RSSB Lab Assistant Recruitment 2026:- राजस्थान में निकली लैब असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, यहाँ पढ़े पुरी जानकारी

राजस्थान में सरकारी नौकरी की इंतजार कर रहे अभ्यार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, जी हां आप सभी के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से लैब असिस्टेंट और जूनियर लैब असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और RSSB Lab Assistant Recruitment 2026 के तहत कुल 804 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती खास उन उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। जो किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास कर चुके हैं। तो अगर आप राजस्थान में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। तो सभी के लिए यह भर्ती बहुत ही बेहतरीन साबित हो सकती है।

RSSB Lab Assistant Recruitment 2026

जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार RSSB Lab Assistant Recruitment 2026 के लिए इच्छुक एवं योग्य महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट पे जाकर अपना ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। और इसका आवेदन 25 फरवरी 2026 तक चलने वाला है। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी के पास इस भर्ती का सम्पूर्ण ज्ञान होना जरूरी है। इसलिए मैं आपको इस भर्ती के जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार टोटल पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस, एग्जाम पैटर्न, इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट, इंपॉर्टेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। वह सब बताने वाला हूं। तो आप बस इस लेख को ध्यान से पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RSSB Lab Assistant Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
कुल पद 804
पद का नाम लैब असिस्टेंट, जूनियर लैब असिस्टेंट
योग्यता 12वी पास
सैलरी पे मैट्रिक्स लेवल-8
आवेदन तिथि 27 जनवरी 2026
अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026
एडमिट कार्ड जारी डेट 03 मई 2026
परीक्षा तिथि 09-10 मई 2026
चयन प्रक्रिया Written Exam + D.V + Medical

RSSB Lab Assistant Recruitment 2026 Total Post

इस भर्ती के जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के टोटल 804 रिक्तियां निकाली गई हैं। और यह भर्ती कई डिपार्टमेंट में विभिन्न पदों पर निकली गई हैं। सभी पदों का विस्तृत जानकारी नीचे टेबल में दिया गया है।

डिपार्टमेंट का नाम पद का नाम पदों की संख्या
माधमिक शिक्षा लेबोरेटरी असिस्टेंट ग्रेड-3 500
कृषि विभाग लेबोरेटरी असिस्टेंट 32
संस्कृत शिक्षा लेबोरेटरी असिस्टेंट 17
राज्य फोरेंसिक लैब लेबोरेटरी असिस्टेंट 31
राज्य फोरेंसिक लैब लेबोरेटरी असिस्टेंट 02
राज्य फोरेंसिक लैब लेबोरेटरी असिस्टेंट 60
सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग जूनियर लेबोरेटरी असिस्टेंट 18
कॉलेज शिक्षा (भूगोल) लेबोरेटरी असिस्टेंट (जियोग्राफी) 136
कुल पदों की संख्या 804

RSSB Lab Assistant Recruitment 2026 Age Limit

इन पदों में अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। विधवा या तलाकशुदा महिला के लिए कोई भी अधिकतम आयु निर्धारित नहीं किया गया है। और रिजर्व कैटेगरी के तहत आने वाले अभ्यार्थियों को राजस्थान सरकार के नियमानुसार एज लिमिट में छूट भी दिया जाएगा। नीचे टेबल में छूट की विस्तृत जानकारी दिया गया है।

सामान्य वर्ग (महिला) 5 वर्ष की छूट
ओबीसी/एमबीसी/ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी (पुरुष) 5 वर्ष की छूट
ओबीसी/एमबीसी/ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी (महिला) 10 वर्ष कि छूट

RSSB Lab Assistant Recruitment 2026 Qualification

लैब असिस्टेंट और जूनियर लैब असिस्टेंट के विभिन्न पदों में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने चाहिए। साथ ही कंप्यूटर का नॉलेज सर्टिफिकेट या डिप्लोमा होना जरूरी है। और आपके पास देवनागरी लिपि में हिंदी और राजस्थान के संस्कृति का जानकारी होना चाहिए।

RSSB Lab Assistant Recruitment 2026 Application Fee

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से निकाली गई भर्ती में शामिल होने के लिए आपको एप्लीकेशन फीस भी देनी होगी। जनरल, क्रीमी लेयर, ओबीसी या एमबीसी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए ₹600 एप्लीकेशन फीस रखा गया है। इसके अलावा राजस्थान के गैर क्रीमी लेयर ओबीसी या एमओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, सभी दिव्यांग के लिए ₹400 एप्लीकेशन फीस निर्धारित किया गया है।

RSSB Lab Assistant Recruitment 2026 Salary

आरएसएसबी के भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यार्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल 8 के अनुसार सैलरी दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य भत्ते भी मिल सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

RSSB Lab Assistant Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करे तो उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में रिटन एक्जाम, दूसरे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और तीसरे चरण में मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर अभ्यार्थियों का चयन इस भर्ती में कर लिया जाएगा।

  • Written Exam
  • Document Verification
  • Medical Examination

RSSB Lab Assistant Recruitment 2026 Exam Pattern

आपके परीक्षा में टोटल 200 प्रश्न आएंगे, टोटल 300 अंकों के लिए और एक गलत उत्तर पे 0.33 अंक का नेगेटिव मार्किंग लगेगा। और आपके पूरे परीक्षा के लिए टोटल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इस भर्ती का परीक्षा 09 से 10 मई 2026 को होगा और आपका एडमिट कार्ड 03 मई 2026 को जारी किया जाएगा।

RSSB Lab Assistant Recruitment 2026 Apply Dates

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी 2026 से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 तक चलने वाला है। आपको सलाह यह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय सीमा से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर ले।

RSSB Lab Assistant Recruitment 2026 Apply Online

जितने भी अभ्यार्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से निकाली गई लैब असिस्टेंट के पद में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आप इसके SSO पोर्टल sso.rajsthan.gov.in पर जाए।
  2. पहली बार अपना आवेदन कर रहे हैं, तो सबसे पहले अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
  3. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  4. इसके बाद आप रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाए।
  5. अब आप “Rajsthan Lab Assistant Recruitment 2026” अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
  6. आपसे मांगी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से भरे।
  7. इसके बाद आप अपना आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
  8. अब आप अपने श्रेणी के मुताबिक एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  9. अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें और इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख ले।
Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

अगर आप 12वीं पास है। और राजस्थान में एक अच्छी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। तो आपके लिए ही राजस्थान लैब असिस्टेंट की भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में योग्य महिला और पुरुष दोनों अभ्यार्थी शामिल हो सकते हैं। अगर आप सच में अपने लाइफ को लेकर सीरियस है। तो आज ही राजस्थान लैब असिस्टेंट की भर्ती में अपना आवेदन करें।

FAQ

प्रश्न.1 राजस्थान में लैब असिस्टेंट की भर्ती कब होगी?

उत्तर- आप सभी आवेदकों को बता दें कि राजस्थान में लैब असिस्टेंट की भर्ती शुरू कर दी गई है। इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक निर्धारित किया गया है।

प्रश्न.2 लैब असिस्टेंट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

उत्तर- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से निकल गई लैब असिस्टेंट के परीक्षा में पास होने के लिए महिला या पुरुष को 40% अंक लाना अनिवार्य है।

प्रश्न.3 लैब असिस्टेंट की भर्ती कितने पदों पर निकली है?

उत्तर- आप सभी को बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से लैब असिस्टेंट भर्ती की टोटल 804 पद निकाले गए हैं। जिन पदों में महिला एवं पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़े

YIL Apprentice Bharti 2026

Bihar Home Guard Bharti 2026

Indian Post GDS Bharti 2026

Leave a Comment