटेंडेंट के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए ₹450 आवेदन फीस रखा गया है। वही एससी, एसटी, दिव्यांग के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए सिर्फ ₹50 एप्लीकेशन फीस निर्धारित किया गया है।
RBI Office Attendant Recruitment 2026 Salary
इस भर्ती में चयनित हुए उम्मीदवारों को बेसिक पे ₹24,250 से ₹53,550 प्रति महीना सैलरी मिलेगा। और HRA को हटाकर और सभी भत्ते को मिलकर आपकी सैलरी लगभग ₹46,029 प्रति महीना होगी।
RBI Office Attendant Recruitment 2026 Selection Process
पात्र अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में उम्मीदवारों का दो चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा कराया जाएगा। दूसरे चरण में लैंग्वेज एफिशिएंसी टेस्ट के जरिए आप सभी उम्मीदवारों का इस भर्ती में चयन कर लिया जाएगा।
RBI Office Attendant Recruitment 2026 Apply Dates
आपको बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 यानी कि आज से ही शुरू हो गया है। और 4 फरवरी 2026 तक इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया चलने वाला है। तो आप सभी उम्मीदवारों को हमारी तरफ से यही सलाह दी जाएगी। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लीजिएगा। क्योंकि जब इस भर्ती का आवेदन तिथि खत्म हो जाता है। तो आपको दोबारा आवेदन करने के लिए मौका नहीं दिया जाएगा।
RBI Office Attendant Recruitment 2026 Apply Online
जितने भी उम्मीदवार रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के ऑफिस अटेंडेंट के पद में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।
- सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
- होम पेज पर आपके “Career” का सेक्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
- यहां पर आपको ऑफिस अटेंडेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स मिलेंगी।
- आपको Recruitment for the Post of Office Attendant-PY 2025 के लिंग पर क्लिक करना है।
- अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड से लॉगिन कर लेना है।
- अब आप अप्लाई के सेक्शन में जाकर अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- आवेदन फार्म में जो भी डिटेल्स मांगी जाए उसे सही-सही भरें।
- इसके बाद आप अपना आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
- डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद अपना एप्लीकेशन फीस भुगतान करें।
- अंत में अपना आवेदन फार्म को सबमिट कर दें और इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख ले।