अगर आप एक अच्छी सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं। तो आप सभी अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आ गया है। जी हां आपने सही पढ़ा आप सभी अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। आपको बता दें, कि RPSC Recruitment 2026 की आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी जाएगी। तो अगर आप इस भर्ती के साथ नया साल शुरू करना चाहते हैं। तो आप सभी के लिए यह बेहतरीन मौका है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार RPSC Recruitment 2026 में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। और इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। इस आर्टिकल के जरिए मैं आपको इस भर्ती के क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, सैलरी, एप्लीकेशन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, इंर्पोटेंट डेट्स के बारे में बताने वाला हूं। और इसके अलावा अन्य जो भी इस भर्ती के महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। वह सब मैं आपको इस आर्टिकल में बताने वाला हूं। तो आप बस इस आर्टिकल को ध्यान से और स्टेप बाय स्टेप पढ़िएगा।
RPSC Recruitment 2026 Total Post
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के कुल 28 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर के पद शामिल है। और इन पदों में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।
RPSC Recruitment 2026 Age Limit
पात्र सभी अभ्यर्थियों को बता दें। कि RPSC Recruitment 2026 में जो उम्मीदवार अपना आवेदन करेंगे। उनका न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रहना चाहिए। और जो उम्मीदवार एससी, एसटी के तहत आते हैं। उनको 5 वर्ष की छूट दी जाएगी, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 10 वर्ष की छूट दी जाएगी सरकार के नियमानुसार।
RPSC Recruitment 2026 Qualification
इस भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार जो उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करेंगे। उनके पास जूलॉजी मॉलिक्युलर बायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी सहित संबंधित सब्जेक्ट में एमएससी ( M.Sc ) की डिग्री होना बहुत जरूरी है। और इसके साथ-साथ आयोग द्वारा निर्धारित अन्य पात्रताएं भी पूरी करनी होगी। तभी आप इस भर्ती में शामिल हो पाएंगे।
RPSC Recruitment 2026 Application Fee
आप सभी उम्मीदवारों को बता दे। की इस भर्ती में आपको आवेदन करने के लिए आवेदन फीस भी जमा करनी होगी। तभी आप RPSC Recruitment 2026 में अपना आवेदन कर पाएंगे। जनरल के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस ₹600 लगने वाले हैं। वही एससी, एसटी के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए ₹400 आवेदन फीस लगेगा।
RPSC Recruitment 2026 Salary
सभी अभ्यर्थियों को बता दें। कि इस भर्ती के आधिकारिक अधिसूचना के तहत जो उम्मीदवार असिस्टेंट डायरेक्टर के पद में चयनित होते हैं तो उनको पे मैट्रिक्स लेवल 16 के अनुसार सैलरी दी जाएगी। और सीनियर साइंटिफिक के पद में चयनित हुए उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 15 के अनुसार सैलरी दी जाएगी।
RPSC Recruitment 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया के बारे में बात करें। तो RPSC Vacancy 2026 में सभी उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों का अगले चरण के लिए शॉर्ट लिस्टिंग किया जाएगा।
RPSC Recruitment 2026 Exam Pattern
आप सभी अभ्यर्थियों को बता दें। कि इस भर्ती के लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से संबंधित विषयों से कुल 150 एमसीक्यू प्रश्न आएंगे। जो कि कुल 150 अंक के होंगे। और परीक्षा के लिए आपको समय 01 घंटा 30 मिनट दिया जाएगा। परीक्षा में हर एक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक आपके सही उत्तर में से काट लिए जाएंगे। इसीलिए आप प्रश्न का जवाब सोच समझ कर दीजिएगा।
RPSC Recruitment 2026 Important Dates
अभ्यर्थियों को बता दें। की आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी जाएगी। और इस भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2026 तक रखी गई है।
RPSC Recruitment 2026 Apply Online
जो उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए स्टेप्स को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़कर फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट rpsc.rajsthan.gov.in पर जाना होगा।
- अगर आप पहली बार फॉर्म आवेदन कर रहे हैं। तो सबसे पहले आपको वन टाइम रजिस्ट्रेशन ( OTR ) पूरा करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन करके दोबारा अपने यूजर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- अब आप असिस्टेंट डायरेक्टर या सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर के लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक नया फार्म खुलकर आएगा। उसमें मांगी गई आपसे डिटेल्स सही-सही भरे।
- उसके बाद आपसे आपका डॉक्यूमेंट मांगा जाएगा, तो जो भी डॉक्यूमेंट मांगा जाए उसे स्कैन करके अपलोड करें।
- अपने श्रेणी के अनुसार आवेदन फीस का भुगतान करें। और फॉर्म को सबमिट कर दें।
- आवेदन फार्म के रिसीविंग को डाउनलोड करके या प्रिंटआउट निकलवा कर अपने पास रख ले।